खबर है..
नई दिल्ली
भारत के विमानन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तहत अमृतसर को अंतरराष्ट्रीय हब-एंड-स्पोक नेटवर्क में एक अहम स्पोक हवाई अड्डे के रूप में शामिल किया गया है। यह कदम देशभर में भारतीय हब एयरपोर्ट्स के माध्यम से निर्बाध अंतरराष्ट्रीय संपर्क स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सरकार के अनुसार, कई अन्य स्पोक हवाई अड्डे भी संचालन के लिए तैयार किए जा रहे हैं और उन्हें चरणबद्ध तरीके से इस नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, किफायती और बेहतर वैश्विक हवाई संपर्क उपलब्ध होगा। यह पहल विकसित भारत @2047 के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे भारत का विमानन तंत्र अधिक प्रतिस्पर्धी और विश्वस्तरीय बनेगा।
कार्यक्रम में नागर विमानन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा, अतिरिक्त सचिव पुनीत कंसल, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के चेयरमैन विपिन कुमार, एएआई के मुख्य परामर्शदाता शरद कुमार, एयर इंडिया के ग्रुप हेड–गवर्नेंस पी. बालाजी, ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन, कस्टम्स तथा सीआईएसएफ के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इसके अलावा विमानन उद्योग, होटल एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र, ट्रैवल इंडस्ट्री, पर्यटन क्षेत्र तथा व्यापारिक जगत के अनेक प्रमुख हितधारक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतिनिधियों और विमानन एवं व्यापारिक क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों के साथ हुई चर्चा में अमृतसर से अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए ठोस सहयोग पर विशेष बल दिया गया। सरकार का मानना है कि इस पहल से पंजाब सहित उत्तर भारत के यात्रियों, पर्यटन और व्यापार को बड़ा लाभ मिलेगा तथा भारत की वैश्विक कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
अमृतसर बना अंतरराष्ट्रीय एविएशन नेटवर्क का नया स्पोक, वैश्विक संपर्क को मिलेगी नई उड़ान
