मोदी से मिले योगी, ‘नए उत्तर प्रदेश’ के विकास को लेकर हुई चर्चा

खबर है..
नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात को मुख्यमंत्री ने शिष्टाचार भेंट बताया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन उन्हें ‘नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के लिए नई ऊर्जा देता है।
करीब एक घंटे चली मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के विकास और विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रधानमंत्री के आगामी उत्तर प्रदेश कार्यक्रमों तथा राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होने की बात कही गई है। हालांकि, इन राजनीतिक विषयों को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन ‘नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के लिए सदैव नई ऊर्जा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *