ललितपुर–सिंगरौली रेल लाइन परियोजना: बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र को मिलेगी नई रेल कनेक्टिविटी

खबर है..
नई दिल्ली
ललितपुर–सिंगरौली रेल लाइन परियोजना बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण रेल संपर्क परियोजना है। यह परियोजना मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई पिछड़े एवं दूरस्थ क्षेत्रों को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने का कार्य करेगी।
सिंगरौली–ललितपुर रेल लाइन पन्ना के जंगलों से होकर गुजरती है, जिससे मध्य प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र को झांसी–भोपाल मुख्य रेल लाइन से बेहतर संपर्क मिलेगा।
पन्ना के जंगलों में प्रस्तावित एलाइनमेंट को लेकर सामने आई खबरों का केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संज्ञान लिया है। रेल मंत्री द्वारा एलाइनमेंट से संबंधित ड्रोन फोटो और टोपो शीट का अध्ययन किया गया। इसके बाद अधिकारियों की टीम को निर्देश दिए गए कि मौजूदा एलाइनमेंट का तकनीकी विशेषज्ञों के साथ पुनः विस्तृत अध्ययन किया जाए, ताकि अधिकतम संख्या में पेड़ों को संरक्षित किया जा सके।

इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित क्षेत्र में जितने पेड़ प्रभावित होंगे, उनसे दोगुनी से अधिक संख्या में पौधारोपण आगामी मानसून से पहले सुनिश्चित किया जाए। यह पहल विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *