मोदी 23 जनवरी को केरल में, देंगे परियोजनाओं की सौगात

खबर है..
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 जनवरी, 2026 को केरल का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:45 बजे तिरुवनंतपुरम में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे। वे इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।
ये परियोजनाएं रेल संपर्क, शहरी आजीविका, विज्ञान और नवाचार, लोक-केंद्रित सेवाएं और उन्नत स्वास्थ्य सेवा सहित प्रमुख सेक्टरों को कवर करती हैं, जो समावेशी विकास, प्रौद्योकीय उन्नति और नागरिकों के जीवन की बेहतर गुणवत्ता पर प्रधानमंत्री के निरंतर फोकस को दर्शाती हैं।
प्रधानमंत्री रेल संपर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चार नई रेल सेवाओं को झंडी दिखाएंगे, जिनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस और एक यात्री ट्रेन शामिल हैं। इनमें नागरकोइल-मंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस, तिरुवनंतपुरम-तंबरम अमृत भारत एक्सप्रेस, तिरुवनंतपुरम-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और त्रिशूर और गुरुवायूर के बीच चलने वाली एक नई यात्री ट्रेन शामिल हैं।
प्रधानमंत्री शहरी आजीविका को सुदृढ़ करने के प्रयासों के तहत पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च करेंगे, जो स्ट्रीट वेंडरों के लिए वित्तीय समावेशन के अगले चरण की शुरुआत है। विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में, प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम में सीएसआईआर-एनआईआईएसटी नवाचार, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता केंद्र की आधारशिला रखेंगे।
स्वास्थ्य सेवा अवसंरचना को मजबूत करना इस यात्रा का एक अन्य प्रमुख उद्देश्य होगा। प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम के श्री चित्रा तिरुनल आयुर्वेद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में अत्याधुनिक रेडियोसर्जरी केंद्र की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम में पूजप्पुरा के नए डाकघर का भी उद्घाटन करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *