लखनऊ से करें अमेजिंग केरल की सैर

  • यात्रियों की मांग पर आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया केरल हवाई टूर पैकेज
  • 06 रात एवं 07 दिन के टूर पैकेज में सैलानी करेंगे कोच्चि, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम, त्रिवेंद्रम का भ्रमण

खबर है..
लखनऊ । भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने मुसाफिरों की मांग पर लखनऊ से केरल के लिए हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है। आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ ने अमेजिंग केरल का हवाई टूर पैकेज 06 रात एवं 07 दिन का है जिसमें सैलानियों को कोच्चि, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम, त्रिवेंद्रम का भ्रमण कराया जाएगा ।
आईआरसीटीसी उत्तर क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यह हवाई टूर पैकेज 22 से 28 मार्च के बीच आयोजित किया जाएगा। इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से कोच्चि जाने एवं त्रिवेंद्रम से लखनऊ आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। साथ ही खाने – पीने एवं ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में की गयी है।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान सैलानियों को कोच्चि किला, चीयापारा झरना, पुनरजानी सांस्कृतिक कार्यक्रम, एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, कुंडला बांध झील, मेट्टुपेट्टी बांध, इको पॉइंट, चाय संग्रहालय, पेरियार वन्यजीव अभयारण्य, मसाला बागान, अलेप्पी समुद्र तट, श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर और कोवलम समुद्र तट आदि का भ्रमण कराया जायेगा ।
उन्होंने बताया कि टूर पैकेज में एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 78000/-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 55200/-, तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 52400/-, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू. 45900/-, बेड सहित एवं मूल्य रू. 39500/- बिना बेड के होगा।
श्री सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर की जायेगी। उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए मोबाइल नंबरों 8287930911/ 9236391911/8287930902
पर सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *