खबर है..
लखनऊ
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने होली के मौके पर नियमित ट्रेनों में आरक्षण फुल होने के बाद मुसाफिरों को राहत दिलाने के लिए गोमती नगर से मालतीपाटपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। होली स्पेशल ट्रेन का संचालन गोरखपुर के रास्ते किया जाएगा। स्पेशल ट्रेन के संचालन से हजारों मुसाफिरों की राह आसान होगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 05064/05063 गोमतीनगर-मालतीपाटपुर-गोमतीनगर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन वाया गोरखपुर का संचालन गोमतीनगर से 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को किया जाएगा। वापसी में मालतीपाटपुर से 28 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा। इसमें जनरल, स्लीपर सहित एसी के कोच होंगे। उन्होंने बताया कि 05064 गोमतीनगर से 18.55 बजे चलेगी। तीसरे दिन कटक से 01.02 बजे, भुवनेश्वर से 01.45 बजे, खोरधा रोड से 02.05 बजे छूटकर मालतीपाटपुर 03.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05063 मालतीपाटपुर से 11.15 बजे चलेगी। दूसरे दिन गोमतीनगर 20.00 बजे पहुंचेगी।
*जोधपुर-मऊ होली स्पेशल ट्रेन* : 04823/04824 जोधपुर-मऊ-जोधपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन जोधपुर से 01 से 29 मार्च को प्रत्येक रविवार को जाएगा। वापसी में मऊ से 03 से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को 05 फेरों के लिए किया जाएगा। यह लखनऊ होकर चलेगी। 04823 जोधपुर से 17.00 बजे चलेगी। दूसरे दिन लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 13.35 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 04824 मऊ से 04.00 बजे चलेगी। लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 11.45 बजे चलकर दूसरे दिन जोधपुर 08.40 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी के कोच होंगे।
*4 मार्च को निरस्त रहेगी तेजस एक्सप्रेस :* देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस होली वाले दिन 4 मार्च को निरस्त रहेगी। आईआरसीटीसी की यह ट्रेन 82501/82502 लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलती है। रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ जं0-नई दिल्ली-लखनऊ जं0 तेजस एक्सप्रेस का संचलन 04 मार्च को निरस्त रहेगी ।
