- फिरोजपुर-दानापुर व ऋषिकेश-कोलकाता के बीच चलेगी होली स्पेशल
- बडोदरा से गोरखपुर और मऊ के लिए होली स्पेशल ट्रेन
खबर है..
लखनऊ
रंगों के पर्व होली पर नियमित ट्रेनों में आरक्षण फुल होने के बाद मुसाफिरों को राहत पहुंचाने के लिए रेलवे ने पुलिस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से मुसाफिरों की राह आसान होगी। फिरोजपुर कैंट-दानापुर और योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता के बीच होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि 04616/4617 फिरोजपुर कैंट-दानापुर-फिरोजपुर कैंट होली स्पेशल फिरोजपुर कैंट से 12 बजे 26 फरवरी और 02 मार्च को चलेगी। वापसी में यह दानापुर से 06.17 बजे 27 फरवरी व 03 और 07 मार्च को चलेगी। यह ट्रेन एसी स्पेशल है।
04312/04311 योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता- योग नगरी ऋषिकेश होली स्पेशल ऋषिकेश से 22.20 बजे 26 फरवरी और 02 मार्च को चलेगी। वापसी में यह कोलकाता से 13.55 बजे 28 फरवरी और 04 मार्च को चलेगी। इसमें जनरल, स्लीपर, एसी थर्ड और एसी टू की बोगियां लगाई जाएंगी।
इसी क्रम में बडोदरा से गोरखपुर और मऊ के लिए होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।09111/09112 वडोदरा-गोरखपुर-वडोदरा साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन वडोदरा से 23 फरवरी, 02, 09, 16 एवं 23 मार्च को प्रत्येक सोमवार किया जाएगा। वापसी में गोरखपुर से 25 फरवरी, 04, 11, 18 एवं 25 मार्च प्रत्येक बुधवार को चलेगी। वडोदरा से 19.00 बजे चलेगी। वापसी यात्रा में गोरखपुर से 05.00 बजे चलेगी।
09195/09196 वडोदरा-मऊ-वडोदरा साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन वडोदरा से 21 एवं 28 फरवरी और 07, 14, 21 एवं 28 मार्च को प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा। वापसी में यह मऊ से 22 फरवरी, 01, 08, 15, 22 एवं 29 मार्च को प्रत्येक रविावार को चलेगी। वडोदरा से 19.00 बजे चलेगी। वापसी यात्रा में मऊ से 23.15 बजे चलेगी। दोनों ट्रेनें लखनऊ होकर चलेंगी। इनमें जनरल, स्लीपर, थर्ड और सेकेंड एसी के कोच लगाए जाएंगे।
