रेलमंत्री ने कहा, रेलवे में रिफॉर्म एक्सप्रेस चल रही है फुल रफ्तार से

  • 52 सप्ताह में 52 रिफॉर्म करेगा भारतीय रेलवे
  • एसी कोच की तरह जनरल कोच की ऑन-बोर्ड सफाई
  • गतिशक्ति टर्मिनलों की संख्या 500 तक होगी

खबर है..
नई दिल्ली
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे रिफॉर्म एक्सप्रेस फुल रफ्तार से चल रही है। रेलवे में निरंतर सुधार किये जा रहे हैं। रेलवे 52 सप्ताह में 52 सुधार कार्य को अमल में लाएगा। इससे यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी और रेलवे की आर्थिक सेहत की ठीक होगी।
रेलमंत्री ने शनिवार 14 फरवरी को रेल भवन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रेलवे में आज से दो कार्यों में सुधार की घोषणा की। इसमें एसी कोच की तरह अब जनरल कोच का भी ऑनबोर्ड सफाई और गतिशक्ति टर्मिनलों को बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आधा दर्जन से अधिक जोनल रेलवे की 80 ट्रेनों के सभी जनरल कोचों की इन बोर्ड क्लीनिंग होगी, कंट्रोल सेंटर बनाये जाएंगे। सफ़ाई नही हुई तो कंपनी पर करवाई होगी। रेलवे “बेहतर ऑन-बोर्ड सेवाओं” और “गति शक्ति कार्गो टर्मिनलों और कार्गो-संबंधित सुविधाओं के माध्यम से रेल-आधारित लॉजिस्टिक्स” के साथ सुधार को गति दे रहा है। रेलवे ने जनरल कोचों पर विशेष ध्यान देते हुए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है और ट्रेनों की निरंतर सफाई का लक्ष्य रखा है।
उन्होंने कहा कि जमीनी अनुभव और बेहतर परिचालन दक्षता के आधार पर सभी भारतीय रेलवे में कार्यान्वयन की योजना बनाई गई है। एक महत्वपूर्ण सुधार के तहत वर्तमान 124 मल्टी-मोडल टर्मिनल कार्गो-प्लस-प्रोसेसिंग हब बनेंगे। लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 500 से अधिक गति शक्ति कार्गो टर्मिनलों की योजना बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *