T-20 फाइनल के चलते साबरमती के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

खबर है..नई दिल्ली बढ़े फ्लाइट टिकट तथा टिकटों की अनुपलब्धता के चलते रविवार को अहमदाबाद में होने वाले टी20 फाइनल मैच देखने जाने वाले लोगों की सहूलियत के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।यह ट्रेन नई दिल्ली से आज रात 11:45 पर रवाना होगी और दिल्ली कैंट ,गुरुग्राम ,जयपुर होते हुए कल दोपहर 02:30 पर साबरमती पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04062 में कुल 19 कोच की इस ट्रेन में 3rd तथा 2nd ac के कोच हैं।

Read More

खेलों के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दे रहे युवा रेलकर्मी : शिव गोपाल

5वें टी0एन0बाजपेई खेल सप्ताह का समापन खबर है..लखनऊ ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र ने कहा कि युवा रेलकर्मी खेलों के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दे रहे हैं।श्री मिश्र शनिवार को चारबाग रेलवे स्टेडियम में आयोजित 5वें टीएन बाजपेई खेल सप्ताह का समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने युवा रेल कर्मचारियों की खेल गतिविधियों तथा यूनियन में सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस खेल सप्ताह के आयोजक लखनऊ मण्डल को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी। इस मौके पर श्री मिश्र ने यूनियन की लोको रनिंग शेड में कार्यरत उन कर्मचारियों को भी सम्मानित किया, जिन्होने जरूरतमंदों को रक्तदान कर मानवता की मिसाल कायम की।नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने 16 से 21 फरवरी के बीच 5वें टीएन बाजपेई खेल सप्ताह का आयोजन किया। इसका शुभारंभ उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने किया था, जबकि समापन शिव गोपाल मिश्र ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। समापन समारोह के मौके पर सहायक मण्डलीय क्रीड़ा अधिकारी प्रभात ज्ञानेन्द्र सिंह के साथ नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन लखनऊ मण्डल के मण्डल अध्यक्ष सुधीर तिवारी, मण्डल मंत्री विभूति मिश्रा, सहायक मण्डल मंत्री शुभ्रांशु तिवारी एवं रंजन सिंह, कारखाना मण्डल के मण्डल मंत्री अनूप बाजपेई, एआईआरएफ की महिला चेयरपर्सन श्रीमती प्रवीणा सिंह, जोनल सेक्रेटरी एसयू शाह और लखनऊ मण्डल के निवर्तमान मण्डल मंत्री आरकेपाण्डेय, एलएन पाठक, श्रीमती प्रीति सिंह के साथ-साथ लखनऊ मण्डल, कारखाना मण्डल, ब्रिज मण्डल एवं लेखा मण्डल के समस्त शाखा अध्यक्ष एवं शाखा मंत्री अपने साथियों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इंजीनियरिंग पीवे शाखा क्रिकेट में बनी चैंपियन : इस वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता में बड़ा उलटफेर करते हुए इंजीनियरिंग पीवे शाखा ने गत तीन वर्षो की लगातार चैम्पियन रही सुल्तानपुर को सेमीफाइनल में ही हराकर फाइनल में जगह बनाई तथा फाइनल मैच में रोमांचक मुकाबले में डीजल शेड की टीम को हराकर विजेता बनी। इस खेल सप्ताह के दौरान शतरंज, बैडमिंटन, 100 मी दौड, महिला क्रिकेट मैच इत्यादि अन्य खेलों की भी प्रतियोगितायें आयोजित की गयीं। महिला क्रिकेट मैच में विजेता टीम को श्रीमती प्रवीणा सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान विजेता एवं उपविजेता टीम एवं खिलाड़ियों को महामंत्री ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।खेल सप्ताह के समापन कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का अनूप बाजपेई, मण्डल मंत्री/कारखाना ने धन्यवाद दिया और मंडल मंत्री विभूति मिश्रा, अध्यक्ष सुधीर तिवारी एवं यूनियन के पदाधिकारी शुभ्रांशु तिवारी, रंजन सिंह, मनोज गुप्ता को प्रयासों से खेल सप्ताह को सफल बनाने के लिए बधाई दी।

Read More

सिक्योरिटी हंटर्स बनी चैंपियन पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग 2026

खबर है..लखनऊ पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल क्रीड़ा संघ द्वारा आयोजित ऐशबाग रेलवे स्टेडियम पर ’’अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग 2026’’ (आईडीएल) टूर्नामेंट में सोमवार को फाइनल मैच इंजिनियरिंग डेयर डेविल्स व सिक्योरिटी हंटर्स मध्य खेला गया। सिक्योरिटी हंटर्स ने इंजिनियरिंग डेविल्स को 08 विकेट से पराजित कर चैंपियन बनी। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि इंजिनियरिंग डेविल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 17.4 ओवर में 10 विकेट पर 85 रन का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज़ी में सचिन चौधरी ने 33 रन, अब्बुस खान ने 21 रन व सचिन कुमार ने 08 रन का उपयोगी योगदान दिया। सिक्योरिटी हंटर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए विश्वास यादव ने 02 विकेट व रामआशीष यादव ने 03 विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिक्योरिटी हंटर्स की टीम ने 10.5 ओवर में 02 विकेट खो कर 86 रन बनाकर विजय प्राप्त की। रामआशीष यादव ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 39 रन बनाए, जबकि आखिलेश यादव ने 23 रन और अमित सिंह ने 16 रन का योगदान दिया। इंजिनियरिंग डेविल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहित व रामदेव ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। निर्णायक मैच में सिक्योरिटी हंटर्स ने इंजिनियरिंग डेविल्स को 08 विकेट से पराजित किया।फाइनल मैच में शील्ड देने के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान अपर मण्डल रेल प्रबन्धक श्रीमती नीतू (परिचालन) ने कहा कि दोनों टीमों के मध्य खेला गया फाइनल मैच बहुत ही रोमांचकारी था। उन्होने दोनों टीमों के विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी। सिक्योरिटी हंटर्स की ओर से शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए रामआशीष यादव को प्लेयर ऑफ द मैच एवं टूर्नामेंट के प्लेयर आफ द सिरीज अत्ताउल्ला खान, बेस्ट बैट्स मैन मनीष झा तथा बेस्ट बोलर का पुरस्कार सिद्धांत सिंह को प्रदान किया गया।

Read More

ईशान किशन की जोरदार बल्लेबाजी ने दिलाई भारत को जीत भारत के 175 रन के मुकाबले पाकिस्तान 114 रन पर सिमटी भारत में 61 रन से जीत हासिल की

खबर है..नई दिल्ली कोलंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में रविवार को विश्व कप टी20 2026 के रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को जबरदस्त शिकस्त दी है। भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन की जोरदार बल्लेबाजी ने भारत को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है। ईशान में मात्र 40 गेंद में 77 रन का बनाकर भारत को 175 रन तक पहुंचा जबकि पाकिस्तान बड़ी मशक्कत के बाद भी 114 रन ही बन सका। लिहाजा भारत को जबरदस्त जीत हाथ लगी है।भारत की ओर से बनाए गए रनों का आंकड़ा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए बड़ी चुनौती आ रही 16 ओवर तक पाकिस्तान के नौ विकेट गिर चुके थे और उसकी झोली में सिर्फ 97 रन ही आ आए थे। भारत में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिस तरह से जोरदार जज्बे के साथ 175 रन का आंकड़ा तैयार किया। यह पाकिस्तान के खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती थी। पाकिस्तान की ओर से शुरुआत बहुत कमजोर रही और चंद ओवर में ही करीब 5 विकेट गिर चुके थे, जिसे पाकिस्तान को संभालना मुश्किल हो गया था। आखिरकार पाकिस्तान 114 रन पर सीमेंट गई और उसके सभी 10 खिलाड़ी आउट हो गए। हालांकि उसके पास दो ओवर बाकी रह गए थे। भारत में 61 रन से जीत हासिल की है।

Read More

टी20 विश्व कप 2026 : कोलंबो में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

खबर है..नई दिल्ली दुनिया भर से क्रिकेट प्रेमियों की निगाह आज रविवार कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर टिकी हुई है जहां भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी आपस में भिड़ेंगे। श्रीलंका के कोलंबो स्थित स्टेडियम में रविवार की देर शाम टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला होने वाला है। दोनों टीमों ने शुरुआती मुकाबले में ग्रुप ए के टॉप 2 में अपनी जगह बना रखी है। हालांकि इस बीच खबर है कि शाम को कोलंबो में बारिश हो सकती है। यह देखना दिलचस्प होगा की बारिश की वजह से मुकाबला पर क्या असर पड़ेगा?गौरतलब है कि टी20 टूर्नामेंट से शुरू होने से पहले पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला लिया था। हालांकि बाद में पाकिस्तान इसके लिए राजी हो गया है। अब मुकाबले के लिए भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट सितारों की शाम स्टेडियम में सजने वाली है। शाम को क्रिकेट टूर्नामेंट मुकाबले में किसको पटखनी मिलती है और किसके सिर पर जीत का सहारा सकता है यह कहना भी मुश्किल है। लेकिन क्रिकेट प्रेमियों को दोनों टीम की ओर से कांटे की टक्कर का जरूर अनुमान है। दोनों ही टीम में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। विश्व कप टी20 में अब तक हुए आठ मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का परचम लहरा रहा है। इतिहास में दर्ज इन आठ मैचों में सात बार भारत ने जीत हासिल की है जबकि एक बार पाकिस्तान को जीत का मौका मिला है।

Read More

भारत ने पहले टी20 में न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराया

नागपुर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से मात दी। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 238/7 रन बनाए, जिसमें अभिषेक शर्मा ने 84 रन की शानदार पारी खेली और टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 190/7 रन ही बना पाई, जिससे भारत ने जीत हासिल की। अभिषेक शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया उनके शानदार प्रदर्शन के लिए। भारत की यह जीत टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत रही है और टीम अब अगला मुकाबला जीतने की कोशिश करेगी।

Read More

दिल्ली के भारत मंडपम में आईआईसीडीईएम का आयोजन भारत निर्वाचन आयोग करेगा मेजबानी, सम्‍मेलन में 70 से अधिक देशों के लगभग 100 प्रतिनिधि होंगे शामिल

खबर है..नई दिल्लीभारत निर्वाचन आयोग पहला भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन सम्मेलन (आईआईसीडीईएम) 2026 का आयोजन करने जा रहा है। भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान द्वारा आयोजित यह तीन-दिवसीय सम्मेलन 21 जनवरी से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा।आईआईडीईएम-2026 लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में भारत द्वारा आयोजित अपनी तरह का सबसे बड़ा वैश्विक सम्मेलन बनने जा रहा है। विश्व भर के 70 से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 100 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि, भारत में विदेशी मिशनों के प्रतिनिधि और चुनावी क्षेत्र के अकादमिक और व्यावहारिक विशेषज्ञ भी इसमें भाग लेने के लिए तैयार हैं।मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी 21 जनवरी, 2026 को उद्घाटन सत्र में प्रतिनिधियों का स्वागत करेंगे और कार्यवाही को हरी झंडी दिखाएंगे। तीन-दिवसीय कार्यक्रम में चुनाव प्रबंधन निकाय (ईएमबी) के सामान्य और पूर्ण सत्र शामिल हैं, जिनमें उद्घाटन सत्र, चुनाव प्रबंधन निकाय के नेताओं का पूर्ण सत्र, चुनाव प्रबंधन निकाय के कार्य समूह की बैठकें, साथ ही वैश्विक चुनावी मुद्दों, आदर्श अंतरराष्ट्रीय चुनावी मानकों और चुनावी प्रक्रियाओं में नवाचारों और सर्वोत्तम प्रणालियों पर केंद्रित विषयगत सत्र शामिल हैं।राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सीईओ के नेतृत्व में और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक विशेषज्ञों के सहयोग से गठित कुल 36 विषयगत समूह सम्मेलन के दौरान गहन विचार-विमर्श में योगदान देंगे। इन चर्चाओं में 4 आईआईटी, 6 आईआईएम, 12 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू) और आईआईएमसी सहित प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी भी होगी।भारत निर्वाचन आयोग विश्वभर में चुनाव प्रबंधन निकाय के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा और सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग के साथ 40 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें आयोजित करेगा। विश्व के सबसे बड़े चुनाव, लोकसभा 2024 चुनावों के आयोजन पर प्रकाश डालने वाली वृत्तचित्र श्रृंखला “इंडिया डिसाइड्स” को भी आईआईसीडीईएम-2026 के पहले दिन प्रदर्शित किया जाएगा।

Read More