खाटूश्यामजी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात

सुंदरपुरा स्टेशन निर्माण को मिली स्वीकृति

खबर है..
नई दिल्ली
खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 21 जून 2026 को बीकानेर-जयपुर रेलखंड के निरीक्षण के दौरान सुंदरपुरा स्टेशन के निर्माण कार्य को स्वीकृति मिलने की जानकारी दी।
सीकर स्टेशन पर पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती के साथ हुई चर्चा में रेल मंत्री ने बताया कि खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुंदरपुरा स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा।
इसके बाद रेल मंत्री और सुमेधानंद सरस्वती प्रस्तावित स्टेशन स्थल तक पहुंचे, जहां श्री वैष्णव ने स्टेशन के मानचित्र का अवलोकन कराते हुए परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्टेशन निर्माण का कार्य आगामी कुछ महीनों में शुरू कर दिया जाएगा।
सुंदरपुरा स्टेशन बनने से खाटूश्यामजी धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुगम, सुविधाजनक और समयबद्ध होगी। साथ ही क्षेत्र में रेल संपर्क बेहतर होने से स्थानीय लोगों और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *