IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

“जो सीखेगा, वो जीतेगा”, चुनौतियों को अवसर में बदलने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान

खबर है..
नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों से बदलती दुनिया और तकनीक के बीच लगातार सीखते रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “जो सीखेगा, वो जीतेगा।” बड़ी चुनौतियों से घबराने के बजाय उन्हें छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर समाधान खोजने की सलाह दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि “IIT की परीक्षा में सिलेबस होता है, लेकिन जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ Out of Syllabus होता है।” उन्होंने युवाओं से curiosity, learning instinct और समस्याओं के समाधान की क्षमता बनाए रखने को कहा।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की बड़ी भूमिका है। AI, सेमीकंडक्टर, ड्रोन, क्वांटम कंप्यूटिंग, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, डीप सी एक्सप्लोरेशन और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए बड़े अवसर हैं।
प्रधानमंत्री ने रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए एक लाख करोड़ रुपये तक की फंडिंग और One Nation One Subscription जैसी पहलों का उल्लेख किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नौकरी, पैकेज और सफलता की दूसरों से तुलना करने से बचने की सलाह देते हुए कहा, “जिंदगी कोई लीडर-बोर्ड नहीं है, आपकी असली दौड़ किसी और से नहीं, खुद अपने आप से है।” प्रधानमंत्री ने सभी स्नातकों, उनके माता-पिता, शिक्षकों और संस्थान से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *