नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ‘पिक एंड ड्रॉप’ लेन हुई पैसेंजर फ्रेंडली

खबर है..नई दिल्ली दिल्ली की अति व्यस्ततम रेलवे स्टेशन ‘नई दिल्ली’ की पिक एंड ड्रॉप लेन की सुविधा अब पैसेंजर फ्रेंडली हो गई है। नई दिल्ली स्टेशन पर अजमेरी गेट की ओर एक्सेस कंट्रोल पार्किंग सिस्टम है। यहां यात्रियों को पिक एंड ड्रॉप के लिए निर्धारित पार्किंग लेन को सुव्यवस्थित कर दिया गया है। इस लेन में प्राइवेट अथवा कमर्शियल कार को ही प्रवेश मिलता है। इस वजह से यात्रियों को लाने और ले जाने में अधिक समय नहीं लगता है और कार अधिकतम आठ मिनट में लेन से बाहर हो जाती हैं। निजी कार चालकों के लिए यह आठ मिनट की पार्किंग नि:शुल्क है।गौरतलब है कि बीते दिनों नई दिल्ली स्टेशन पर पिक एंड ड्रॉप लेन में वाहनों के अनावश्यक जाम लगे रहने और इस वजह से कारों के लेन से जल्दी बाहर ना निकलने की शिकायतें मिलती रहती थीं। लिहाजा कार चालकों को अधिक पार्किंग शुल्क देना पड़ता था। इस तरह की परेशानियों को समझने और स्थलीय सर्वेक्षण के बाद दिल्ली मंडल रेलवे के आला अधिकारियों ने सुविधाजनक समाधान निकाला है। इसके तहत निर्धारित पिक एंड ड्रॉप लेन में प्राइवेट और कमर्शियल कारों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। लेन में अनावश्यक कारों की खड़े होने को लेकर जाम स्थिति पैदा ना हो इसलिए वहां मार्शल के तौर पर पूर्व सैनिकों की तैनाती की गई है। यह मार्शल 24 घंटे पार्किंग लेन की निगरानी करते हैं। स्टेशन परिसर में वाहनों के आने जाने को लेकर विभिन्न तरह के मूवमेंट प्लान बनाए गए हैं। इस वजह से स्टेशन पर आने-जाने वाले वाहनों के लिए पार्किंग लेन पैसेंजर फ्रेंडली हो गई। इसी तरह की सुव्यवस्थित वाहन व्यवस्था निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन परिसर में लाने की योजना बनाई जा रही है। विज्ञापन होर्डिंग से बढ़ेगी दिल्ली रेल मंडल की आय, एमसीडी से अनुबंध जल्द :दिल्ली रेल मंडल अपने स्टेशन परिसर के बाहरी हिस्से पर लगाए जाने वाले विज्ञापन होर्डिंग से आय बढ़ने की संभावना है। इसके लिए दिल्ली रेल मंडल और दिल्ली नगर निगम के बीच जल्द अनुबंध होने वाला है। इस अनुबंध से विज्ञापन होर्डिंग से होने वाली आमदनी की 75% धनराशि रेलवे को जबकि 25% धनराशि एमसीडी को मिलेगी। बीते एक दशक से इन विज्ञापन होर्डिंग से होने वाली पूरी आमदनी एमसीडी को जा रही थी। उच्चस्तरीय हस्तक्षेप के बाद दोनों के बीच विवाद सुलझ गया है और रेलवे के लिए आमदनी का रास्ता साफ हो गया है।नया फूड प्लाजा :निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर फिर नया फूड प्लाजा खुलेगा। इससे रेलयात्रियों क स्वादिष्ट खानपान की सुविधा मिलेगी। इससे पहले यहां फूड प्लाजा चल रहा था लेकिन बाद में वह बंद हो गया था। इसी जगह पर रेलवे की ओर फूड प्लाजा खोलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं।एटीवीएम :दिल्ली रेल मंडल के अधीन आने वाले बड़े रेलवे स्टेशनों पर 115 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन जल्द ही लगने वाले हैं। इससे रेलयात्रियों को टिकट विंडो पर लाइन लगाए बिना आसानी से टिकट मिल सकेगा।

Read More

गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा हो निर्माण कार्य : बोरवणकर

खबर है..लखनऊ पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने रविवार को डीआरएम गौरव अग्रवाल समेत एन अधिकारियों के साथ अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत ऐशबाग रेलवे स्टेशन के रि- डेवलपमेंट कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करें ताकि यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सके।निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने प्लेटफार्म संख्या एक पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रस्तावित लेआउट प्लान का अवलोकन किया तथा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। इसी कड़ी में उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, बुकिंग कार्यालय, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, अनारक्षित टिकट खिड़की, प्लेटफॉर्म एवं प्लेटफॉर्म लाइटिंग, फसाड लाइटिंग, खानपान स्टॉल, फुट ओवर ब्रिज तथा द्वितीय प्रवेश द्वार की ओर सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन भवन, वाहन पार्किंग एवं अन्य निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, प्रतीक्षालय एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा परिचालनिक संरक्षा को और सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया।

Read More

खेलों के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दे रहे युवा रेलकर्मी : शिव गोपाल

5वें टी0एन0बाजपेई खेल सप्ताह का समापन खबर है..लखनऊ ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र ने कहा कि युवा रेलकर्मी खेलों के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दे रहे हैं।श्री मिश्र शनिवार को चारबाग रेलवे स्टेडियम में आयोजित 5वें टीएन बाजपेई खेल सप्ताह का समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने युवा रेल कर्मचारियों की खेल गतिविधियों तथा यूनियन में सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस खेल सप्ताह के आयोजक लखनऊ मण्डल को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी। इस मौके पर श्री मिश्र ने यूनियन की लोको रनिंग शेड में कार्यरत उन कर्मचारियों को भी सम्मानित किया, जिन्होने जरूरतमंदों को रक्तदान कर मानवता की मिसाल कायम की।नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने 16 से 21 फरवरी के बीच 5वें टीएन बाजपेई खेल सप्ताह का आयोजन किया। इसका शुभारंभ उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने किया था, जबकि समापन शिव गोपाल मिश्र ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। समापन समारोह के मौके पर सहायक मण्डलीय क्रीड़ा अधिकारी प्रभात ज्ञानेन्द्र सिंह के साथ नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन लखनऊ मण्डल के मण्डल अध्यक्ष सुधीर तिवारी, मण्डल मंत्री विभूति मिश्रा, सहायक मण्डल मंत्री शुभ्रांशु तिवारी एवं रंजन सिंह, कारखाना मण्डल के मण्डल मंत्री अनूप बाजपेई, एआईआरएफ की महिला चेयरपर्सन श्रीमती प्रवीणा सिंह, जोनल सेक्रेटरी एसयू शाह और लखनऊ मण्डल के निवर्तमान मण्डल मंत्री आरकेपाण्डेय, एलएन पाठक, श्रीमती प्रीति सिंह के साथ-साथ लखनऊ मण्डल, कारखाना मण्डल, ब्रिज मण्डल एवं लेखा मण्डल के समस्त शाखा अध्यक्ष एवं शाखा मंत्री अपने साथियों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इंजीनियरिंग पीवे शाखा क्रिकेट में बनी चैंपियन : इस वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता में बड़ा उलटफेर करते हुए इंजीनियरिंग पीवे शाखा ने गत तीन वर्षो की लगातार चैम्पियन रही सुल्तानपुर को सेमीफाइनल में ही हराकर फाइनल में जगह बनाई तथा फाइनल मैच में रोमांचक मुकाबले में डीजल शेड की टीम को हराकर विजेता बनी। इस खेल सप्ताह के दौरान शतरंज, बैडमिंटन, 100 मी दौड, महिला क्रिकेट मैच इत्यादि अन्य खेलों की भी प्रतियोगितायें आयोजित की गयीं। महिला क्रिकेट मैच में विजेता टीम को श्रीमती प्रवीणा सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान विजेता एवं उपविजेता टीम एवं खिलाड़ियों को महामंत्री ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।खेल सप्ताह के समापन कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का अनूप बाजपेई, मण्डल मंत्री/कारखाना ने धन्यवाद दिया और मंडल मंत्री विभूति मिश्रा, अध्यक्ष सुधीर तिवारी एवं यूनियन के पदाधिकारी शुभ्रांशु तिवारी, रंजन सिंह, मनोज गुप्ता को प्रयासों से खेल सप्ताह को सफल बनाने के लिए बधाई दी।

Read More

मोज़ाम्बिक की पटरियों पर दौड़ेगा बनारस का रेल इंजन

बरेका का दसवां स्वदेशी 3300 एचपी लोकोमोटिव मोजाम्बिक रवाना वाराणसी बन रहा है रेलवे लोकोमोटिव निर्यात कें खबर है..वाराणसीबनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने एक बार फिर लोकोमोटिव निर्माण के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहराया है। बरेका द्वारा निर्मित स्वदेशी 3300 हॉर्स पावर एसी–एसी डीजल-इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव की दसवीं इकाई को 21 फरवरी 2026 को मोज़ाम्बिक के लिए सफलतापूर्वक रवाना किया गया। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है कि बरेका को मोज़ाम्बिक के लिए 3300 हॉर्स पावर एसी–एसी डीजल-इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के कुल 10 इंजनों का निर्यात आदेश प्राप्त हुआ था।इन लोकोमोटिवों की आपूर्ति एम/एस राइट्स (RITES) के माध्यम से 10 लोकोमोटिवों के निर्माण एवं निर्यात के अनुबंध के अंतर्गत की गई है। पहले दो लोकोमोटिव जून 2025 में, तीसरा सितंबर में, चौथा अक्टूबर में तथा पाँचवाँ लोकोमोटिव 12 दिसंबर को भेजा गया था। इसके पश्चात छठा लोकोमोटिव 15 दिसंबर 2025, सातवां 8 जनवरी 2026, आठवां 23 जनवरी 2026, नौवां लोकोमोटिव 17 फरवरी 2026 को रवाना किया गया था। यह निर्यात वैश्विक मंच पर लोकोमोटिव निर्माण में भारत की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है।बरेका द्वारा निर्मित ये अत्याधुनिक 3300 हॉर्स पावर केप गेज (1067 मिमी) लोकोमोटिव 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से संचालन में सक्षम हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप चालक-अनुकूल सुविधाएँ जैसे रेफ्रिजरेटर, हॉट प्लेट, मोबाइल होल्डर तथा आधुनिक केबिन डिजाइन उपलब्ध हैं, जो चालक सुविधा और परिचालन दक्षता को और अधिक बेहतर बनाते हैं।

Read More

27 वर्षों बाद राज्य चुनाव आयुक्त का गोलमेज सम्मेलन भारत मंडपम में 24 फरवरी को

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता खबर है..नई दिल्ली भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) मंगलवार 24 फरवरीको नई दिल्ली के भारत मंडपम में ईसीआई और राज्य निर्वाचन आयुक्तों (एसईसी) के राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का आयोजन करेगा। यह गोलमेज सम्मेलन 27 वर्षों के बाद आयोजित किया जा रहा है। पिछला सम्मेलन वर्ष 1999 में हुआ था।मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इसमें निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु और डॉ. विवेक जोशी भी उपस्थित रहेंगे।इस सम्‍मेलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्त अपने कानूनी और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ भाग लेंगे। सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) भी सम्मेलन में शामिल होंगे।इस गोलमेज सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रियाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में अपने-अपने कानूनी ढांचों के भीतर भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) और राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍तों (एसईसी) के कामकाज में तालमेल को बढ़ावा देना है। उम्मीद है कि विचार-विमर्श रचनात्मक विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान करेगा और निर्वाचन प्रबंधन में सहकारी संघवाद की भावना को सुदृढ़ करेगा।दिन भर चलने वाले इस सम्मेलन के दौरान, निर्वाचन प्रक्रियाओं को मजबूत करने के अलावा, प्रौद्योगिकी, ईवीएम और मतदाता सूचियों को साझा करने पर चर्चा होगी।आयोग के वरिष्ठ अधिकारी हाल ही में शुरू किए गए ईसीआईएनईटी डिजिटल प्लेटफॉर्म और निर्वाचन सेवाओं को सुव्यवस्थित करने में इसकी परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रमुख तकनीकी और परिचालन पहलों पर प्रस्तुतियां देंगे। इन प्रस्तुतियों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की मजबूती, पारदर्शिता और सुरक्षा उपायों के बारे में भी बताया जाएगा।जन प्रतिनिधि अधिनियम, 1950 के संदर्भ में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के अनुसार मतदाताओं की पात्रता पर एक तुलनात्मक प्रस्तुति भी दी जाएगी ताकि विभिन्न अधिकार क्षेत्रों में मतदाता सूची तैयार करने को नियंत्रित करने वाले कानूनी ढांचे पर जानकारीपूर्ण विचार-विमर्श को आसान बनाया जा सके।राज्य निर्वाचन आयोगों का गठन संबंधित राज्यों के कानून द्वारा 73वें और 74वें संवैधानिक संशोधनों के अधिकार प्रदान करने वाले प्रावधानों के तहत किया जाता है। अनुच्छेद 243के और 243जेडए के तहत पंचायतों और नगर निकायों के सभी चुनावों के लिए मतदाता सूची तैयार करने और चुनाव कराने का दायित्व राज्य निर्वाचन आयुक्‍तों को सौंपा गया है।

Read More

श्रमिकों के हितों के लिए हिंद मजदूर सभा का विस्तार जरूरी : शिव गोपाल

खबर है..लखनऊ ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन, नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री और हिंद मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष शिव गोपाल मिश्र ने कहा कि अगले एक महीने में प्रदेश के सभी जनपदों और मंडलों में समितियों के गठन का कार्य पूरा करें। श्रमिकों के हितों के लिए संगठन का विस्तार जरूरी है, इसके लिए सबको एकजुट होना पड़ेगा।श्री मिश्र शनिवार को चारबाग स्थित नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन मंडल कार्यालय में आयोजित हिंद मजदूर सभा उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश में संगठन और कार्यालय के संचालन के लिए सभी यूनियनों और रेलवे यूनियनों की शाखाओं से प्रतिमाह/ वार्षिक अंशदान कर संगठन को आर्थिक और संगठनात्मक रूप से मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में महामंत्री उमाशंकर मिश्र ने प्रदेश संगठन की स्थिति, पिछली कार्यकारिणी बैठक में लिये गये निर्णयों के क्रियान्वयन की प्रगति, केन्द्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर 12 फरवरी की हड़ताल में हिंद मजदूर सभा की भागीदारी, और कार्ययोजना पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके पूर्व कार्यवाहक महामंत्री एलएन पाठक ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया।प्रदेश उपाध्यक्ष आरके पांडेय और राजाराम यादव ने रायबरेली में जनपद इकाई के गठन के संबंध में की गई बैठक की जानकारी दी। उपाध्यक्ष वसंत चतुर्वेदी ने एनई रेलवे, संगठन मंत्री विद्याकांत तिवारी ने प्रदेश की चीनी मिलों और कार्यकारिणी सदस्य राम शंकर मिश्रा बिजली उद्योग, कार्यकारिणी सदस्य अरविंद सिंह राठौर और क्षेत्रीय मंत्री गाजियाबाद एसबी सराेज ने निर्माण और असंगठित क्षेत्र के कामगारो के बीच यूनियनो की स्थिति और समस्याओं पर प्रकाश डाला। बैठक को प्रांतीय मंत्री अविनाश पांडेय और अरुण गोपाल मिश्रा, श्रीमती प्रवीण सिंह, संगठन मंत्री पीयूष मिश्रा और एसयू शाह, कोषाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह, के अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल मंत्री विभूति मिश्रा, एनबी सिंह, आरएन गर्ग, शैलेन्द्र सिंह, कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र कुमार तिवारी, जय बर्धन राय, रितेश कुमार झा, रेलवे एक्ट अप्रेन्टिस के नेता आशीष मिश्रा ने भी अपने विचार और सुझाव रखे।हिंद मजदूर सभा उत्तर प्रदेश के मंत्री अविनाश पांडेय ने बताया कि हिन्द मज़दूर सभा, उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शिव गोपाल मिश्र ने की । बैठक में देश- प्रदेश की मौजूदा श्रम स्थिति, देश के पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर लागू किये गये चार श्रम संहिताओं, उनकी प्रस्तावित नियमावली के चलते मेहनतश और मजदूर संगठनों के समक्ष संभावित चुनौतियां, और उनसे निपटने के लिये रणनीति बनाने की जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Read More

होली स्पेशल ट्रेनों से मुसाफिरों की राह होगी आसान

खबर है..लखनऊरंगों के पर्व होली पर नियमित ट्रेनों में आरक्षण फुल होने के बाद मुसाफिरों को राहत पहुंचाने के लिए रेलवे ने पुलिस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से मुसाफिरों की राह आसान होगी। फिरोजपुर कैंट-दानापुर और योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता के बीच होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि 04616/4617 फिरोजपुर कैंट-दानापुर-फिरोजपुर कैंट होली स्पेशल फिरोजपुर कैंट से 12 बजे 26 फरवरी और 02 मार्च को चलेगी। वापसी में यह दानापुर से 06.17 बजे 27 फरवरी व 03 और 07 मार्च को चलेगी। यह ट्रेन एसी स्पेशल है।04312/04311 योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता- योग नगरी ऋषिकेश होली स्पेशल ऋषिकेश से 22.20 बजे 26 फरवरी और 02 मार्च को चलेगी। वापसी में यह कोलकाता से 13.55 बजे 28 फरवरी और 04 मार्च को चलेगी। इसमें जनरल, स्लीपर, एसी थर्ड और एसी टू की बोगियां लगाई जाएंगी।इसी क्रम में बडोदरा से गोरखपुर और मऊ के लिए होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।09111/09112 वडोदरा-गोरखपुर-वडोदरा साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन वडोदरा से 23 फरवरी, 02, 09, 16 एवं 23 मार्च को प्रत्येक सोमवार किया जाएगा। वापसी में गोरखपुर से 25 फरवरी, 04, 11, 18 एवं 25 मार्च प्रत्येक बुधवार को चलेगी। वडोदरा से 19.00 बजे चलेगी। वापसी यात्रा में गोरखपुर से 05.00 बजे चलेगी।09195/09196 वडोदरा-मऊ-वडोदरा साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन वडोदरा से 21 एवं 28 फरवरी और 07, 14, 21 एवं 28 मार्च को प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा। वापसी में यह मऊ से 22 फरवरी, 01, 08, 15, 22 एवं 29 मार्च को प्रत्येक रविावार को चलेगी। वडोदरा से 19.00 बजे चलेगी। वापसी यात्रा में मऊ से 23.15 बजे चलेगी। दोनों ट्रेनें लखनऊ होकर चलेंगी। इनमें जनरल, स्लीपर, थर्ड और सेकेंड एसी के कोच लगाए जाएंगे।

Read More

लखनऊ से हनुमानगढ़ के लिए नई बस सेवा शुरू

खबर है..लखनऊ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रबंधतंत्र ने शुक्रवार को लखनऊ से चित्रकूट (हनुमानगढ़) के लिए नई बस सेवा शुरू की। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले मंत्री आशीष पटेल एवं परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने 1। मॉल एवेन्यू रोड लखनऊ से नई रोडवेज बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सेवा जनपद चित्रकूट को प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जोड़ेगी।इस अवसर पर आशीष पटेल ने कहा कि चित्रकूट के लोगों को इस बस सेवा के प्रारंभ होने से बहुत लाभ होगा। क्षेत्र के लोगों की सुगम आवागमन आवश्यकता को देखते हुए प्रदेश सरकार से इसकी मांग की गई थी। उन्होंने इस बस सेवा के लिए परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त किया। यह बस लखनऊ से रायबरेली, ऊंचाहार, सिराथू एवं महाकवि तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर से होते हुए हनुमानगंज तक जाएगी। यह बस सेवा मध्य प्रदेश की सीमा के करीब लगभग 3 किलोमीटर पहले तक संचालित की जा रही है। अब चित्रकूट के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग प्रदेश की राजधानी लखनऊ बिना किसी परेशानी के आवागमन कर सकेंगे।परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज लखनऊ से नई बस सेवा का प्रारंभ की जा रही है। यह बस प्रतिदिन लखनऊ से चलकर विभिन्न जगहों पर रूकते हुए हनुमानगंज तक जाएगी। उन्होंने बताया कि लगभग 1540 नई रूटो का चिन्हांकन किया गया है। जल्द ही सभी रूटों पर बसों को चलाने की तैयारी विभाग कर रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी गांवो को आवश्यक परिवहन सेवा से जल्द ही जोड़ दिया जाएगा।क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ और जनसंपर्क अधिकारी अमर सहाय ने बताया कि लखनऊ से यह बस आलमबाग से सुबह 08ः30 बजे रवाना होगी और हनुमानगंज दोपहर 02ः15 पर पहुंचेगी। यह बस रायबरेली 10ः30 बजे, उंचाहार 11ः30 बजे, सिराथू 12ः15 बजे और राजापुर 13ः15 बजे पहुंचेगी । इसी प्रकार हनुमानगंज से 15ः30 बजे चलकर आलमबाग रात्रि 21ः15 पर पहुंचेगी। लौटते समय यह बस राजापुर 16ः30 बजे, सिराथू 17ः30 बजे, उचांहार 18ः15 बजे और रायबरेली 19ः15 बजे पहुंचेगी। उन्होेंने बताया कि लखनऊ से हनुमानगंज तक लगभग 234 किमी की दूरी यह बस तय करेगी। लखनऊ से हनुमानगढ़ का किराया 335 निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Read More

प्रधानमंत्री 22 फरवरी को करेंगे मेरठ का दौरा

खबर है..नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी शनिवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 12.30 बजे शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यहां से वे मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो का सफर करेंगे। दोपहर लगभग 1 बजे, प्रधानमंत्री मेरठ में लगभग 12,930 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे।प्रधानमंत्री 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे भारत की पहली नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम (आरआरटीएस) के शेष खंडों का भी उद्घाटन करेंगे। इनमें दिल्ली में सराय काले खान और न्यू अशोक नगर के बीच का 5 किलोमीटर का खंड और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच का 21 किलोमीटर का खंड शामिल है।180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ, नमो भारत भारत की पहली क्षेत्रीय तीव्र पारगमन प्रणाली है। नमो भारत से साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरी केंद्र दिल्ली से अधिक तेजी से जुड़ पाएगें। कॉरिडोर का शुरुआती स्टेशन सराय काले खान, इस उद्घाटन के साथ शुरू होने वाले चार नमो भारत स्टेशनों में से एक है। यह रणनीतिक रूप से एक प्रमुख मल्टी-मॉडल हब के रूप में स्थित है, जो हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन, वीर हकीकत राय आईएसबीटी और रिंग रोड को सरलता से जोड़ता है। शुरू होने वाले अन्य तीन नमो भारत स्टेशन शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम मेरठ में हैं।प्रधानमंत्री मेरठ दक्षिण और मोदीपुरम के बीच मेरठ मेट्रो सेवा का भी उद्घाटन करेंगे, जो नमो भारत के ही बुनियादी ढांचे पर संचालित होगी। यह देश में अपनी तरह की पहली पहल है। मेरठ मेट्रो भारत की सबसे तेज मेट्रो प्रणाली होगी, जिसकी अधिकतम परिचालन गति लगभग 120 किमी प्रति घंटा होगी।

Read More

चलती ट्रेनों में अवैध वेंडरों पर कसेगा शिकंजा

एडीजी रेलवे और आईआरसीटीसी सीआरएम के बीच खानपान सुधार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक खबर है..लखनऊ चलती ट्रेनों में मुसाफिरों को बेहतर खानपान सेवा मिले तथा अवैध वेंडरों पर अंकुश लगाने के लिए बृहस्पतिवार को एडीजी प्रकाश डी और आईआरसीटीसी उत्तर क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में खानपान सेवाओं को सुचारू प्रबंधन में जीआरपी के सहयोग की चर्चा के साथ-साथ अवैध वेंडरों पर शिकंजा कसने की रणनीति बनी। साथ ही यात्रियों को बेहतर सेवा और कैटरिंग स्टाफ की सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा हुई। जिन रूटों पर खानपान को लेकर दिक्कत है, वहां पर संयुक्त अभियान चलने पर सहमति बनी है।आईआरसीटीसी उत्तर क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक (सीआरएम) अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि कुछ मामलों को लेकर खानपान की सेवाओं को प्रदान करने वाली टीम को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसे डिब्बों में अत्यधिक भीड़, खानपान का सामान को रखने की कम जगह होना, मुसाफिरों की अत्यधिक मांग का दबाव तथा कुछ क्षेत्रों में अवैध वेंडर्स द्वारा मानक के विपरीत खाद्य पदार्थों को बिक्री करना आदि। इन सब से सेवा प्रदाता टीम को खानपान की सुचारू सुविधा देने में व्यवधान होता है, इसके लिए जीआरपी टीम की सहयोग की अपेक्षा की गई है।गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से करीब 150 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू होती हैं और लगभग 300 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें प्रदेश से होकर गुजरती हैं। इनमें से प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी की एस्कॉर्ट सुविधा भी उपलब्ध रहती है।श्री सिन्हा ने बातचीत के दौरान बताया कि कुछ रेलवे सेक्शन में खानपान सेवा प्रदाताओं को अनधिकृत वेंडर्स की समस्या से झूझना पड़ता है, जिसमे मुख्यतः प्रयाग-फूलपुर, प्रयागराज-वाराणसी, बनारस- भदोही, वाराणसी-रायबरेली, झाँसी-उरई-कानपुर, झाँसी-ललितपुर, इटावा-टुंडला, देवरिया-भटनी-छपरा, खलीलाबाद-गोण्डा-बाराबंकी, हरदोई-शाहजहांपुर-बरेली रेलखंड शामिल है।इस बैठक में जीआरपी लखनऊ जोन के आईजी आरके भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

Read More