घरेलू एलपीजी उत्पादन में 36 प्रतिशत की वृद्धि
ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग लगभग 84% से बढ़कर 90% हुई
खबर है..
नई दिल्ली
पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों के मद्देनजर सरकार ऊर्जा आपूर्ति और ईंधन की उपलब्धता बरकरार रखने में जुटी हुई है। ईंधन के रूप में इस्तेमाल होने वाले घरेलू एलपीजी की जबरदस्त मांग के बीच एलजी वाहन शिवालिक आज भारत पहुंचेगी जबकि कल सुबह तक नंदा देवी के भारत पहुंचने की उम्मीद है। घरेलू एलपीजी उत्पादन में फिलहाल 36% की वृद्धि हुई है। हालांकि ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग 84% से बढ़कर 90% हो गया है। यह इस बात के संकेत है कि आने वाले समय में अगर संकट बरकरार रहा और हो होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद रहा तो पेट्रोलियम उत्पादों की और खासकर एलजी की मांग और बढ़ेगी।
भारत सरकार की ओर से निरंतर की जा रही प्रेस वार्ता के दौरान सरकार की ओर से किए जा रहे हैं उपायों को बताया जा रहा है। भारत सरकार के अधिकारियों के अनुसार सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार बनाए हुए हैं। भारत पेट्रोल और डीजल उत्पादन में आत्मनिर्भर है और घरेलू मांग को पूरा करने के लिए इन ईंधनों के आयात की आवश्यकता नहीं है।
घरेलू रसोई गैस एलपीजी वितरकों में आपूर्ति बंद होने की कोई सूचना नहीं मिली है। ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग में लगभग 84% से बढ़कर लगभग 90% की वृद्धि हुई है। बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मणिपुर और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुरूप गैर-घरेलू एलपीजी आवंटित करने के आदेश जारी किए हैं।
