तीन ज्योतिर्लिंग के साथ करें शिरडी दर्शन

  • श्रद्धालुओं की मांग पर आईआरसीटीसी ने फिर लॉन्च किया नया हवाई टूर पैकेज
  • यह टूर पैकेज 05 रात एवं 06 दिन का, शिरडी के साथ औरंगाबाद का भी कराया जाएगा भ्रमण
  • लखनऊ से नासिक का आवागमन फ्लाइट से होगा

लखनऊ। भारतीय रेल खानपान व पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) लखनऊ कार्यालय ने श्रद्धालुओं की अधिक मांग को देखते हुए एक बार फिर “तीन ज्योतिर्लिंग के साथ शिरडी दर्शन” का हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है। यह पैकेज 05 रात एवं 06 दिन का है। इस टूर पैकेज में श्रद्धालुओं को शिर्डी के साथ-साथ छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) का भ्रमण कराया जाएगा । यह टूर 16 से 21 जुलाई के बीच होगा।


यह जानकारी आईआरसीटीसी उत्तर क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से नासिक जाने एवं नासिक से लखनऊ आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। साथ ही खाने – पीने एवं ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में की गयी है। यात्रा के दौरान नासिक के पंचवटी में पांच बरगद के पेड़, सीता गुफा मंदिर और त्रिम्बकेश्वर मंदिर एवं नासिक से भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर का दर्शन कराया जायेगा | शिरडी में शिर्डी साई बाबा और शनि शिगनापुर मंदिर के दर्शन के साथ ही छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) में घृष्णेश्वर मंदिर और एल्लोरा की गुफाओं आदि का भी भ्रमण कराया जायेगा |
श्री सिन्हा ने बताया कि इस टूर पैकेज में रू. 57,000/-, एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति,
रू. 46,500/- दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 45,400/- तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 40,500 /- माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य बेड सहित एवं मूल्य रू. 37,600 /- बिना बेड के होगा। उन्होंने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग ‘पहले आओ -पहले पाओ’ के आधार पर की जायेगी। उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन भी कराई जा सकती है। जानकारी और बुकिंग के लिए श्रद्धालु मोबाइल नम्बरों 8287930911/ 9236391909 / 8287930912 /8287930902 पर सम्पर्क कर सकते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *