ऐ राजा हमके बनारस घुमाई द.. वह भी बुलेट ट्रेन से

खबर है.. विशेष
नई दिल्ली

हे राजा हमके बनारस घुमाई द.. अभी तक यह लाइन गीत में अति लोकप्रिय है, लेकिन जल्दी ही ऐसा भी गीत बाजार में होगा जिसमें यह कहा जाएगा.. ऐ राजा हमके बनारस बुलेट ट्रेन से घुमाई द.. जी हां बनारस तक बुलेट ट्रेन पहुंचने की बात बजट में आ गई है। इस बुलेट ट्रेन के बारे में रेलमंत्री ने अश्वनी वैष्णव ने विस्तार से मीडिया को जानकारी दी कि कैसे 3 घंटे 50 मिनट में यात्री दिल्ली से बनारस पहुंच जाएंगे।

रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया की बजट में साथ हाई स्पीड कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव किया गया है। इन कॉरिडोर में कुछ वर्षों के भीतर बुलेट ट्रेन की सवारी कर सकेंगे जो किसी कल्पना से कम नहीं है। जैसे लगेगा कि हवाई जहाज कि तरह चंद घंटे में लंबी दूरी तय कर रहे हैं। जी हां दिल्ली से बनारस की दूरी सिर्फ 3 घंटे 50 मिनट में तय होगी। फिर तो हर कोई यही कहेगा कि बुलेट ट्रेन की सवारी ही बेहतर है। उन्होंने बताया कि यह बुलेट ट्रेन नई दिल्ली और बनारस के बीच कई शहरों तक यात्रा समय को घटाएगी।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 27 के बजट में मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और
वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई स्पीड कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव किया गया है। इन कॉरिडोर के निर्माण से चेन्नई से बेंगलुरु की दूरी एक घंटा 13 मिनट, बेंगलुरु से हैदराबाद की दूरी 2 घंटा, चेन्नई से हैदराबाद की दूरी 2 घंटा 55 मिनट, पुणे से मुंबई की दूरी 48 मिनट, पुणे से हैदराबाद एक घंटा 55 मिनट, दिल्ली से बनारस 3 घंटा 50 मिनट और बनारस से सिलीगुड़ी 2 घंटा 55 मिनट में पूरी हो जाएगी। मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का काम कुछ ही महीने के लिए शेष रह गया है। इस परियोजना से भारतीय रेलवे ने स्वदेशी बुलेट ट्रेन परियोजना की सभी बारीकियां सीख ली हैं। लिहाजा बजट में प्रस्तावित सभी साथ परियोजना भी जल्दी ही पूरी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *