सभी स्टेकहोल्डर्स अपने दायित्वों का सच्चे मन से निर्वहन करें : राधेश्याम

  • सड़क सुरक्षा माह का समापन, गोष्ठी, प्रशस्ति पत्र एवं हेलमेट वितरण का हुआ आयोजन

खबर है..
लखनऊ
लखनऊ परिक्षेत्र के उप परिवहन आयुक्त राधेश्याम ने सभी स्टेकहोल्डर्स से अपने अपने दायित्वों का सच्चे मन से निर्वहन करने का आह्वाहन किया गया तथा इस अभियान को निरंतर चलाते रहने के लिए अनुरोध किया।
श्री राधेश्याम शनिवार को फिटनेस सेंटर ट्रांसपोर्ट नगर आयोजित सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उप परिवहन आयुक्त ने कहा कि सबकी भागीदारी से सड़क सुरक्षा का मिशन पूरा होगा।
समापन समारोह में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) लखनऊ संभाग, प्रभात पाण्डेय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ट्रांसगोमती) हिमांशु जैन, मोटर वाहन निरीक्षक, प्रशांत कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं प्रतिनिधि, जिनके द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विभिन प्राकर के सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, उपस्थित रहे। उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम में टेंपो टैक्सी एसोसिएशन, ई रिक्शा एसोसिएशन, ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन एवं यातायात पुलिस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आर0टी0ओ0 (प्रवर्तन) प्रभात पाण्डेय ने मुख्य अतिथि एवं समस्त उपस्थित पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, उप परिवहन आयुक्त, लखनऊ परिक्षेत्र द्वारा सभी विद्यालय प्रतिनिधियों, टेंपो टैक्सी/ई रिक्शा एसोसिएशन के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवी अमन तिवारी के सहयोग से 10 कर्मचारियों को हेलमेट वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *