रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में अपनी लंबी सेवा और अनुभव का लाभ देंगे उद्योग संगठन फिक्की को
खबर है..
नई दिल्ली
भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा 1992 बैच के अधिकारी अनंत स्वरूप फेडरेशन ऑफ़ इंडियन चैंबर्स एंड इंडस्ट्री फिक्की के महासचिव पद की कमान संभालेंगे। अनंत स्वरूप रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में अपनी लंबी सेवा और अनुभव का लाभ उद्योग संगठन फिक्की को देंगे। इससे नीतिगत वकालत को आगे बढ़ाने और सरकार उद्योग जगत के नेताओं और अंतरराष्ट्रीय निकायों के साथ बातचीत में उनकी बेहतरीन कार्य शैली से मदद मिलेगी।
अनंत स्वरूप को फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफआईसीसी) के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है, जो पूर्व महासचिव शैलेश पाठक का स्थान लेंगे। स्वरूप महासचिव फिक्की के रूप में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे और सचिवालय का प्रबंधन करेंगे। फिक्की की स्थापना 1927 में हुई थी और यह भारत के सबसे पुराने और सबसे बड़े शीर्ष व्यापारिक संगठन के रूप में कार्य करता है।
अनंत स्वरूप उद्योग संगठन फिक्की के महासचिव बनने से पहले विश्व व्यापार संगठन के जेनेवा दफ्तर में फर्स्ट सेक्रेटरी के रूप में काम कर चुके हैं। स्वरूप को केंद्र सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में काम करने का लंबा अनुभव है। मंत्रालय में हुए बतौर एडिशनल सेक्रेटरी कार्यरत रहे हैं। वे मंत्रालय में डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज के पद पर रहे हैं। इससे पूर्व भारतीय रेलवे में विभिन्न पदों पर रहते हुए पूर्व रेलमंत्री के साथ साथ कार्य कर चुके हैं। वे पब्लिक पॉलिसी के अच्छे जानकार माने जाते हैं।
अनंत स्वरूप ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जीव विज्ञान में बीएससी और एमएससी करने के अलावा एलएलबी, एमबीए और सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर और फाइनेंस में मास्टर्स सर्टिफिकेट भी हासिल किया है।
