रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे भर्ती बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की

खबर है..
नई दिल्ली
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की भर्ती प्रक्रिया की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए भर्ती में अधिक पारदर्शिता, सटीकता और तेज़ी लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब सभी विभागीय परीक्षाएं CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) के माध्यम से आयोजित की जाएंगी तथा रेलवे टैबलेट-आधारित टेस्टिंग सिस्टम का दायरा भी बढ़ाएगा।
समीक्षा बैठक में भारतीय रेलवे की तकनीक-आधारित भर्ती प्रणाली और वार्षिक भर्ती कैलेंडर की प्रगति पर चर्चा की गई। रेल मंत्री ने कहा कि वार्षिक भर्ती कैलेंडर के तहत समयबद्ध तरीके से जारी होने वाली भर्तियों को उम्मीदवारों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाते हुए 47,084 पदों के लिए प्रक्रिया पूरी की और 43,781 उम्मीदवारों को नियुक्ति दी। इनमें 18,799 असिस्टेंट लोको पायलट (ALP), 14,298 टेक्नीशियन, 452 सब-इंस्पेक्टर, 4,208 कॉन्स्टेबल, 7,951 जूनियर इंजीनियर (JE)/DMS/CMA तथा 1,376 पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती शामिल है।
रेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया को अधिक विश्वसनीय, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाया जाए, ताकि अभ्यर्थियों को समयबद्ध और निष्पक्ष अवसर मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *