सिक्योरिटी हंटर्स बनी चैंपियन पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग 2026

खबर है..लखनऊ पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल क्रीड़ा संघ द्वारा आयोजित ऐशबाग रेलवे स्टेडियम पर ’’अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग 2026’’ (आईडीएल) टूर्नामेंट में सोमवार को फाइनल मैच इंजिनियरिंग डेयर डेविल्स व सिक्योरिटी हंटर्स मध्य खेला गया। सिक्योरिटी हंटर्स ने इंजिनियरिंग डेविल्स को 08 विकेट से पराजित कर चैंपियन बनी। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि इंजिनियरिंग डेविल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 17.4 ओवर में 10 विकेट पर 85 रन का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज़ी में सचिन चौधरी ने 33 रन, अब्बुस खान ने 21 रन व सचिन कुमार ने 08 रन का उपयोगी योगदान दिया। सिक्योरिटी हंटर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए विश्वास यादव ने 02 विकेट व रामआशीष यादव ने 03 विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिक्योरिटी हंटर्स की टीम ने 10.5 ओवर में 02 विकेट खो कर 86 रन बनाकर विजय प्राप्त की। रामआशीष यादव ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 39 रन बनाए, जबकि आखिलेश यादव ने 23 रन और अमित सिंह ने 16 रन का योगदान दिया। इंजिनियरिंग डेविल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहित व रामदेव ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। निर्णायक मैच में सिक्योरिटी हंटर्स ने इंजिनियरिंग डेविल्स को 08 विकेट से पराजित किया।फाइनल मैच में शील्ड देने के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान अपर मण्डल रेल प्रबन्धक श्रीमती नीतू (परिचालन) ने कहा कि दोनों टीमों के मध्य खेला गया फाइनल मैच बहुत ही रोमांचकारी था। उन्होने दोनों टीमों के विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी। सिक्योरिटी हंटर्स की ओर से शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए रामआशीष यादव को प्लेयर ऑफ द मैच एवं टूर्नामेंट के प्लेयर आफ द सिरीज अत्ताउल्ला खान, बेस्ट बैट्स मैन मनीष झा तथा बेस्ट बोलर का पुरस्कार सिद्धांत सिंह को प्रदान किया गया।

Read More

तीन रेलकर्मी संरक्षा सम्मान से नवाजे गए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल, डीआरएम ने किया सम्मानित

खबर है..लखनऊ उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में सुरक्षित सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए सोमवार को तीन रेल कर्मचारियों को संरक्षक सम्मान से नवाजा गया। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘सेफ्टी अवार्ड’ प्रदान किए। सम्मानित किए गए कर्मचारियों में विनय कुमार गौड़ (पॉइंट्समैन/अयोध्या धाम जं.), शिवशंकर (गेटमैन/निहालगढ़) एवं कमलेश कुमार (लोको पायलट/रायबरेली) शामिल हैं।इन कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान सतर्कता, समझदारी और साहस का परिचय देते हुए संभावित रेल दुर्घटनाओं को समय रहते टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संचालन के दौरान ट्रैक पर अवरोध या अन्य तकनीकी समस्या को देखते ही इन्होंने तुरंत आवश्यक कार्रवाई की, संबंधित अधिकारियों को सूचना दी और ट्रेनों का सुरक्षित संचालन किया।इस अवसर पर श्री वर्मा ने कहा कि “रेल संरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिन कर्मचारियों ने सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ संभावित दुर्घटनाओं को टालने का कार्य किया है, वे वास्तव में प्रशंसा के पात्र हैं। ऐसे उदाहरण पूरे मंडल के लिए प्रेरणादायी हैं और हम सभी को संरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने की सीख देते हैं।”इस मौके पर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Read More

उत्कृष्ट परिवहन प्रबंधन के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को मिला सम्मान

खबर है..लखनऊराजधानी के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में बीते साल 23 से 29 तक आयोजित 19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के दौरान देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के लिए सुरक्षित परिवहन की जिम्मेदारी उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने निभाई थी। इस विशाल आयोजन में विभिन्न राज्यों से आए स्काउट एवं गाइड प्रतिभागियों के आवागमन को सुनिश्चित करने में मंडल प्रशासन ने उत्कृष्ट कार्य किया। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बेहतर कार्ययोजना के तहत परिवहन व्यवस्था को क्रियान्वित किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए शनिवार को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, साउथ सिटी, लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष , स्काउट एंड गाइड, द्वारा उत्तर रेलवे , लखनऊ मण्डल को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Read More

इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026, वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर में 51 नये एआई स्टार्टअप का प्रदर्शन

खबर है..नई दिल्ली भारत के उभरते मीडिया और मनोरंजन नवाचार इकोसिस्टम को एक बड़ा प्रोत्साहन देते हुए, एवीजीसी-एक्सआर (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी) और मीडिया टेक क्षेत्र के 51 होनहार स्टार्टअप, सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा संचालित वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 के दौरान अपने उत्पादों और प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन करेंगे। यह एक्सपो 16 से 20 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।इन स्टार्टअप्स की भागीदारी वेवएक्स के सहयोग से संभव हो पाई है, जो भारत की नवाचार-आधारित रचनात्मक अर्थव्यवस्था को लगातार मजबूत कर रहा है। वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर स्टार्टअप्स के लिए एक गतिशील मंच के रूप में कार्य करेगा, जहां वे उद्योग जगत के नेताओं, निवेशकों, नीति निर्माताओं और वैश्विक हितधारकों के समक्ष एआई-संचालित समाधान, आकर्षक कहानी कहने के प्रारूप, गेमिंग नवाचार, वर्चुअल प्रोडक्शन टूल्स और अगली पीढ़ी की कंटेंट टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन कर सकेंगे।यह चयनित समूह भारत के तेजी से बढ़ते एवीजीसी-एक्सआर परिदृश्य के विविध क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करता है। एआई-सक्षम एनिमेशन पाइपलाइन और रीयल-टाइम रेंडरिंग इंजन से लेकर आकर्षक एक्सआर अनुभव और गेमिफाइड लर्निंग प्लेटफॉर्म तक, प्रदर्शित स्टार्टअप्स कंटेंट निर्माण, वितरण और दर्शकों के जुड़ाव को पुनर्परिभाषित करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परिवर्तनकारी क्षमता को दर्शाते हैं।इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 2026 में, “वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर” में “भारत एआई के लिए विचार” की एक भविष्यवादी श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी, जो मीडिया नवाचार को दर्शकों के साथ गहन जुड़ाव के साथ जोड़ती है। स्टार्टअप और तकनीकी विकासकर्ता “ज़ीरो-टच ऑटोनॉमस न्यूज़रूम” प्रस्तुत कर रहे हैं, जो एक अभूतपूर्व प्रणाली है जो लाइव इवेंट फीड को हिंदी, अंग्रेजी और तमिल में बहुभाषी “ब्रेकिंग न्यूज़” बुलेटिन में मानवीय हस्तक्षेप के बिना परिवर्तित करती है। इस कॉर्नर में “भाषा-दीवार” भी है, जो एक विशाल वीडियो ग्रिड है। यह एआई सांकेतिक भाषा अवतार के साथ आठ भारतीय भाषाओं में वास्तविक समय में लिप-सिंक डबिंग प्रदर्शित करती है।

Read More

ईशान किशन की जोरदार बल्लेबाजी ने दिलाई भारत को जीत भारत के 175 रन के मुकाबले पाकिस्तान 114 रन पर सिमटी भारत में 61 रन से जीत हासिल की

खबर है..नई दिल्ली कोलंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में रविवार को विश्व कप टी20 2026 के रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को जबरदस्त शिकस्त दी है। भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन की जोरदार बल्लेबाजी ने भारत को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है। ईशान में मात्र 40 गेंद में 77 रन का बनाकर भारत को 175 रन तक पहुंचा जबकि पाकिस्तान बड़ी मशक्कत के बाद भी 114 रन ही बन सका। लिहाजा भारत को जबरदस्त जीत हाथ लगी है।भारत की ओर से बनाए गए रनों का आंकड़ा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए बड़ी चुनौती आ रही 16 ओवर तक पाकिस्तान के नौ विकेट गिर चुके थे और उसकी झोली में सिर्फ 97 रन ही आ आए थे। भारत में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिस तरह से जोरदार जज्बे के साथ 175 रन का आंकड़ा तैयार किया। यह पाकिस्तान के खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती थी। पाकिस्तान की ओर से शुरुआत बहुत कमजोर रही और चंद ओवर में ही करीब 5 विकेट गिर चुके थे, जिसे पाकिस्तान को संभालना मुश्किल हो गया था। आखिरकार पाकिस्तान 114 रन पर सीमेंट गई और उसके सभी 10 खिलाड़ी आउट हो गए। हालांकि उसके पास दो ओवर बाकी रह गए थे। भारत में 61 रन से जीत हासिल की है।

Read More

आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया जापान टूर पैकेज

खबर है..लखनऊ भारतीय रेल खानपान व पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने मुसाफिरों की सुविधा के लिए जापान का नया टूर पैकेज लॉन्च किया है । यह टूर 02 से 11 अप्रैल के बीच आयोजित होगा।यह जानकारी आईआरसीटीसी उत्तर क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक (सीआरएम) अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि टूर में जापान के प्रमुख पर्यटन स्थलों टोक्यो, फूजी, क्योटो, ओसाका, हिरोशिमा एवं मियाजिमा का भ्रमण कराया जाएगा। उएनो पार्क, लेक कावागुची, योयोगी पार्क में चेरी ब्लॉसम दर्शन, टोक्यो स्काईट्री, माउंट फूजी क्षेत्र, अराशियामा बांस वन, किंकाकु-जी मंदिर, ओसाका कैसल, नारा डियर पार्क, हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क एवं इट्सुकुशिमा श्राइन का भ्रमण भी शामिल है। हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन (शिंकानसेन) यात्रा इस टूर को और भी यादगार बनाएगी।श्री सिन्हा ने बताया कि दो से 11 अप्रैल तक आयोजित 10 दिवसीय विदेशी यात्रा का मुसाफिरों को अनुभव प्राप्त होगा। इस यात्रा में यात्रियों को लखनऊ, देहरादून, आगरा, मुरादाबाद, मथुरा एवं बरेली से उपयुक्त साधन द्वारा दिल्ली लाया जाएगा तथा दिल्ली से एयर इंडिया की उड़ान द्वारा जापान ले जाया जाएगा। यात्रा के दौरान यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटलों में की जाएगी। पैकेज में भारतीय भोजन (08 नाश्ता, 08 दोपहर का भोजन एवं 08 रात्रि भोजन), ट्रैवल इंश्योरेंस एवं अनुभवी गाइड की सुविधा शामिल है। उन्होंने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर की जायेगी। उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com पर भी कराई जा सकती है। अधिक जानकारी मोबाइल नम्बरों पर 9236367954/8287930922 किया जा सकता है।

Read More

परमिट शर्तों की अनदेखी पर चार स्लीपर बसों पर कार्रवाई

खबर है..लखनऊ परिवहन विभाग ने मानक के विपरीत चलने वाले वाहनों तथा सड़क सुरक्षा को लेकर शनिवार को अभियान चलाया गया।इस दौरान परिवहन विभाग के जांच दस्ते ने परमिट शर्तों की अनदेखी पर चार स्लीपर बसों का चालान किया गया। साथ ही सात ओवरलोड माल वाहनों को पकड़ा। 04 वाहनों को कर बकाए के अभियोग में निरुद्ध किया गया है। सड़क सुरक्षा के विभिन्न मानकों का उल्लंघन करने पर 111 चालकों का चालान किया गया। आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पाण्डेय ने बताया कि परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। साथ ही ओवरलोड संचालित माल वाहनों व मानक के विरुद्ध संचालित स्लीपर बसों के विरुद्ध भी प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को यात्री/मालकर अधिकारी एसपी देव, अभा त्रिपाठी और अनीता वर्मा ने मय टीम शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चला कर उक्त कार्रवाई की। बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चलाने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने एवं गलत दिशा में वाहन चलाने पर चालकों के चालान किए गए।श्री पांडेय ने अपील की है कि सभी वाहन संचालक/चालक यातायात के नियमों का पालनकर्ता हुए सुरक्षित ढंग से वाहन चलाएं। वाहनों में ओवरलोड माल न लोड करें, स्लीपर बसों को मानकों के अनुरूप ठीक कराते हुए बस का संचालन करें, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करें। गलत/उल्टी दिशा में वाहन न चलाएं, वाहन को निर्धारित गति से सुरक्षित ढंग से चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। सड़क पर स्टंट न करें, ताकि आपकी यात्रा व सड़क पर चल रहे अन्य व्यक्ति भी सुरक्षित रहें।

Read More

होली : स्पेशल ट्रेनों से मुसाफिरों की राह होगी आसान

खबर है..लखनऊ रंगो का पर्व होली अगले महीने पहले सप्ताह में है। त्योहार पर मुसाफिरों को परेशानी से बचने के लिए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। रेलवे ने दिल्ली से लखनऊ होते हुए बिहार के लिए तीन और गोरखपुर के लिए एक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। बिहार के लिए दो ट्रेन 20 और एक 27 फरवरी से चलेगी। गोरखपुर वाली ट्रेन 20 फरवरी से चलेगी। होली स्पेशल ट्रेनों में हर वर्ग के यात्रियों की सुविधा के लिए एक और नॉन एसी कोच के अलावा जनरल कोच भी लगाए जाएंगे।उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि गोरखपुर के लिए नई दिल्ली से ट्रेन नंबर 04022 गोरखपुर के लिए 20 व 27 फरवरी और 06 मार्च को चलेगी। यह नई दिल्ली से दोपहर 02 बजे रवाना होगी। गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई होते हुए लखनऊ जंक्शन रात 11.00 बजे पहुंचेगी। यहां से यह गोंडा, बस्ती होते हुए सुबह 05.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से ट्रेन नंबर 04021 नई दिल्ली के लिए सुबह 07 बजे रवाना होगी। दोपहर 03.15 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। उक्त स्टेशनों से होते हुए रात 11.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। गोरखपुर से यह 21 व 28 फरवरी और 07 मार्च को चलेगी।बरौनी के लिए-नई दिल्ली से बिहार के बरौनी के लिए ट्रेन नंबर 04054 शाम 07.50 बजे रवाना होगी। गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव होते हुए ऐशबाग अगले दिन सुबह 07.45 और बादशाहनगर 08. 18 बजे पहुंचेगी। यहां से बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देविरया, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटौरी होते हुए रात 10 बजे बरौनी पहुंचेगी। नई दिल्ली से इसे 20 फरवरी से 06 मार्च तक चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर 04053 बरौनी से रात 12.45 बजे चलेगी। उक्त स्टेशनों से होते हुए अगले दिन दोपहर 02.48 बजे बादशाहनगर और 03.48 बजे ऐशबाग स्टेशन पहुंचेगी। यहां से चलकर यह ट्रेन नई दिल्ली अगले दिन तड़के 03.50 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन को बरौनी से 22 फरवरी से 03 मार्च तक चलाया जाएगा।सुपौल के लिए-नई दिल्ली से बिहार प्रदेश के सुपौल के लिए ट्रेन 04060 को 20 फरवरी से 06 मार्च तक चलाया जाएगा। यह नई दिल्ली से रात 09.35 बजे चलकर गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव होते हुए अगले दिन सुबह 09.40 बजे ऐशबाग और 10.08 बजे बादशाहनगर स्टेशन पहुंचेगी। यहां से बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटौरी, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा होते हुए अगले दिन तड़के 04.00 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04059 सुपौल से सुबह 07 बजे चलेगी। उक्त रूटों से होते हुए अगले दिन तड़के 03.18 बजे बादशाहनगर और 04.40 बजे ऐशबाग पहुंचेगी। यहां से चलकर शाम 04.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसे 22 फरवरी से 08 मार्च तक चलाया जाएगा।

Read More

चारबाग रेलवे स्टेशन के सेकंड एंट्री का काम सितंबर में होगा पूरा

खबर है..लखनऊउत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने शुक्रवार को चारबाग रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार (सेकंड एंट्री) स्टेशन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर निर्माणाधीन स्टेशन भवन का विस्तृत निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं कार्य की समयबद्धता की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा करें ताकि मुसाफिरों को आधुनिक सुविधाएं मिल सके। सितंबर में सेकंड एंट्री स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा होगा।उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि चारबाग (लखनऊ) स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत सेकंड एंट्री स्टेशन को आधुनिक वास्तुशिल्प, उन्नत आधारभूत संरचना तथा विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। 420.7 करोड़ की परियोजना के तहत स्टेशन भवन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि महाप्रबंधक ने विस्तृत निरीक्षण के बाद यह भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्य चरणबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो, जिससे यात्रियों को भविष्य में सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजना की गति बनाए रखने पर बल दिया।इस अवसर पर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा, डीआरएम मुरादाबाद मंडल श्रीमती विनीता श्रीवास्तव, आरएलडीए के मुख्य परियोजना प्रबंधक यादव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश कुमार श्रीवास्तव समेत मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Read More

मंगेश कुमार ने जिमनास्टिक में जीता स्वर्ण व रजत पदक

खबर है..लखनऊकोलकाता में आयोजित 54वीं अखिल भारतीय रेलवे जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंगेश कुमार ने एक स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीता है। 4 से 6 फरवरी के बीच आयोजित जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे के कुल 10 जोनों ने भाग लिया। उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मंगेश कुमार सीसीटीसी/प्रयाग ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक अर्जित कर मंडल का नाम गौरवान्वित किया। श्री मंगेश की इस उपलब्धि से न केवल लखनऊ मंडल, बल्कि उत्तर रेलवे का गौरव बढ़ा है।इस उपलब्धि के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने मंगेश कुमार को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए मंडल की प्रतिबद्धता को दोहराया है। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुश्री अरिमा भटनागर भी मौजूद रहीं।

Read More