मुख्यमंत्री योगी व भाजपा अध्यक्ष ने किए बांके बिहारी के दर्शन

पहली बार यूपी दौरे पर आए राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष, सीएम के साथ पहुंचे मंदिर

खबर है..
मथुरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने रविवार को प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों नेताओं ने विधि-विधान से ठाकुर जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सिद्धि के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने ठाकुर जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। दर्शन उपरांत मंदिर सेवायतों द्वारा उन्हें प्रसाद भेंट किया गया।
भाजपा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद नितिन नबीन का यह पहला उत्तर प्रदेश दौरा रहा। ब्रज भूमि आगमन के अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ धार्मिक व संगठनात्मक कार्यक्रमों में सहभागिता की।
इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री योगी के साथ कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, मेघश्याम सिंह, राजेश चौधरी, पूरन प्रकाश, विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया, ओमप्रकाश सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष निर्मल पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी बांके बिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *