रेलवे अपनी ही कंपनी आईआरसीटीसी पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
वंदे भारत एक्सप्रेस में खाना परोसने वाली कंपनी पर भी 50 लाख का जुर्माना
खाना परोसने वाली कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट करने का आदेश
खबर है..
नई दिल्ली
रेल मंत्रालय ने खानपान की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किए जाने को लेकर सख्त रुख अपनाया है। भारतीय रेलवे ने अपनी ही कंपनी आईआरसीटीसी पर 10 लख रुपए का जुर्माना लगाया है जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस में खाना परोसने वाली कंपनी पर भी 10 लाख का जुर्माना ठोका है इसके अलावा खाना पर उसने अली कंपनी का कांटेक्ट भी इंटरनेट करने का आदेश दिये है।
भारतीय मंत्रालय की ओर से सोशल मीडिया एक्स ट्विटर हैंडल में कहा गया है कि “ 15 मार्च 2026 को ट्रेन संख्या 21896 (पटना – टाटानगर वंदे भारत एक्स) में पाई गई अनियमितता के संबंध में यात्री द्वारा भोजन की गुणवत्ता पर की गई शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। कार्रवाई करते हुए IRCTC पर ₹10 लाख का दंड लगाया गया है। संबंधित service provider पर ₹50 लाख का जुर्माना तथा contract termination के आदेश दिए है । यात्रियों की सुरक्षा एवं गुणवत्ता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
इस बड़ी कार्रवाई से साफ समझा जा सकता है कि यात्रियों की सुरक्षा और गुणवत्ता को भारतीय रेलवे तथा रेल मंत्रालय ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इस कार्रवाई से रेलवे में हड़कंप मचा हुआ है। समझा जाता है कि खानपान की गुणवत्ता को लेकर अब मिलने वाली किसी भी शिकायत को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा और शिकायत पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। भारतीय रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा एवं गुणवत्ता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे, आईआरसीटीसी के के माध्यम से रेलवे नेटवर्क में प्रतिदिन 15 लाख से अधिक यात्रियों को भोजन परोसता है, जो विश्व के सबसे बड़े ऑनबोर्ड खाद्य संचालनों में से एक है। यात्री सुरक्षा और खाद्य गुणवत्ता इस मिशन की आधारशिला है। इस मानक का कोई भी उल्लंघन होने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाती है ।
