प्रधानमंत्री ने देश का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट का शुभारंभ कर किया ऐतिहासिक कार्य

गुजरात को रेलवे क्षेत्र में रिकॉर्ड ₹17,366 करोड़ का बजट आवंटन खबर है..गांधीनगर रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 28 फरवरी और 01 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांधीनगर स्थित गुजरात सेमीकंडक्टर कॉन्फ्रेंस 2026 में मीडिया को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के औद्योगिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए देश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया है। भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग स्थापित करने का जो संकल्प लिया गया था, वह अब साकार हो रहा है।उन्होंने बताया कि स्वीकृत 10 सेमीकंडक्टर प्लांट्स में से चार का उद्घाटन एवं उत्पादन वर्ष 2026 में प्रस्तावित है, जिनमें से एक का शुभारंभ हो चुका है तथा तीन अन्य इसी वर्ष प्रारंभ होंगे। अन्य परियोजनाओं पर भी तीव्र गति से कार्य जारी है।धोलेरा में टाटा फैब सहित विकसित हो रहा सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम देश के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा। इस दिशा में राज्य सरकार के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयासों के लिए माननीय मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का विशेष आभार व्यक्त किया गया। रेलवे क्षेत्र में अभूतपूर्व निवेश : मंत्री ने बताया कि भारतीय रेलवे द्वारा इस वर्ष गुजरात को रेलवे क्षेत्र में रिकॉर्ड ₹17,366 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009–14 के दौरान राज्य को औसतन केवल ₹589 करोड़ प्रतिवर्ष का बजट मिलता था। वर्तमान में राज्य में ₹1,28,748 करोड़ की लागत से विभिन्न रेलवे परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। राज्य के 87 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, जिनमें से 20 स्टेशन पूर्ण हो चुके हैं। अहमदाबाद, सूरत, उधना और सोमनाथ सहित अनेक प्रमुख स्टेशनों पर तीव्र गति से कार्य चल रहा है।बुलेट ट्रेन परियोजना में तीव्र प्रगति, 2027 तक संचालन लक्ष्य : मुंबई–अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) परियोजना में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। परियोजना पूर्ण होने के बाद मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा समय घटकर मात्र 1 घंटा 57 मिनट रह जाएगा la

Read More

भूपेंद्र यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बोत्सवाना से आए नौ चीतों का किया स्वागत

भारत में चीतों की बढ़ती आबादी 48 तक पहुंची, जिनमें 28 भारत में जन्मे शावक शामिल खबर है..नई दिल्ली केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने 28 फरवरी, 2026 को बोत्सवाना से प्राप्त नौ चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बने संगरोध बाड़ों में छोड़ा। इन चीतों को प्राकृतिक वातावरण में छोड़ने से पहले अनुकूलन और स्वास्थ्य निगरानी के चरण से गुजरना होगा।यादव ने अपनी एक एक्‍स सोशल मीडिया पोस्ट में बोत्सवाना से नौ चीतों (6 मादा और 3 नर) के मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में आगमन की घोषणा की। मंत्री महोदय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के पर्यावरण के प्रति जागरूक नेतृत्व में चीता परियोजना को बड़ी सफलता मिली है। भारत में अब 48 चीतों की अच्छी-खासी आबादी है, जिनमें 28 भारत में जन्मे शावक शामिल हैं।यात्रा : दिसंबर 2024 में, भारत सरकार ने चीतों की खरीद के लिए बोत्सवाना गणराज्य की सरकार के साथ औपचारिक बातचीत शुरू की, ताकि भारत के प्रमुख वन्यजीव संरक्षण कार्यक्रम ‘प्रोजेक्ट चीता’ को और मजबूत किया जा सके। यह प्रस्ताव बोत्सवाना गणराज्य के पर्यावरण और पर्यटन मंत्री बोइपुसो विंटर ममोलोत्सी के परामर्श से भूपेंद्र यादव द्वारा औपचारिक रूप से प्रस्तुत किया गया था।भारत की चीता पुनर्प्रवेश योजना को ध्यान में रखते हुए बोत्सवाना ने भारत के साथ साझेदारी करने पर सहमति जताई। यह सहयोग वैश्विक चीता संरक्षण प्रयासों को मजबूत करने और अफ्रीका में इसके पारंपरिक क्षेत्र से बाहर इस प्रजाति की एक अतिरिक्त सुरक्षित आबादी बनाने की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, जिससे इसकी दीर्घकालिक सहनशीलता में वृद्धि होगी।नवंबर 2025 में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की बोत्सवाना यात्रा के दौरान, आठ चीतों को औपचारिक रूप से भारत सरकार को सौंप दिया गया। उन्हें मोकोलोडी प्रकृति अभ्यारण्य में संगरोध बाड़ों में छोड़ दिया गया।

Read More

रिटायर्ड 28 रेल कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

खबर है..लखनऊ उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 28 कर्मचारी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। इन कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न विभागों में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट सेवा भाव के साथ रेलवे की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस मौके पर मंडल कार्यालय के सभागार में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन हुआ जिसमें प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किए गए। संबंधित समस्त देयकों का भुगतान कर्मचारियों के नामांकित बैंक खातों में आरटीजीएस (RTGS) के माध्यम से सीधे प्रेषित किया जाएगा, जिससे राशि स्वतः उनके खातों में जमा हो जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल कार्मिक अधिकारी रमेश चंद्र बैरवा ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वागत के साथ किया गया। एडीआरएम शूरवीर सिंह चौहान ने सभी कर्मचारियों को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किए। डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की निष्ठापूर्ण सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।

Read More

राष्ट्रपति ने स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड में भरी उड़ान

खबर है.. नई दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार 27 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पर स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरी। इससे पहले, उन्होंने क्रमशः 2023 और 2025 में सुखोई 30 एमकेआई और राफेल में उड़ानें भरी थीं।यह मिशन दो विमानों के एलसीएच फॉर्मेशन के रूप में क्रियान्वित किया गया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ग्रुप कैप्टन नयन शांतिलाल बहुआ के साथ पहले विमान में उड़ान भरी, जबकि वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और ग्रुप कैप्टन ए महेंद्र दूसरे विमान में नंबर 2 के रूप में सवार थे। लगभग 25 मिनट के इस मिशन के दौरान, उन्होंने गडिसर झील और जैसलमेर किले के ऊपर से उड़ान भरी और एक टैंक लक्ष्य पर हमला किया।बाद में आगंतुक पुस्तिका में, राष्ट्रपति ने एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत के स्वदेशी रूप से विकसित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में उड़ान भरना मेरे लिए एक समृद्ध अनुभव रहा है। इस उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया है। मैं भारतीय वायु सेना और वायु सेना स्टेशन जैसलमेर की पूरी टीम को इस उड़ान के सफल आयोजन के लिए बधाई देती हूं।

Read More

उत्कृष्ट कार्य सेवा के लिए 16 टिकट चेकिंगकर्मी सम्मानित

डीआरएम ने टिकट जांच कर्मियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित खबर है..लखनऊउत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 16 टिकट जांच कर्मियों को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया गया। डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टिकट जांच कर्मियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ये सभी कर्मचारी यात्रियों में टिकटिंग जागरूकता लाने, बिना टिकट यात्रा पर नियंत्रण तथा रेलवे की आय में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। पुरस्कृत कर्मचारियों का चयन उनके प्रदर्शन और राजस्व अर्जन के आधार पर किया गया है | सम्मानित होने वालों में श्याम बिहारी यादव टीटीआई वाराणसी, संतोष कुमार-II टीटीआई वाराणसी, अनिल कुमार पाल टीटीआई वाराणसी, रितेश कुमार दिवाकर एचटीटीई बाराबंकी, आरपी जुवेल सीटीआई लखनऊ, रितेश कुमार टीटीआई लखनऊ, हिंगलांशु कुमार टीटीआई लखनऊ, राहुल कुमार राय टीटीआई लखनऊ, लोकेश आनंद सीटीआई लखनऊ, मनीष पांडेय एसटीई लखनऊ, अनुज कुमार सिंह टीटीआई लखनऊ, राज मंगल यादव टीटीआई अयोध्या कैंट, समर बहादुर सिंह टीटीआई अयोध्या कैंट, हिरेंद्र कुमार गुप्ता एसटीई माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, जगजीवन पांडे सीटीआई लखनऊ, सोमेश कुमार सीनियर सीसीटीसी सुल्तानपुर शामिल है।इस मौके पर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने सुनील कुमार वर्मा ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि टिकट जांच कर्मचारियों की मेहनत और ईमानदारी न केवल विभाग की आय में वृद्धि कर रही है, बल्कि रेलवे की छवि को भी सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे इसी भावना के साथ कार्य करते रहें। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने भी सभी चयनित कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए शुभकामनाएं दी।

Read More

रेलवे और सेना से रिटायर कर्मचारियों को मिलेगा रोजगार

रोजगार के अवसर को बेहतर बनाने के लिए ‘सहयोग का ढांचा’ शुरू पूर्व अग्निवीरों के लिए विशेष आरक्षण के साथ रोजगार को बढ़ावा खबर है..नई दिल्लीभारतीय रेलवे और भारतीय सेना ने “सहयोग ढांचा” शुरू किया है। इसका मकसद अग्निवीरों और सेवारत सैन्य कर्मियों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद रोजगार के अवसरों का विस्तार करना है, जो बतौर आम नागरिक वे बेहतर जीवन बिता सकें।सेना और रेल मंत्रालय के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य सैन्य से नागरिक करियर में सरल बदलाव सुनिश्चित करना है। इससे रेलवे में रोजगार की संभावनाओं के बारे में जागरूकता भी बढ़ेगी और सेवानिवृत्त कर्मियों की सहायता के लिए एक समर्पित सहायता प्रणाली भी तैयार होगी।यह सहयोगात्मक ढांचा पूर्व सैनिकों को सार्थक दूसरा करियर मार्ग प्रदान करने और व्यापक राष्ट्रीय विकास लक्ष्यों का समर्थन करने की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के प्रमुख अवसर :सेवानिवृत्त सशस्त्र बलों के कर्मियों का कल्याण और पुनर्वास, भारतीय रेलवे की नीतिगत संरचना का एक ज़रुरी घटक है। पूर्व सैनिकों और पूर्व अग्निवीरों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु: स्तर-2/उससे ऊपर के पदों में 10% और स्तर-1 के पदों में 20% क्षैतिज आरक्षण पूर्व सैनिकों के लिए निर्धारित किया गया है।इसके अलावा, स्तर-2/उससे ऊपर के पदों में 5% और स्तर-1 के पदों में 10% आरक्षण पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित किया गया है। वर्ष 2024 और 2025 में, रेलवे की रिक्तियों की अधिसूचनाओं में पूर्व सैनिकों के लिए कुल 14,788 पद आरक्षित किए गए थे, जिनमें शामिल हैं: स्तर-1 में 6,485 पदस्तर-2/ऊपर के पदों में 8,303 पद स्तर-1 (पूर्ववर्ती ग्रुप डी) और स्तर-2/ऊपर के पदों पर भर्ती क्रमशः रेलवे भर्ती केंद्रों (आरआरसी) और रेलवे भर्ती बोर्डों (आरआरबी) के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं द्वारा की जाती है। संविदात्मक नियुक्तियों के ज़रिए तत्काल भर्ती : पूर्व सैनिकों की त्वरित भर्ती को बढ़ावा देने और रिक्त पदों को भरने के लिए, रेल मंत्रालय ने नियमित भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक भारतीय रेलवे में संविदा आधार पर पूर्व सैनिकों को ‘पॉइंट्समैन’ के रूप में भर्ती करने का फैसला किया है। वर्तमान में जोनल और मंडल स्तर पर 5,000 से अधिक लेवल-1 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। अब तक, 9 मंडलों ने पॉइंट्समैन की भर्ती के लिए संबंधित सेना संगठनों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

Read More

रेलवे में सुधार के लिए नए आइडिया को प्रोत्साहन, रेल टेक पोर्टल लॉन्च

आईसीटी के लिए ई-आरसीटी प्रणाली का शुभारंभ किया खबर है..नई दिल्ली भारतीय रेल में नवाचार को बढ़ावा देने और दावा न्यायाधिकरण की प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण के लिए नवप्रवर्तकों, स्टार्टअप्स, उद्योग और संस्थानों को जोड़ने हेतु तीसरे और चौथे सुधार के रूप में रेल टेक पोर्टल के लॉन्च की घोषणा की है।केंद्रीय मंत्री ने अश्विनी वैष्णव ने 26 फरवरी को रेल प्रौद्योगिकी नीति की घोषणा की और “52 सप्ताह में 52 सुधार” पहल के तहत रेल दावा न्यायाधिकरण के संपूर्ण डिजिटलीकरण के लिए ई-आरसीटी प्रणाली का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत कोई भी व्यक्ति जिसके पास कोई मजबूत प्रौद्योगिकीय विचार हैं, वह समर्पित रेल टेक पोर्टल के माध्यम से रेलवे से संपर्क कर सकता है, जिससे रेलवे में प्रौद्योगिकी का व्यापक और प्रणालीगत समावेश हो सके।उन्होंने भी बताया कि एक सुधार रेल दावा न्यायाधिकरण के डिजिटल कारण को लेकर भी किया गया है। रेल दावा न्यायाधिकरण में प्रमुख प्रक्रियात्मक सुधार में 24×7 ई-फाइलिंग, ऑनलाइन सुनवाई और आदेशों तक तत्काल पहुंच से दुर्घटना और अप्रिय घटना के दावों को दाखिल करना सरल किया गया है।उन्होंने ने कहा कि अगले 12 महीनों के भीतर, रेल दावा न्यायाधिकरण की सभी बेंच पूरी तरह से डिजिटाइज्ड हो जाएंगी। ई-आरसीटी ऑनलाइन सबमिशन और वास्तविक समय केस ट्रैकिंग से त्वरित निपटान संभव है। इसमें मामले दर्ज करने के लिए न्यायाधिकरण जाने की आवश्यकता नहीं, डिजिटल ई-आरसीटी प्लेटफॉर्म से पेपरलेस कोर्ट, हाइब्रिड सुनवाई और केंद्रीकृत केस प्रबंधन की शुरुआत होगी।

Read More

विकसित भारत के लिए प्रौद्योगिकी, सुधार एवं वित्त” के बारे बताएंगे प्रधानमंत्री

बजट के बाद की वेबिनारों की श्रृंखला में पहला वेबिनार खबर है..नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 फरवरी को सुबह लगभग 11:30 बजे “विकसित भारत के लिए प्रौद्योगिकी, सुधार और वित्त” विषय पर आयोजित बजट पश्चात वेबिनार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे। इस वेबिनार में सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को बढ़ावा देने, अवसंरचना विकास, बैंकिंग क्षेत्र में सुधार, वित्तीय क्षेत्र की संरचना को सुदृढ़ करने, पूंजी बाजारों को मजबूत बनाने तथा कर सुधारों के माध्यम से नागरिकों के जीवनयापन को अधिक सरल और सुगम बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।यह वेबिनार केंद्रीय बजट 2026-27 से उभरने वाले प्रमुख विषयों पर आयोजित किये जा रहे बजट पश्चात वेबिनारों की श्रृंखला में पहला है। इन वेबिनारों का उद्देश्य पिछले अनुभवों से सीख लेना और प्रतिभागियों से संरचित प्रतिक्रिया प्राप्त करना है ताकि वित्त वर्ष 2026-27 के बजट घोषणाओं के परिणामोन्मुखी कार्यान्वयन को सुदृढ़ और सुनिश्चित किया जा सके, जिसमें विभिन्न हितधारकों के व्यावहारिक अनुभव और अंतर्दृष्टि का लाभ उठाया जा सके। इनमें उद्योग, वित्तीय संस्थानों, बाजार प्रतिभागियों, सरकार, उद्योग नियामकों और शिक्षा जगत के हितधारकों को एक साथ लाया जाएगा ताकि प्रमुख बजट घोषणाओं के प्रभावी कार्यान्वयन मार्गों पर विचार-विमर्श किया जा सके।

Read More

गोमतीनगर-मालतीपाटपुर होली स्पेशल आज से

खबर है.. लखनऊ पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने होली के मौके पर नियमित ट्रेनों में आरक्षण फुल होने के बाद मुसाफिरों को राहत दिलाने के लिए गोमती नगर से मालतीपाटपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। होली स्पेशल ट्रेन का संचालन गोरखपुर के रास्ते किया जाएगा। स्पेशल ट्रेन के संचालन से हजारों मुसाफिरों की राह आसान होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 05064/05063 गोमतीनगर-मालतीपाटपुर-गोमतीनगर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन वाया गोरखपुर का संचालन गोमतीनगर से 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को किया जाएगा। वापसी में मालतीपाटपुर से 28 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा। इसमें जनरल, स्लीपर सहित एसी के कोच होंगे। उन्होंने बताया कि 05064 गोमतीनगर से 18.55 बजे चलेगी। तीसरे दिन कटक से 01.02 बजे, भुवनेश्वर से 01.45 बजे, खोरधा रोड से 02.05 बजे छूटकर मालतीपाटपुर 03.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05063 मालतीपाटपुर से 11.15 बजे चलेगी। दूसरे दिन गोमतीनगर 20.00 बजे पहुंचेगी। *जोधपुर-मऊ होली स्पेशल ट्रेन* : 04823/04824 जोधपुर-मऊ-जोधपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन जोधपुर से 01 से 29 मार्च को प्रत्येक रविवार को जाएगा। वापसी में मऊ से 03 से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को 05 फेरों के लिए किया जाएगा। यह लखनऊ होकर चलेगी। 04823 जोधपुर से 17.00 बजे चलेगी। दूसरे दिन लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 13.35 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 04824 मऊ से 04.00 बजे चलेगी। लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 11.45 बजे चलकर दूसरे दिन जोधपुर 08.40 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी के कोच होंगे। *4 मार्च को निरस्त रहेगी तेजस एक्सप्रेस :* देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस होली वाले दिन 4 मार्च को निरस्त रहेगी। आईआरसीटीसी की यह ट्रेन 82501/82502 लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलती है। रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ जं0-नई दिल्ली-लखनऊ जं0 तेजस एक्सप्रेस का संचलन 04 मार्च को निरस्त रहेगी ।

Read More

लखनऊ से करें अमेजिंग केरल की सैर

खबर है..लखनऊ । भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने मुसाफिरों की मांग पर लखनऊ से केरल के लिए हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है। आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ ने अमेजिंग केरल का हवाई टूर पैकेज 06 रात एवं 07 दिन का है जिसमें सैलानियों को कोच्चि, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम, त्रिवेंद्रम का भ्रमण कराया जाएगा ।आईआरसीटीसी उत्तर क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यह हवाई टूर पैकेज 22 से 28 मार्च के बीच आयोजित किया जाएगा। इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से कोच्चि जाने एवं त्रिवेंद्रम से लखनऊ आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। साथ ही खाने – पीने एवं ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में की गयी है।उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान सैलानियों को कोच्चि किला, चीयापारा झरना, पुनरजानी सांस्कृतिक कार्यक्रम, एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, कुंडला बांध झील, मेट्टुपेट्टी बांध, इको पॉइंट, चाय संग्रहालय, पेरियार वन्यजीव अभयारण्य, मसाला बागान, अलेप्पी समुद्र तट, श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर और कोवलम समुद्र तट आदि का भ्रमण कराया जायेगा ।उन्होंने बताया कि टूर पैकेज में एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 78000/-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 55200/-, तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 52400/-, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू. 45900/-, बेड सहित एवं मूल्य रू. 39500/- बिना बेड के होगा।श्री सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर की जायेगी। उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए मोबाइल नंबरों 8287930911/ 9236391911/8287930902पर सम्पर्क कर सकते है।

Read More