लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए कारण बताओ नोटिस
खबर है..
नई दिल्ली
ट्रेन संख्या 82902 अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस (ADI–MMCT Tejas Express) में यात्रा कर रहे एक यात्री ने कॉम्बो मील में परोसी गई वेज बिरयानी में मक्खी मिलने की शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत प्राप्त होते ही ट्रेन कैप्टन एवं ऑनबोर्ड कैटरिंग मैनेजर ने तत्काल यात्री से मुलाकात कर हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया। यात्री को भोजन का प्रतिस्थापन (रिप्लेसमेंट) भी उपलब्ध कराया गया, जिसे यात्री ने स्वीकार नहीं किया।
मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए संबंधित कैटरिंग सेवा प्रदाता पर ₹1 लाख का आर्थिक दंड (जुर्माना) लगाया गया है तथा लाइसेंस समाप्ति (Termination of License) के लिए कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया गया है। साथ ही, विक्रेता को निर्देशित किया गया है कि वह पर्याप्त शेल्फ लाइफ वाले ताजे एवं गुणवत्तापूर्ण कच्चे माल की ही खरीद सुनिश्चित करे तथा उपयोग से पूर्व सभी सामग्री की गुणवत्ता की जांच करे। इसके अतिरिक्त चावल, दाल, आटा, मसाले आदि के भंडारण हेतु प्रयुक्त एयर-टाइट कंटेनरों की स्थिति एवं सीलबंदी की नियमित जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा खाद्य गुणवत्ता से संबंधित शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
