अमृत भारत स्टेशन योजना में राजस्थान में 85 स्टेशनों का पुनर्विकास : अश्विनी

राज्य के लिए रेलवे बजट बढ़कर ₹10,228 करोड़ हुआ

खबर है..
नई दिल्ली
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राजस्थान में 85 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, जिनमें से 15 स्टेशन पूरे हो चुके हैं। जैसलमेर, बाड़मेर, बूंदी, मंडलगढ़ और सोमेसर सहित कई स्टेशन अब आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों की सेवा कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अलवर रेलवे स्टेशन का ₹112 करोड़ की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है। परियोजना के तहत दो साइड एंट्री, अतिरिक्त हाई लेवल प्लेटफॉर्म, 6 मीटर चौड़ाई के दो फुट ओवरब्रिज, 9 लिफ्ट, आधुनिक पार्किंग और बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था विकसित की जा रही है। स्टेशन का निर्माण राजस्थान की सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और राज्य मंत्री संजय शर्मा भी शामिल हुए।
रेल मंत्री ने बताया कि राजस्थान में वर्तमान में 5 वंदे भारत ट्रेनें और एक अमृत भारत एक्सप्रेस संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए रेलवे बजट बढ़कर ₹10,228 करोड़ हो गया है तथा 2014 के बाद लगभग 3,900 किलोमीटर नई रेलवे लाइन और दोहरीकरण कार्य किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *