देश का भविष्य युवाओं के कंधे पर : शुक्ल

  • केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ में उमंग व उत्साह के साथ मना 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस
  • विद्यार्थियों ने देश प्रेम से प्रेरित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पेश कर लोगों का मन मोहा
  • प्राचार्य ने भारत स्काउट एवं गाइड के कब एवं बुलबुल गोल्डन ऐरो परीक्षण शिविर में सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मसनित

खबर है..
लखनऊ
केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ के प्राचार्य राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के कंधे पर है और युवाओं की ज़िम्मेदारी है कि देश की अपेक्षाओं और सपनों को साकार करें।
श्री शुक्ल शनिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने झण्डारोहण किया। प्राचार्य ने अपने संदेश में विद्यार्थियों का आह्वान किया कि सभी में अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छा संस्कार भी होना अति आवश्यक है। देशप्रेम की भावना सभी में भरी होनी चाहिए तभी देश आगे बढ़ेगा।
इस मौके पर श्री शुक्ल ने बीते 3-5 अगस्त के मध्य संम्पन्न हुए भारत स्काउट एवं गाइड के चतुर्थ चरण के कब एवं बुलबुल हीरक पंख (गोल्डन ऐरो) परीक्षण शिविर में सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर उन्हें सम्मसनित किया एवं उत्साहवर्धन किया।
केंद्रीय विद्यालय परिसर में आयोजित 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस उमंग व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश प्रेम से प्रेरित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पेश कर लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, योग आदि को बखूबी ढंग से प्रस्तुत किया। मंच संचालन की जिम्मेदारी श्रीमती दीपिका ने बहुत सलीके से संभाली, जबकि विद्यालय के उप प्राचार्य महेंद्र कुमार ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।
इस मौके पर श्रीमती वंदना चौहान पीजीटी रसायनशास्त्र, हृदय नारायण दुबे, पीजीटी हिंदी, बशिष्ठ सिंह, पीजीटी अर्थशास्त्र, आशुतोष पांडेय, पीजीटी भूगोल, रामजी प्रसाद,पीजीटी अंग्रेजी, मनोज कुमार,पीजीटी इतिहास, अंजू अरोड़ा, मुख्य अधपिका, मनोज कुमार, सुनील कुमार, श्रीमती आस्था ओमर, श्रीमती अनामिका इत्यादि प्राथिमक शिक्षक/शिक्षिकाएं के अलावा विद्यार्थी और उनके अभिवाहक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *