- रेलवे ने यूपी और बिहार के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का किया ऐलान
खबर है..
लखनऊ
रंगो का पर्व होली अगले महीने पहले सप्ताह में है। त्योहार पर मुसाफिरों को परेशानी से बचने के लिए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। रेलवे ने दिल्ली से लखनऊ होते हुए बिहार के लिए तीन और गोरखपुर के लिए एक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। बिहार के लिए दो ट्रेन 20 और एक 27 फरवरी से चलेगी। गोरखपुर वाली ट्रेन 20 फरवरी से चलेगी। होली स्पेशल ट्रेनों में हर वर्ग के यात्रियों की सुविधा के लिए एक और नॉन एसी कोच के अलावा जनरल कोच भी लगाए जाएंगे।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि गोरखपुर के लिए नई दिल्ली से ट्रेन नंबर 04022 गोरखपुर के लिए 20 व 27 फरवरी और 06 मार्च को चलेगी। यह नई दिल्ली से दोपहर 02 बजे रवाना होगी। गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई होते हुए लखनऊ जंक्शन रात 11.00 बजे पहुंचेगी। यहां से यह गोंडा, बस्ती होते हुए सुबह 05.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से ट्रेन नंबर 04021 नई दिल्ली के लिए सुबह 07 बजे रवाना होगी। दोपहर 03.15 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। उक्त स्टेशनों से होते हुए रात 11.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। गोरखपुर से यह 21 व 28 फरवरी और 07 मार्च को चलेगी।
बरौनी के लिए-
नई दिल्ली से बिहार के बरौनी के लिए ट्रेन नंबर 04054 शाम 07.50 बजे रवाना होगी। गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव होते हुए ऐशबाग अगले दिन सुबह 07.45 और बादशाहनगर 08. 18 बजे पहुंचेगी। यहां से बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देविरया, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटौरी होते हुए रात 10 बजे बरौनी पहुंचेगी। नई दिल्ली से इसे 20 फरवरी से 06 मार्च तक चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर 04053 बरौनी से रात 12.45 बजे चलेगी। उक्त स्टेशनों से होते हुए अगले दिन दोपहर 02.48 बजे बादशाहनगर और 03.48 बजे ऐशबाग स्टेशन पहुंचेगी। यहां से चलकर यह ट्रेन नई दिल्ली अगले दिन तड़के 03.50 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन को बरौनी से 22 फरवरी से 03 मार्च तक चलाया जाएगा।
सुपौल के लिए-
नई दिल्ली से बिहार प्रदेश के सुपौल के लिए ट्रेन 04060 को 20 फरवरी से 06 मार्च तक चलाया जाएगा। यह नई दिल्ली से रात 09.35 बजे चलकर गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव होते हुए अगले दिन सुबह 09.40 बजे ऐशबाग और 10.08 बजे बादशाहनगर स्टेशन पहुंचेगी। यहां से बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटौरी, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा होते हुए अगले दिन तड़के 04.00 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04059 सुपौल से सुबह 07 बजे चलेगी। उक्त रूटों से होते हुए अगले दिन तड़के 03.18 बजे बादशाहनगर और 04.40 बजे ऐशबाग पहुंचेगी। यहां से चलकर शाम 04.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसे 22 फरवरी से 08 मार्च तक चलाया जाएगा।
