मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन

  • विभाग अभियान के तहत कर रहा लोगों को जागरूक
  • नियमों का उल्लंघन करने वालों का किया जा रहा चालान

खबर है..
लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मां का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन करने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर हजारों चालान भी किए गए हैं।
यह जानकारी परिवहन आयुक्त श्रीमती किंजल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में दिए गए निर्देशों एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देशों के अनुपालन में अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। अभी तक (01 जनवरी 21 जनवरी 2026 तक) की गयी कार्यवाही में प्रदेश में कुल हेलमेट उल्लंघन मामले में 49,500 चालान, सीट बेल्ट मामले में 11,740 चालान, ओवरस्पीडिंग के 15,180 चालान, मोबाइल फोन का प्रयोग के मामले में 4,164 चालान, ड्रंक एंड ड्राइव के 304 चालान एवं रॉग साइड ड्राइविंग के अंतर्गत 5,546 चालान विभाग द्वारा किया गया है।
श्रीमती किंजल ने बताया कि साप्ताहिक विशेष अभियान के तहत प्रथम सप्ताह यानी 1 जनवरी से 7 जनवरी के बीच पूरे प्रदेश में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया लोगों को सीट बेल्ट हेलमेट मोबाइल फोन का इस्तेमाल वाहन चलाते समय न करना रॉन्ग साइड ड्राइविंग ना करना इत्यादि के बारे में प्रमुख वाक्य अधिकारियों द्वारा जागरूक किया गया। अभियान के द्वितीय सप्ताह (08 जनवरी से 14 जनवरी 2026): में “नो हेलमेट नो फ्यूल” अभियान के साथ-साथ दो पहिया वाहनों पर हेलमेट, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट और मोबाइल फोन के प्रयोग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। मानकों का पालन न करने पर 75 स्कूली वाहनों की फिटनेस निरस्त की गई। अवैध पार्किंग के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए प्रदेश भर में 2,617 चालान किए गए।
परिवहन आयुक्त ने बताया कि चतुर्थ सप्ताह में मुख्य मार्गों से हटाए गए वाहनों को खड़ा करने हेतु होल्डिंग एरिया चिन्हित करना शामिल है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अब तक 109 होल्डिंग एरिया चिन्हित कर लिए गए हैं। परिवहन विभाग द्वारा एक्सप्रेस-वे, नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे के किनारे अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध भी कार्यवाही निरंतर जारी है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम किया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *