आर्मी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के लिए किया गया जागरूक सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम

खबर है
लखनऊ
सड़क सुरक्षा माh-2026 के तहत शुक्रवार को आर्मी पब्लिक स्कूल कैंट, लखनऊ में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा जागरूकता का पाठ पढ़ाया गया। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरटीओ एनफोर्समेंट प्रभात पांडेय तथा यातायात निरीक्षक राधेश्याम सिंह व उप निरीक्षक उपस्थित थे।
इस मौके पर श्री पांडेय ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ सड़क पर पैदल चलते समय व वाहन चलाते समय यातायात एवं सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना अपने जीवन की रक्षा के लिए आवश्यक है।
इसके साथ ही यातायात के चिन्हों के बारे में जानकारी देते हुए उसको समझने एवं उसका अनुपालन करने के लिए प्रेरित किया गए। 18 वर्ष की आयु पूर्ण हो जाने एवं गाड़ी भली भांति चलाना सीख लेने तथा ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के पश्चात ही गाड़ी चलाने की सलाह दी गई। यातायात निरीक्षक राधेश्याम सिंह द्वारा अपने संबोधन में बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए पालन करने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *