संजना आर्य ने संभाला क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, गाज़ियाबाद का कार्यभार

नागरिक-केंद्रित एवं सुगम पासपोर्ट सेवाएँ उपलब्ध कराना प्राथमिकता

खबर है..
गाजियाबाद
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाज़ियाबाद में बुधवार एक सितम्बर 2026 को सुश्री संजना आर्य ने क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
संजना आर्य 2018 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) की प्रतिष्ठित अधिकारी हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, गाज़ियाबाद के रूप में कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व वे विदेश मंत्रालय, नई दिल्ली, भारतीय दूतावास, सियोल एवं भारतीय उच्चायोग, कोलंबो में अपनी सेवाएँ प्रदान कर चुकी हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात संजना आर्य ने कहा कि विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएँ सरल, सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट सेवा प्रणाली को और अधिक नागरिक-केंद्रित बनाने तथा आवेदकों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *