मोदी ने लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड तोड़ा

पंडित जवाहरलाल नेहरू से ज्यादा दिन बने हुए मोदी प्रधानमंत्री
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

खबर है..
नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। 10 जून 2026 को प्रधानमंत्री मोदी ने 4,399 दिनों की निरंतर सेवा पूरी कर पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
मंत्रिमंडल के प्रस्ताव में इसे भारतीय लोकतंत्र का ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा गया कि यह जनविश्वास, लोकतांत्रिक चेतना और जनभागीदारी की शक्ति का प्रतीक है। प्रस्ताव में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और शासन प्रमुख के रूप में लगभग 25 वर्षों की सेवा का भी उल्लेख किया गया।
प्रस्ताव में गरीब कल्याण, बुनियादी सुविधाओं, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, मुफ्त राशन, स्वास्थ्य सेवाओं, महिला सशक्तिकरण, स्टार्टअप इकोसिस्टम, कृषि सुधार, राष्ट्रीय सुरक्षा, बुनियादी ढांचे, ‘मेक इन इंडिया’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया गया।
मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने, सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *