विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अगला 25 वर्ष निर्णायक : मोदी

खबर है..नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2026 के बजट सत्र के प्रारंभ में कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण 140 करोड़ भारतीयों के आत्मविश्वास, परिश्रम और युवाओं की आकांक्षाओं का सशक्त प्रतिबिंब है। उन्होंने इस बजट सत्र को 21वीं सदी की दूसरी तिमाही की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण अवसर बताया और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में अगले 25 वर्षों को निर्णायक बताया। साथ ही, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार नौवीं बार बजट प्रस्तुत किए जाने को ऐतिहासिक क्षण बताया।प्रधानमंत्री ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को युवाओं, किसानों, मछुआरों, निर्माताओं और सेवा क्षेत्र के लिए व्यापक अवसर खोलने वाला कदम बताया। उन्होंने उद्योग जगत से गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा पर ध्यान देने का आह्वान किया तथा कहा कि यह समझौता भारतीय उत्पादों को 27 यूरोपीय देशों के विशाल बाजार तक कम लागत में पहुंचाने में सहायक होगा, जिससे भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और आर्थिक शक्ति मजबूत होगी।उन्होंने सरकार की पहचान सुधार, क्रियान्वयन और परिवर्तन बताते हुए कहा कि भारत दीर्घकालिक समस्याओं के बजाय स्थायी समाधानों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने मानव-केंद्रित विकास, प्रौद्योगिकी के संतुलित उपयोग और अंतिम छोर तक योजनाओं की प्रभावी डिलीवरी पर बल दिया। अंत में उन्होंने सांसदों से व्यवधान के बजाय समाधान, सशक्त निर्णय और सुधारों को गति देने के लिए सहयोग का आह्वान किया। मुख्य बिंदुराष्ट्रपति का अभिभाषण 140 करोड़ भारतीयों के आत्मविश्वास, परिश्रम और युवाओं की आकांक्षाओं को दर्शाता है।2026 का बजट सत्र 21वीं सदी की दूसरी तिमाही की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण सत्र है।2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के लिए अगले 25 वर्ष निर्णायक हैं।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार नौवीं बार बजट प्रस्तुत करना ऐतिहासिक उपलब्धि है।भारत–यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता युवाओं, किसानों, मछुआरों, निर्माताओं और सेवा क्षेत्र के लिए बड़े अवसर लेकर आया है।इस समझौते से भारतीय उत्पादों को 27 यूरोपीय देशों के विशाल बाजार तक बेहतर पहुंच मिलेगी।उद्योग जगत को आत्मसंतुष्टि से बचते हुए गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा पर ध्यान देने का आह्वान।सरकार की पहचान सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन रही है।भारत दीर्घकालिक समस्याओं से हटकर स्थायी और पूर्वानुमान योग्य समाधानों की ओर बढ़ रहा है।विकास प्रक्रिया मानव-केंद्रित रहेगी और प्रौद्योगिकी का संतुलित उपयोग किया जाएगा।योजनाओं की अंतिम छोर तक प्रभावी डिलीवरी सरकार की प्राथमिकता है।भारत का लोकतंत्र और जनसांख्यिकी विश्व के लिए आशा की किरण है।सांसदों से व्यवधान के बजाय समाधान, सशक्त निर्णय और सुधारों को गति देने का आह्वान।

Read More

विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का निधन

खबर है..नई दिल्ली महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का आज सुबह विमान हादसे में निधन हो गया। उनका चार्टर प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया प्लेन में उपमुख्यमंत्री पवार के साथ एक सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर भी सवार थे। इनमें से कोई भी नहीं बचा है इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। जानकारी के अनुसार पवार पांच फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए चार रैलियों को संबोधित करने वाले थे। वे मुंबई से सुबह 8.10 बजे रवाना हुए थे और 8:45 पर यह दुर्घटना हो गई।बारामती एक अनियंत्रित हवाई अड्डा है और यहां यातायात संबंधी जानकारी बारामती स्थित उड़ान प्रशिक्षण संगठनों के प्रशिक्षकों/पायलटों द्वारा प्रदान की जाती है। एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) पर तैनात व्यक्ति के बयान के अनुसार, घटनाओं का क्रम इस प्रकार है:नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार 28 जनवरी 2026 को, विमान वीटी-एसएसके ने भारतीय समयानुसार सुबह 8:18 बजे बारामती से संपर्क किया। विमान को बारामती की ओर 30 समुद्री मील की दूरी पर अगली सूचना मिली और पुणे अप्रोच द्वारा उन्हें उतरने की अनुमति दी गई। उन्हें पायलट के विवेकानुसार दृश्य मौसम संबंधी परिस्थितियों में उतरने की सलाह दी गई। चालक दल ने हवाओं और दृश्यता के बारे में पूछताछ की और उन्हें जानकारी दी गई कि हवाएं शांत थीं और दृश्यता लगभग 3000 मीटर थी। इसके बाद विमान ने रनवे 11 के अंतिम अप्रोच पर पहुंचने की सूचना दी, लेकिन रनवे उन्हें दिखाई नहीं दिया। उन्होंने पहले अप्रोच में ही गो-अराउंड शुरू कर दिया। गो अराउंड के बाद, विमान से उसकी स्थिति के बारे में पूछा गया और चालक दल ने रनवे 11 पर अंतिम अप्रोच की सूचना दी। उनसे रनवे दिखाई देने की सूचना देने को कहा गया। उन्होंने जवाब दिया, “रनवे अभी दिखाई नहीं दे रहा है, रनवे दिखाई देने पर सूचित करेंगे।” कुछ सेकंड बाद उन्होंने सूचना दी कि रनवे दिखाई दे रहा है। विमान को भारतीय समयानुसार सुबह 8:43 बजे रनवे 11 पर उतरने की अनुमति दी गई थी, हालांकि, लैंडिंग की अनुमति का उन्होंने रीडबैक नहीं दिया। इसके बाद, भारतीय समयानुसार सुबह 8:44 बजे एटीसी ने रनवे 11 के थ्रेशहोल्ड के पास आग की लपटें देखीं। आपातकालीन सेवाएं तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचीं।एएआईबी ने जांच अपने हाथ में ले ली है और एएआईबी के महानिदेशक जांच के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। आगे की जानकारी जैसे ही उपलब्ध होगी, उसे साझा किया जाएगा।महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस बारामती पहुंच गए हैं। उन्होंने आज स्कूलों की छुट्‌टी और 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। पवार का अंतिम संस्कार बारामती में गुरुवार सुबह 11 बजे किया जाएगा। अजित के चाचा शरद पवार, पत्नी सुनेत्रा, दोनों बेटे और बहन सुप्रिया सुले भी बारामती पहुंच गई हैं।अजित पवार की पार्टी NCP भाजपा-शिवसेना महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में शामिल है। उन्हें मिलाकर पार्टी के कुल 41 विधायक थे। वे खुद उपमुख्यमंत्री थे। उनके अलावा 7 कैबिनेट और 1 राज्य मंत्री हैं।

Read More

केंद्रीय बजट से परिवहन समुदाय को बड़ी उम्मीद

खबर है..नई दिल्ली ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. हरीश सभरवाल ने कहा कि सड़क परिवहन क्षेत्र भारत की अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा और आवश्यक सप्लाई चेन की रीढ़ है। लेकिन बढ़ती ईंधन लागत, ऊँचे टोल शुल्क और बहु-स्तरीय कराधान के कारण परिवहन संचालन की आर्थिक व्यवहार्यता लगातार घट रही है।केंद्रीय बजट 2026–27 को कर सुधार, ईंधन सुधार और बुनियादी ढाँचे आधारित विकास पर केंद्रित होना चाहिए, न कि पहले से दबाव झेल रहे इस क्षेत्र से अतिरिक्त राजस्व वसूली पर। सही नीतिगत सहयोग मिलने पर परिवहन उद्योग रोजगार सृजन, लॉजिस्टिक्स दक्षता और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।उन्होंने आगे कहा कि बजट ऐसे समय में तैयार हो रहा है जब वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं से जूझ रहा है और भारत विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। नीति-निर्माताओं से अपेक्षा है कि वे वित्तीय अनुशासन और विकास की आवश्यकताओं के बीच संतुलन बनाएँ, विशेष रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छ ऊर्जा, एमएसएमई और रोजगार सृजन पर ध्यान दें।परिवहन क्षेत्र ने यह भी रेखांकित किया कि 24×7 बैंकिंग और ईंधन स्टेशन सुविधाओं की सीमाओं के कारण नकद लेन-देन पर निर्भरता बनी हुई है। साथ ही, बढ़ती ईंधन लागत, राज्यों के बीच मूल्य असमानता और वैश्विक व्यापार तनाव का प्रभाव टायर, स्पेयर पार्ट्स और तकनीक के आयात पर पड़ रहा है।इन प्राथमिकताओं को संबोधित करने से परिचालन लागत स्थिर होगी, दक्षता बढ़ेगी और भारत की लॉजिस्टिक्स लागत में कमी आएगी, जिससे यह क्षेत्र देश की 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य और उससे आगे तक सार्थक योगदान दे सकेगा।

Read More

संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण, कहा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दुनिया ने देखा भारतीय सेना का पराक्रम

खबर है..नई दिल्लीराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज संसद में अपने अभिभाषण में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारतीय सेवा का पराक्रम देखा। अब मिशन सुदर्शन चक्र पर काम हो रहा है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से आतंक के अड्डों पर कड़ा प्रहार किया गया, जिससे भारत की सुरक्षा नीति का स्पष्ट संदेश गया।सरकार ने संसद में अपने संबोधन के माध्यम से देश के समग्र विकास की स्पष्ट और दूरदर्शी रूपरेखा प्रस्तुत की। महिला सशक्तीकरण, राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन, युवाओं की भागीदारी और सांस्कृतिक गौरव को इस विज़न के केंद्र में रखा गया है। ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत सितंबर 2025 में लगभग 7 करोड़ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कराई गई, जिससे समय पर इलाज संभव हुआ। साथ ही, एनडीए से महिला कैडेट्स का पहला बैच पास आउट होना देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में, सरकार ने आतंकवाद और माओवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई की है। माओवादी प्रभाव 126 जिलों से घटकर 8 जिलों तक सिमट गया है, और एक वर्ष में लगभग 2,000 लोगों ने आत्मसमर्पण किया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से आतंक के अड्डों पर कड़ा प्रहार किया गया, जिससे भारत की सुरक्षा नीति का स्पष्ट संदेश गया।आर्थिक मोर्चे पर, पीआईएल योजना से 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश और 17 लाख करोड़ रुपये से अधिक का उत्पादन हुआ है। इलेक्ट्रॉनिक्स, डिफेंस, सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में तेज़ी से प्रगति हो रही है। भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम बन चुका है।युवाओं के लिए रोजगार, स्किलिंग और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए मुद्रा योजना, स्टार्ट-अप इंडिया, पीएम विश्वकर्मा और पीएम स्वनिधि जैसी योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू की जा रही हैं। बीते वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर पर 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन हुआ।विदेश नीति के क्षेत्र में भारत ने संतुलित और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए ग्लोबल साउथ की आवाज़ को मजबूती दी है। आपदा और संकट के समय भारत ने अनेक देशों में first responder की भूमिका निभाई है। सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सरकार ने ऐतिहासिक पहल की है — भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की वापसी, प्राचीन पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण और आदिवासी विरासत के संरक्षण के प्रयास इसका उदाहरण हैं। सरकार ने दोहराया कि विकसित भारत का लक्ष्य एक साझा राष्ट्रीय संकल्प है, जिसे संसद, सरकार और नागरिक मिलकर साकार करेंगे।

Read More

केंद्रीय बजट की तैयारी का अंतिम चरण, हलवा समारोह के साथ सम्पन्न केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और सहयोगी राज्य मंत्री पंकज चौधरी रहे उपस्थित

खबर है..नई दिल्ली केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारी प्रक्रिया के अंतिम चरण को चिह्नित करने वाला ‘हलवा समारोह’ आज नॉर्थ ब्लॉक स्थित बजट प्रेस में आयोजित किया गया। यह समारोह केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी की उपस्थिति में सम्‍पन्‍न हुआ। ‘हलवा समारोह’ बजट की तैयारियों से जुड़े अधिकारियों के ‘लॉक-इन’ (परिसर के भीतर ही रहने की प्रक्रिया) शुरू होने से ठीक पहले आयोजित किया जाता है। केंद्रीय बजट 2026-27 एक फरवरी, 2026 को पेश किया जाएगा। ‘हलवा समारोह’ के अवसर पर केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ वित्त मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाले सभी विभागों के सचिव और बजट निर्माण प्रक्रिया से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। समारोह के एक हिस्‍से के रूप में केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट प्रेस का दौरा किया और तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही, उन्‍होंने पूरी बजट टीम को अपनी शुभकामनाएं भी दीं। वार्षिक वित्तीय विवरण (जिसे आमतौर पर बजट कहा जाता है), अनुदान की मांगें, वित्त विधेयक आदि सहित केंद्रीय बजट के सभी दस्तावेज “यूनियन बजट मोबाइल ऐप” पर उपलब्ध होंगे। इससे सांसदों और आम जनता को डिजिटल माध्यम से बजट दस्तावेजों तक आसानी से पहुंच प्राप्त हो सकेगी। यह ऐप द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) है और एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्मों पर उपलब्ध होगा। इस ऐप को केंद्रीय बजट वेब पोर्टल ( www.indiabudget.gov.in ) से भी डाउनलोड किया जा सकता है।केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा 1 फरवरी, 2026 को संसद में बजट भाषण समाप्त होने के बाद बजट दस्तावेज मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे ।

Read More

इंडिया एनर्जी वीक में बोलें, प्रधानमंत्री भारत के ऊर्जा क्षेत्र में 500 अरब डॉलर के निवेश के अवसर

खबर है..गोवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएँ हैं। गैस डिस्ट्रीब्यूशन और पेट्रोकेमिकल सेक्टर निवेशकों के लिए अत्यंत आकर्षक क्षेत्र बनकर उभर रहे हैं।मोदी ने 27 जनवरी को गोवामें आयोजित इंडिया एनर्जी वीक के अवसर पर संबोधन में कहा गया किभारत की विशाल जनसंख्या और तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के चलते पेट्रोकेमिकल उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। इस मांग को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की आवश्यकता है, जिसमें निवेशकों को दीर्घकालिक ग्रोथ के अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही डाउनस्ट्रीम गतिविधियों में भी निवेश के कई नए रास्ते खुल रहे हैं।कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि भारत “रिफॉर्म्स एक्सप्रेस” पर आगे बढ़ रहा है। घरेलू हाइड्रोकार्बन सेक्टर को सशक्त बनाने के साथ-साथ, वैश्विक सहयोग के लिए एक पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। भारत अब केवल ऊर्जा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लक्ष्य की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है।भारत ऐसा ऊर्जा इकोसिस्टम विकसित कर रहा है जो देश की घरेलू मांग को पूरा करने के साथ-साथ किफायती रिफाइनिंग और ट्रांसपोर्टेशन के ज़रिए वैश्विक बाज़ार में प्रतिस्पर्धी निर्यात को भी संभव बनाएगा।बताया गया कि भारत के ऊर्जा क्षेत्र में लगभग 500 अरब डॉलर के निवेश अवसर मौजूद हैं। निवेशकों से “मेक इन इंडिया, इनोवेट इन इंडिया, स्केल विद इंडिया और इन्वेस्ट इन इंडिया” के मंत्र के साथ भारत के विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया गया।इंडिया एनर्जी वीक के अवसर पर देश-विदेश से आए निवेशकों और उद्योग जगत को शुभकामनाएँ भी दी गईं।

Read More

उत्तर प्रदेश की झांकी ने कर्तव्य पथ पर बिखेरा विरासत और विकास का अद्भुत संगम

खबर है..नई दिल्लीगणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर कर्तव्य पथ पर प्रस्तुत उत्तर प्रदेश की झांकी ने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तैयार इस झांकी में बुंदेलखंड की ऐतिहासिक विरासत और आधुनिक उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा का प्रभावशाली चित्रण देखने को मिला।झांकी के अग्रभाग में कालिंजर दुर्ग और एकमुख लिंग की प्रस्तुति ने प्रदेश की प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को जीवंत किया। मध्य भाग में बुंदेलखंड की मृद्भांड कला, मनका शिल्प और ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ODOP) योजना के तहत पारंपरिक हस्तशिल्प को दर्शाया गया, जिसने आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूती दी।बुंदेली लोकनृत्यों, नीलकंठ महादेव मंदिर और कालिंजर दुर्ग की झलकियों ने झांकी में सांस्कृतिक जीवंतता और पर्यटन की संभावनाओं को उकेरा। अंतिम हिस्से में ब्रह्मोस मिसाइल, एक्सप्रेसवे नेटवर्क और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर ने उत्तर प्रदेश के नए, सशक्त और विकसित स्वरूप को प्रस्तुत किया।विरासत और विकास के संतुलित संगम से सजी यह झांकी गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की गौरवशाली पहचान को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में सफल रही।

Read More

कर्तव्य पथ पर दिखी सांस्कृतिक विरासत और और समृद्ध शक्ति की झलक

खबर है..नई दिल्लीदेश की राजधानी दिल्ली में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया गया, जिसकी थीम ‘स्वतंत्रता के मंत्र– वंदे मातरम’ और ‘समृद्धि के मंत्र– आत्मनिर्भर भारत’ रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति तथा मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन का स्वागत किया।इस वर्ष पहली बार यूरोपीय संघ के दो शीर्ष नेता मुख्य अतिथि बने। परेड में सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 30 झांकियों के माध्यम से भारत की विविधता और आत्मनिर्भरता को प्रदर्शित किया गया। लगभग 2500 कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और देशभर से आमंत्रित 10,000 विशेष अतिथियों की भागीदारी रही।एक नई पहल के तहत दर्शक दीर्घाओं के नाम देश की प्रमुख नदियों पर रखे गए। कार्यक्रम को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए ‘माई भारत’ मंच के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समारोह के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

Read More

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बोलीं राष्ट्रपति मतदान मात्र राजनीतिक प्रक्रिया नहीं, लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी का प्रतीक

खबर है..नई दिल्ली भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 25 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मतदान केवल राजनीतिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों के विश्वास और भागीदारी का प्रतीक है। राष्ट्रपति ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत की लोकतांत्रिक शक्ति मतदाताओं की संख्या के साथ-साथ लोकतांत्रिक चेतना की गहराई में भी निहित है, जिसमें बुज़ुर्ग, दिव्यांग और दूरदराज़ क्षेत्रों के मतदाता भी शामिल हैं। उन्होंने “कोई भी मतदाता पीछे न छूटे” के लक्ष्य के तहत चुनाव आयोग के प्रयासों की सराहना की।इस वर्ष की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट: भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में भारतीय नागरिक” को लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतिबिंब बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि मतदान का अधिकार संविधान में निहित समानता, न्याय और “एक व्यक्ति, एक वोट” के सिद्धांत को साकार करता है।उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे प्रलोभन, गलत सूचना और पूर्वाग्रह से मुक्त होकर अपनी अंतरात्मा के अनुसार मतदान करें। साथ ही, नए युवा मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि वे भारत के भविष्य के निर्माता हैं और जिम्मेदारी से मतदान कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे।

Read More

मन की बात की 130वीं कड़ी में बोलें मोदी

मतदाता शक्ति, स्टार्टअप, गुणवत्ता और जन-भागीदारी जरूरी खबर है..नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 130वीं कड़ी के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। यह वर्ष 2026 का पहला ‘मन की बात’ कार्यक्रम था। प्रधानमंत्री ने आगामी गणतंत्र दिवस और राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान, लोकतंत्र और नागरिक कर्तव्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला।प्रधानमंत्री ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र की आत्मा होते हैं और 18 वर्ष की आयु में मतदाता बनना किसी भी युवा के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने सुझाव दिया कि पहली बार वोटर बनने को सामाजिक उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए, जिससे मतदान के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो।स्टार्टअप इंडिया के 10 वर्ष, युवाओं को सलामप्रधानमंत्री मोदी ने जनवरी 2016 में शुरू हुई ‘स्टार्टअप इंडिया’ पहल की चर्चा करते हुए कहा कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। AI, स्पेस, सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भारतीय स्टार्टअप्स वैश्विक पहचान बना रहे हैं। उन्होंने नवाचार से जुड़े युवाओं की सराहना की।‘क्वालिटी’ को बनाए भारत की पहचानप्रधानमंत्री ने उद्योग और स्टार्टअप से जुड़े युवाओं से गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘चल जाएगा’ की सोच का युग समाप्त हो चुका है और अब ‘Zero Defect–Zero Effect’ के मंत्र के साथ उत्कृष्टता को मानक बनाना होगा।जन-भागीदारी से बदली तस्वीरप्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में तमसा नदी के पुनरुद्धार और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में जल संरक्षण परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए जन-भागीदारी को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से सूखे, प्रदूषण और जल संकट जैसी समस्याओं का समाधान संभव है।भक्ति का नया स्वरूप और सांस्कृतिक चेतनाप्रधानमंत्री ने युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहे ‘भजन क्लबिंग’ जैसे सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना की, जहां आधुनिक मंच पर भी भक्ति की गरिमा बनी रहती है। उन्होंने विदेशों में बसे भारतीय समुदाय, विशेषकर मलेशिया में भारतीय संस्कृति और भाषाओं के संरक्षण के प्रयासों की भी प्रशंसा की।सामुदायिक जीवन और पारिवारिक मूल्यगुजरात के चंदनकी गांव के सामुदायिक रसोई मॉडल, कश्मीर के अनंतनाग में नशा विरोधी जन आंदोलन और सामाजिक संस्थाओं के सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने भारतीय पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों को देश की शक्ति बताया।स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षणप्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश, असम, बेंगलुरु और चेन्नई में स्वच्छता से जुड़े अभियानों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत देश में 200 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाने की जानकारी दी।श्रीअन्न (मिलेट्स) से स्वास्थ्य और समृद्धिप्रधानमंत्री ने श्रीअन्न के बढ़ते उपयोग पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे किसानों की आय बढ़ने के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य में भी सुधार हो रहा है। तमिलनाडु और राजस्थान में महिला किसान समूहों व एफपीओ के प्रयासों को उन्होंने प्रेरणादायक बताया।आगामी कार्यक्रमप्रधानमंत्री ने फरवरी में होने वाले ‘India AI Impact Summit’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सम्मेलन AI के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेगा।कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और अगले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पुनः संवाद का भरोसा दिलाया।

Read More