हिमाचल में ड्रोन से डाक सेवा शुरू, 7 मिनट में पहुंचेगा पार्सल

हिमाचल में ड्रोन से डाक सेवा शुरू, 7 मिनट में पहुंचेगा पार्सल

खबर है..
नई दिल्ली
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम.सिंधिया के नेतृत्व में डाक विभाग ने हिमाचल प्रदेश में ड्रोन आधारित डाक एवं पार्सल सेवा शुरू की है। यह सेवा 12 जून 2026 से मंडी प्रधान डाकघर और रेहरधार शाखा डाकघर के बीच शुरू की गई है।
करीब 12 किलोमीटर की दूरी तय करने में पारंपरिक माध्यमों से दो घंटे से अधिक समय लगता था, लेकिन ड्रोन सेवा से अब यह दूरी लगभग 7 मिनट में पूरी हो रही है।
डाक विभाग अगले 2–3 महीनों में हिमाचल प्रदेश और असम के लगभग 150 चिन्हित मार्गों पर ड्रोन आधारित डाक सेवा शुरू करने की तैयारी में है। इस पहल से दूर-दराज और पर्वतीय क्षेत्रों में डाक सेवाएं तेज, कुशल और पर्यावरण अनुकूल बनेंगी, साथ ही कनेक्टिविटी और सामाजिक-आर्थिक समावेशन को भी बढ़ावा मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *