गर्मी की छुट्टियों में लखनऊ से करें शक्तिपीठ की यात्रा

— आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया नया हवाई टूर पैकेज, शक्तिपीठ यात्रा 6 दिन वी 7 रात की होगी

— पर्यटकों को उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का कराया जाएगा भ्रमण, 24 जून से शुरू होगी यात्रा

खबर है..
लखनऊ। भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) उत्तर क्षेत्र कार्यालय लखनऊ ने गर्मियों की छुट्टियों को लेकर पर्यटकों की सुविधा के लिए शक्तिपीठ यात्रा का हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है। यह यात्रा छह रात और सात दिनों के लिए 24 जून से शुरू होकर 30 जून को समाप्त होगी। इस विशेष टूर पैकेज में सैलानियों को उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।
यह जानकारी आईआरसीटीसी उत्तर क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि गर्मी की छुट्टियों को लेकर शक्तिपीठ यात्रा को लांच किया गया है। यात्रा के दौरान यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था होटलों में की जाएगी। पैकेज में नाश्ता एवं रात्रि भोजन, सभी प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, अनुभवी टूर एस्कॉर्ट तथा स्थानीय परिवहन की सुविधा शामिल है। शक्तिपीठ यात्रा के तहत यात्रियों को कटरा,माता वैष्णो देवी मंदिर ,धर्मशाला),मैक्लोडगंज), ज्वालाजी मंदिर),श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर एवं अमृतसर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी, ज्वालाजी, श्री बज्रेश्वरी देवी एवं चामुंडा देवी शक्तिपीठों के दर्शन के साथ-साथ अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे।
श्री सिन्हा ने बताया कि शक्तिपीठ यात्रा के लिए एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य ₹71,600/- प्रति व्यक्ति, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर ₹59,100/- प्रति व्यक्ति तथा तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर ₹57,500/- प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। माता-पिता के साथ ठहरने पर 5 से 11 वर्ष तक के बच्चों का पैकेज मूल्य ₹50,300/- (बेड सहित) एवं ₹48,400/- (बिना बेड) होगा। वहीं 2 से 4 वर्ष तक के बच्चों के लिए बिना बेड पैकेज मूल्य ₹32,900/- प्रति बच्चा निर्धारित है।
इस टूर की बुकिंग “पहले आओ – पहले पाओ” के आधार पर की जाएगी। उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी पर्यटन वेबसाइट पर भी कराई जा सकती है। अधिक जानकारी एवं बुकिंग मोबाइल नंबरों 9236391909 / 8287930902 पर हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *