जल जीवन मिशन में उत्तर प्रदेश में बनाया नया रिकॉर्ड

26 हजार से अधिक गांवों को मिला हर घर जल

खबर है..
लखनऊ
उत्तर प्रदेश ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण पेयजल व्यवस्था में नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश के 26,564 गांवों को “हर घर जल” प्रमाणित किया जा चुका है, जबकि लगभग ढाई करोड़ ग्रामीण परिवारों को क्रियाशील गृह नल संयोजन उपलब्ध कराया गया है।
प्रदेश में 97 हजार से अधिक गांवों में पाइप पेयजल योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। सरकार ने इन योजनाओं को दीर्घकालिक व किफायती बनाने के लिए सौर ऊर्जा आधारित मॉडल को प्राथमिकता दी है। वर्तमान में 80 प्रतिशत ग्रामीण पेयजल योजनाएं ग्रीन एनर्जी पर आधारित हैं, जिससे हर वर्ष लगभग 13 लाख मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आ रही है।
केंद्र सरकार के सचिव अशोक कुमार मीना ने गोसाईगंज स्थित ग्रामीण पेयजल योजना का निरीक्षण कर इसे तकनीकी रूप से उत्कृष्ट बताया और लाभान्वित महिलाओं से संवाद किया। घर-घर नल से स्वच्छ पानी पहुंचने से ग्रामीण जीवन में बड़ा बदलाव आया है, महिलाओं और बच्चों को पानी ढोने से मुक्ति मिली है तथा जलजनित बीमारियों में कमी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *