कश्मीर घाटी में रेल सुविधा विकसित होने का मिला लाभ

पहली बार 42 वैगन की मालगाड़ी पहुंची अनंतनाग खबर है..नई दिल्लीकश्मीर में हर मौसम रेल आवागमन की सुविधा विकसित होने से यात्री यातायात के साथ-साथ खाद्यान्न आपूर्ति भी आसान हो रही है। कश्मीर घाटी में अनंतनाग पहली बार पूरी 42 वैगन की मालगाड़ी पहुंची है, जिसमें 2,768 मीट्रिक टन चावल था।रेल मंत्रालय के अनुसार कश्मीर घाटी को हर मौसम में रेल कनेक्टिविटी मिलने से प्रतिकूल मौसम के दौरान भी खाद्यान्न की विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है और लॉजिस्टिक्स लागत कम हो रही है। 22 जनवरी 2026 को चावल से लदी 42 वैगनों वाली पहली पूरी रेलगाड़ी अनंतनाग पहुँची, जिसमें 2,768 मीट्रिक टन चावल था। यह मालगाड़ी पंजाब के संगरूर से लोड होकर 24 घंटे के भीतर अनंतनाग माल गोदाम पहुँची।पहले केवल 21 वैगनों वाली आंशिक रेलगाड़ियाँ चलाई जाती थीं; अब पूरी क्षमता वाली रेलगाड़ियों से परिवहन अधिक कुशल हुआ है। इस पहल से घाटी में खाद्यान्न भंडारण और वितरण प्रणाली मजबूत होगी, खासकर खराब मौसम के समय। सड़क परिवहन पर निर्भरता घटने से पर्यावरणीय लाभ और बेहतर परिचालन दक्षता मिलेगी। उधमपुर–श्रीनगर–बारामूला रेल लिंक कश्मीर में व्यापार, रसद और आपूर्ति श्रृंखला की दीर्घकालिक स्थिरता को मजबूती दे रहा है।

Read More

गोवा में भारत ऊर्जा सप्ताह का आगाज 27 जनवरी से, मोदी करेंगे उद्घाटन

देश-दुनिया से जुटेंगे 75000 से अधिक प्रतिनिधि होंगे शामिल, 600 से अधिक एक्जीबिटर्स आएंगे पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ने कहा चार वर्ष में बहुत बड़ा हो गया इंडिया एनर्जी वीक खबर है..नई दिल्लीभारत ऊर्जा सप्ताह-2026 का आगाज 27 जनवरी को गोवा में होगा। चार दिनों के इस आयोजन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस बार के आयोजन में 120 देश के 75000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें 600 से अधिक एक्जीबिटर्स भी आएंगे। इस दौरान कई देश के ऊर्जा में पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल होंगे।पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी शुक्रवार 23 जनवरी को उद्घाटन पर सम्मेलन में बताया कि भारत ऊर्जा सप्ताह 2026 के दौरान भारत की वैश्विक ऊर्जा साझेदारियों और ऊर्जा परिवर्तन के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया जाएगा। कार्यक्रम में भारत-अरब, भारत-जापान, भारत-आइसलैंड, भारत-नीदरलैंड और भारत-अमेरिका जैसे देशों के साथ ऊर्जा संवाद और गोलमेज सम्मेलन आयोजित होंगे, जिनका उद्देश्य ऊर्जा सहयोग, व्यापार और निवेश को सशक्त बनाना है।पुरी ने कहा कि भारत ऊर्जा सप्ताह की शुरुआत से ही इसमें हर साल उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। वर्ष 2023 में पहले संस्करण में लगभग 30,000 प्रतिनिधियों और 316 प्रदर्शकों ने भाग लिया था, जबकि 2024 में यह संख्या बढ़कर 45,000 से अधिक और 2025 में 68,000 प्रतिभागियों तक पहुंच गई। 4 वर्ष में यह आयोजन बहुत बड़ा हो गया है। 2026 का भारत ऊर्जा सप्ताह का अब तक का सबसे बड़ा संस्करण होने की उम्मीद है, जिसमें 75,000 से अधिक प्रतिनिधि, 180 अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शकों सहित 600 से अधिक प्रदर्शक, 500 से अधिक वैश्विक वक्ता और 120 से अधिक सम्मेलन सत्र शामिल होंगे।इस आयोजन में नवाचार और स्टार्टअप्स पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिसमें स्टार्टअप चैलेंज, हैकाथॉन और वैश्विक सहयोग पहलें शामिल होंगी, जो एआई, ऊर्जा दक्षता, हाइड्रोजन, कार्बन कैप्चर और चक्रीय अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित होंगी। साथ ही जैव ईंधन वित्तपोषण, सतत विमानन ईंधन और इंडिया बायोएनर्जी आउटलुक 2030 जैसे महत्वपूर्ण ज्ञानवर्धक उत्पाद लॉन्च किए जाएंगे।पुरी ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, नीदरलैंड, ओमान, ब्रुनेई, म्यांमार, तंजानिया और अन्य देशों के 17 मंत्रियों और उपमंत्रियों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है, साथ ही अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा मंच, बिम्सटेक और यूरेशियन आर्थिक संघ जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने भी अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का आयोजन 11 विषयगत क्षेत्रों में किया जाएगा, जिनकी मेजबानी प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम करेंगे। इनमें डिजिटलीकरण और एआई, हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल्स, जैव ईंधन, एलएनजी पारिस्थितिकी तंत्र, शहरी गैस वितरण, मेक इन इंडिया और नेट-जीरो समाधान जैसे क्षेत्र शामिल होंगे। इनमें परमाणु ऊर्जा क्षेत्र और सतत विमानन ईंधन क्षेत्र भी नए जोड़े गए हैं।कुल मिलाकर, भारत ऊर्जा सप्ताह 2026 ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक विकास और स्थिरता के बीच संतुलन बनाए रखते हुए भारत को एक प्रमुख वैश्विक ऊर्जा केंद्र और ऊर्जा परिवर्तन में विश्वसनीय नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करना है।

Read More

वसंत पंचमी पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती की धूमधाम से हुई पूजा

दिल्ली के द्वारका स्थित गंगोत्री अपार्टमेंट में वर्ल्ड पीस और सेव अर्थ की थीम पर सजा पंडाल खबर है..नई दिल्ली देश दुनिया में शुक्रवार 23 जनवरी को वसंत पंचमी पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती की धूमधाम से पूजा की गई। दिल्ली के द्वारका सेक्टर 12 स्थित गंगोत्री अपार्टमेंट में भी मां सरस्वती का पंडाल सजाया गया और धूमधाम से पूजा अर्चना की गई।यह आयोजन बसंत पंचमी के अवसर पर गंगोत्री पूजा समिति की ओर से किया गया। समिति की ओर से इस वर्ष यह 22वां सरस्वती पूजा पंडाल का आयोजन किया गया था। इस बार पंडाल का थीम वार्ड पीस और सेव अर्थ रखा गया था। समिति के एक पदाधिकारी का कहना है कि विश्व शांति और धरती की रक्षा किए बगैर जीवन में खुशहाली नहीं आ सकती है। लिया जा पंडाल के थीम को खूब सराहा गया। सोसाइटी के निवासियों ने मां शारदे की पूजा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें बच्चे,महिलाएं और बुजुर्गों शामिल थे। यहां के निवासियों ने मां सरस्वती से प्रार्थना की कि सबको सदबुद्धि दें और विश्व में शांति कायम रहे। गंगोत्री पूजा समिति के सभी सदस्यगण और आरडब्ल्यूए के सहयोग इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Read More

मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन

खबर है..लखनऊउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मां का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन करने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर हजारों चालान भी किए गए हैं।यह जानकारी परिवहन आयुक्त श्रीमती किंजल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में दिए गए निर्देशों एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देशों के अनुपालन में अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। अभी तक (01 जनवरी 21 जनवरी 2026 तक) की गयी कार्यवाही में प्रदेश में कुल हेलमेट उल्लंघन मामले में 49,500 चालान, सीट बेल्ट मामले में 11,740 चालान, ओवरस्पीडिंग के 15,180 चालान, मोबाइल फोन का प्रयोग के मामले में 4,164 चालान, ड्रंक एंड ड्राइव के 304 चालान एवं रॉग साइड ड्राइविंग के अंतर्गत 5,546 चालान विभाग द्वारा किया गया है।श्रीमती किंजल ने बताया कि साप्ताहिक विशेष अभियान के तहत प्रथम सप्ताह यानी 1 जनवरी से 7 जनवरी के बीच पूरे प्रदेश में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया लोगों को सीट बेल्ट हेलमेट मोबाइल फोन का इस्तेमाल वाहन चलाते समय न करना रॉन्ग साइड ड्राइविंग ना करना इत्यादि के बारे में प्रमुख वाक्य अधिकारियों द्वारा जागरूक किया गया। अभियान के द्वितीय सप्ताह (08 जनवरी से 14 जनवरी 2026): में “नो हेलमेट नो फ्यूल” अभियान के साथ-साथ दो पहिया वाहनों पर हेलमेट, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट और मोबाइल फोन के प्रयोग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। मानकों का पालन न करने पर 75 स्कूली वाहनों की फिटनेस निरस्त की गई। अवैध पार्किंग के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए प्रदेश भर में 2,617 चालान किए गए।परिवहन आयुक्त ने बताया कि चतुर्थ सप्ताह में मुख्य मार्गों से हटाए गए वाहनों को खड़ा करने हेतु होल्डिंग एरिया चिन्हित करना शामिल है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अब तक 109 होल्डिंग एरिया चिन्हित कर लिए गए हैं। परिवहन विभाग द्वारा एक्सप्रेस-वे, नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे के किनारे अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध भी कार्यवाही निरंतर जारी है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम किया जा सके ।

Read More

एक्स पर कुलियों ने रेलमंत्री से साझा की पीड़ा

खबर है..लखनऊरेलवे में नौकरी की मांग को लेकर राष्ट्रीय कुली मोर्चा के बैनर तले बृहस्पतिवार को कुलियों ने सोशल मीडिया एक्स पर अभियान चलाया। रेलमंत्री सहित सांसदों से सोशल मीडिया पर कुलियों ने अपनी व्यथा जाहिर की।मोर्चा के संयोजक राम सुरेश यादव ने बताया कि कुलियों को रेलवे में स्थायी नौकरी देकर समायोजित करने, उनके लिए चलाई जा रही शिक्षा, स्वास्थ्य, वदीं, विश्रामगृह आदि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लागू करने व निजीकरण के खिलाफ यह मुहिम शुरू की गई है। सोशल मीडिया एक्स पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और रेलवे बोर्ड के पदाधिकारियों को टैग कर पोस्ट किए गए। इसका उद्देश्य बजट सत्र से पहले सरकार का ध्यान कुलियों की आजीविका और सामाजिक सुरक्षा की ओर आकृष्ट करना है। चंदेश्वर मुखिया, राहुल कुमार यादव, काजू, रमेश कुमार, आनन्द, अरुण कुमार महतो ने सोशल मीडिया पर ट्विट किए।

Read More

मोदी 23 जनवरी को केरल में, देंगे परियोजनाओं की सौगात

खबर है..प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 जनवरी, 2026 को केरल का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:45 बजे तिरुवनंतपुरम में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे। वे इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।ये परियोजनाएं रेल संपर्क, शहरी आजीविका, विज्ञान और नवाचार, लोक-केंद्रित सेवाएं और उन्नत स्वास्थ्य सेवा सहित प्रमुख सेक्टरों को कवर करती हैं, जो समावेशी विकास, प्रौद्योकीय उन्नति और नागरिकों के जीवन की बेहतर गुणवत्ता पर प्रधानमंत्री के निरंतर फोकस को दर्शाती हैं।प्रधानमंत्री रेल संपर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चार नई रेल सेवाओं को झंडी दिखाएंगे, जिनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस और एक यात्री ट्रेन शामिल हैं। इनमें नागरकोइल-मंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस, तिरुवनंतपुरम-तंबरम अमृत भारत एक्सप्रेस, तिरुवनंतपुरम-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और त्रिशूर और गुरुवायूर के बीच चलने वाली एक नई यात्री ट्रेन शामिल हैं।प्रधानमंत्री शहरी आजीविका को सुदृढ़ करने के प्रयासों के तहत पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च करेंगे, जो स्ट्रीट वेंडरों के लिए वित्तीय समावेशन के अगले चरण की शुरुआत है। विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में, प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम में सीएसआईआर-एनआईआईएसटी नवाचार, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता केंद्र की आधारशिला रखेंगे।स्वास्थ्य सेवा अवसंरचना को मजबूत करना इस यात्रा का एक अन्य प्रमुख उद्देश्य होगा। प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम के श्री चित्रा तिरुनल आयुर्वेद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में अत्याधुनिक रेडियोसर्जरी केंद्र की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम में पूजप्पुरा के नए डाकघर का भी उद्घाटन करेंगे।

Read More

खोया सामान मिला, रेल यात्रियों को मिली खुशी नई दिल्ली के स्टेशन प्रबंधक राकेश शर्मा लगे हैं खुशियां बांटने में

खबर है..नई दिल्लीऐसे हजारों लोग ऐसे होते हैं जो कि यात्रा के दौरान अपनी कीमती सामान ट्रेन में भूल जाते हैं। फिर जब उन्हें याद आता है तो ट्रेन उनसे बहुत दूर निकल चुकी होती है। वे मन मसोस के रह जाते हैं और अपनी लापरवाही के लिए खुद को कोसने लगते हैं। लेकिन उनके चेहरे पर उस समय खुशी लौट आती है जब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अनजानी सी कॉल आती है कि आपका सामान मिल गया है। कृपया स्टेशन जाकर ले जाइए।जी हां, यह अनजानी सी मोबाइल कॉल करने वाले शख्सियत का नाम अब अपरिचित नहीं है बल्कि सभी जानते हैं कि नई दिल्ली स्टेशन के प्रबंधक राकेश शर्मा जी हैं। जो कि भारतीय रेलवे की नौकरी निभाने के साथ-साथ यात्रियों के ट्रेन में छूट गया सामान को उन तक पहुंचाने का काम करते हैं। बीते एक दशक में श्री शर्मा ने करीब 2000 यात्रियों को उनके छूट गए सामान जैसे मोबाइल लैपटॉप ब्रीफकेस अटैची पर्स आदि उन पहुंचाया है। उनके निस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें लगातार प्रशंसा और बतौर सम्मान प्रशस्ति पत्र मिलते रहे हैं।अभी हाल में ही श्री शर्मा को अहमदाबाद से नई दिल्ली स्टेशन को आई अहमदाबाद राजधानी में एक अटैची मिली, जो कि जांच करने पर पता चला कि यह केंद्र सरकार में तैनात की आलाधिकारी श्याम कपूर की है। स्टेशन प्रबंधक श्री शर्मा ने उनसे संपर्क किया और उन्हें उनका खोया हुआ अटैची वापस कर दिया। इस सराहनीय कार्य के लिए श्री कपूर ने श्री शर्मा की भूरी भूरी प्रशंसा की। स्टेशन प्रबंधक श्री शर्मा का कहना है कि यह कार्य उनके लिए बहुत सुकून देने वाला है जबकि जिनका सामान मिलता है उनके लिए यह खुशी जरूर है।

Read More

भारत मंडपम में आईआईसीडीईएम का तीन दिवसीय सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय मंच पर चुनाव प्रबंधन के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर चर्चा शुरू

खबर हैनई दिल्लीनई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईआईसीडीईएम) 2026 21 जनवरी बुधवार से शुरू हो गया। यह सम्मेलन तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान चुनाव प्रबंधन के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन के पूर्ण सत्र में 42 चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) के प्रमुखों ने भाग लिया।भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ मिलकर कार्यवाही शुरू की।इस पूर्ण सत्र में कई देशों के दूतावासों के प्रमुखों और राजदूतों/उच्चायुक्तों सहित लगभग 60 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ईएमबी लीडर्स प्लेनरी एक ऐसा मंच है जो लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर उच्च स्तरीय विचारों के आदान-प्रदान के लिए चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रमुखों और वरिष्ठ नेताओं, राजदूतों/उच्चायुक्तों को एक साथ लाता है।भारत ने अंतरराष्ट्रीय आईडीईए के अध्यक्ष के रूप में 2026 के दौरान विषयगत प्राथमिकताओं को साझा किया। ईएमबी के नेताओं और देश के प्रतिनिधियों ने लोकतंत्र और चुनाव प्रशासन के सामने आने वाली वैश्विक चुनौतियों पर अपने विचार रखे।

Read More

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस मनाएगा ‘ड्राइवर डे’ 24 जनवरी को

खबर है..नई दिल्लीऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी 24 जनवरी को और ड्राइवर दे का आयोजन कर रहा है। सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा मुहिम के साथ चालकों के हितों का ख्याल रखते हुए ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने अपने गौरवशाली इतिहास के 90वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस देशव्यापी मुहिम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय भी सहयोग कर रहा है।ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हरीश सभरवाल ने बताया कि संगठन ने अपने 90 वर्ष के ‘लाहौर से नई दिल्ली’ तक के अपने सफर में करोड़ों ट्रांसपोर्टरों की आवाज़ बनने वाला यह संगठन अब सड़क के असली सिपाहियों—ड्राइवरों—को सम्मान दिलाने के लिए 24 जनवरी को ‘ड्राइवर डे’ के रूप में आयोजित कर रहा है। संगठन का एक ऐतिहासिक सफर और बड़ी उपलब्धियां 1936 में लाहौर में स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा स्थापित किया गया। आज 75 लाख ट्रक मालिकों और 40 लाख बस व टैक्सी ऑपरेटरों का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र शीर्ष संस्था है। अपनी स्थापना के बाद से ही संगठन ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं।इनमें प्रमुख रूप से एक राष्ट्र, एक परमिट : नेशनल परमिट सिस्टम लागू करवाना, जिससे कश्मीर से कन्याकुमारी तक व्यापार सुगम हुआ।आर्थिक राहत: कार्गो मूवर्स पर टैक्स को 12.36% से घटाकर 7% करवाना।टोल व भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष: गुजरात के सरखेज-विशाला जैसे टोल प्लाजा को बंद करवाना और बीमा प्रीमियम में राहत दिलाना है।

Read More

धामी मिले नितिन नबीन से, दी शुभकामनाए

खबर है..नई दिल्लीउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार 20 जनवरी को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

Read More