ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस मनाएगा ‘ड्राइवर डे’ 24 जनवरी को

खबर है..
नई दिल्ली
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी 24 जनवरी को और ड्राइवर दे का आयोजन कर रहा है। सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा मुहिम के साथ चालकों के हितों का ख्याल रखते हुए ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने अपने गौरवशाली इतिहास के 90वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस देशव्यापी मुहिम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय भी सहयोग कर रहा है।
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हरीश सभरवाल ने बताया कि संगठन ने अपने 90 वर्ष के ‘लाहौर से नई दिल्ली’ तक के अपने सफर में करोड़ों ट्रांसपोर्टरों की आवाज़ बनने वाला यह संगठन अब सड़क के असली सिपाहियों—ड्राइवरों—को सम्मान दिलाने के लिए 24 जनवरी को ‘ड्राइवर डे’ के रूप में आयोजित कर रहा है। संगठन का एक ऐतिहासिक सफर और बड़ी उपलब्धियां 1936 में लाहौर में स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा स्थापित किया गया। आज 75 लाख ट्रक मालिकों और 40 लाख बस व टैक्सी ऑपरेटरों का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र शीर्ष संस्था है। अपनी स्थापना के बाद से ही संगठन ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
इनमें प्रमुख रूप से एक राष्ट्र, एक परमिट : नेशनल परमिट सिस्टम लागू करवाना, जिससे कश्मीर से कन्याकुमारी तक व्यापार सुगम हुआ।
आर्थिक राहत: कार्गो मूवर्स पर टैक्स को 12.36% से घटाकर 7% करवाना।
टोल व भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष: गुजरात के सरखेज-विशाला जैसे टोल प्लाजा को बंद करवाना और बीमा प्रीमियम में राहत दिलाना है।

One thought on “ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस मनाएगा ‘ड्राइवर डे’ 24 जनवरी को

SHUBHAM को प्रतिक्रिया दें जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *