भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी बधाई
रेल भवन में खिलाड़ियों से मिले अश्विनी वैष्णव खबर है..नई दिल्लीरेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को रेल भवन में 2026 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की। उन्होंने भारतीय रेलवे की महिला खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि टीम ने अपनी मेहनत, दृढ़ संकल्प और खेल कौशल से तिरंगे का मान बढ़ाया है तथा देश को गौरवान्वित किया है।जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने 26 सितंबर 2026 को खेले गए फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एशियाई खेलों में अपना खिताब बरकरार रखा।टीम की कप्तान पुष्पा राणा और कोच नीता मोरेश्वर दाडवे के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रेल मंत्री से मिलने वाली खिलाड़ियों में दक्षिण मध्य रेलवे की मुख्य कोच नीता मोरेश्वर दाडवे, रितु नेगी, उत्तर रेलवे की पूजा, दक्षिण मध्य रेलवे की पिंकी रॉय तथा पश्चिमी रेलवे की सोनाली विष्णु शिंगटे और राज रानी शामिल रहीं।रेलवे खेल प्रतिभाओं को दे रहा बढ़ावा : भारतीय रेलवे, रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) के माध्यम से देश में खेल प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहित कर रहा है। रेलवे के खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेल जैसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।रेलवे खिलाड़ियों को संस्थागत सहयोग और रोजगार के साथ खेल में करियर बनाने के अवसर उपलब्ध कराकर देश में खेल प्रतिभाओं के विकास में योगदान दे रहा है।
