वर्दी घोटाले में सीएम धामी की बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ अधिकारी निलंबित

खबर है..देहरादूनउत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती एक बार फिर देखने को मिली है। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद से जुड़े घोटाले में मुख्यमंत्री ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निदेशक होमगार्ड्स, डिप्टी कमांडेंट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।यह मामला वित्तीय वर्ष 2024–25 और 2025–26 के दौरान होमगार्ड्स के लिए की गई वर्दी सामग्री की खरीद से जुड़ा है। आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं की गईं और नियमों का पालन नहीं किया गया।महानिदेशक, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, देहरादून की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि की गई है। इसी रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री ने संयुक्त जांच समिति गठित करने के भी निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा है कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप है और यह संदेश साफ है कि भ्रष्टाचार के मामलों में कोई भी अधिकारी कितना ही वरिष्ठ क्यों न हो, कार्रवाई तय है।

Read More

जल जीवन मिशन में उत्तर प्रदेश में बनाया नया रिकॉर्ड

26 हजार से अधिक गांवों को मिला हर घर जल खबर है..लखनऊउत्तर प्रदेश ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण पेयजल व्यवस्था में नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश के 26,564 गांवों को “हर घर जल” प्रमाणित किया जा चुका है, जबकि लगभग ढाई करोड़ ग्रामीण परिवारों को क्रियाशील गृह नल संयोजन उपलब्ध कराया गया है।प्रदेश में 97 हजार से अधिक गांवों में पाइप पेयजल योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। सरकार ने इन योजनाओं को दीर्घकालिक व किफायती बनाने के लिए सौर ऊर्जा आधारित मॉडल को प्राथमिकता दी है। वर्तमान में 80 प्रतिशत ग्रामीण पेयजल योजनाएं ग्रीन एनर्जी पर आधारित हैं, जिससे हर वर्ष लगभग 13 लाख मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आ रही है।केंद्र सरकार के सचिव अशोक कुमार मीना ने गोसाईगंज स्थित ग्रामीण पेयजल योजना का निरीक्षण कर इसे तकनीकी रूप से उत्कृष्ट बताया और लाभान्वित महिलाओं से संवाद किया। घर-घर नल से स्वच्छ पानी पहुंचने से ग्रामीण जीवन में बड़ा बदलाव आया है, महिलाओं और बच्चों को पानी ढोने से मुक्ति मिली है तथा जलजनित बीमारियों में कमी दर्ज की गई है।

Read More

16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस रविवार को, समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

मेरा भारत, मेरा वोट, भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक खबर है..नई दिल्ली भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) कल 25 जनवरी रविवार को नई दिल्ली में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (एनवीडी-2026) मनाने जा रहा है। इस वर्ष इस आयोजन का विषय “मेरा भारत, मेरा वोट” है और इसका नारा है, “भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक”।राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली में आयोजित समारोह की अध्यक्षता करेंगी और मुख्य अतिथि होंगी। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।परंपरा के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति इस कार्यक्रम को संबोधित करते हैं और नव पंजीकृत युवा मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) प्रदान करते हैं। राष्ट्रपति प्रभावी तकनीकी उपयोग, चुनाव प्रबंधन और व्यवस्था, अभिनव मतदाता जागरूकता, आदर्श आचार संहिता का कार्यान्वयन और प्रवर्तन, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण सहित विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ चुनावी प्रक्रियाओं के पुरस्कार प्रदान करते हैं, साथ ही अन्य विशेष पुरस्कार और मीडिया के लिए पुरस्कार भी देते हैं।एनवीडी-2026 के अवसर पर दो प्रकाशनों का विमोचन भी होगा – ‘2025: पहल और नवाचारों का वर्ष’ और ‘चुनाव का पर्व, बिहार का गर्व’, जो बिहार में आम चुनावों के सफल संचालन पर आधारित एक प्रकाशन है। इस अवसर पर चुनाव प्रबंधन और लोकतांत्रिक विकास में चुनाव आयोग के वैश्विक नेतृत्व को दर्शाने वाला एक वीडियो भी प्रदर्शित किया जाएगा।नवपंजीकृत मतदाता दिवस (एनवीडी) समारोह पूरे देश में राज्य और जिला स्तर पर क्रमशः मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) और जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) के कार्यालयों के माध्यम से एक साथ आयोजित किए जाते हैं। बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) भी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित करते हैं और नवपंजीकृत मतदाताओं का अभिनंदन करते हैं तथा नए मतदाताओं को ईपीसी (पहचान पत्र) सौंपते हैं।

Read More

कश्मीर घाटी में रेल सुविधा विकसित होने का मिला लाभ

पहली बार 42 वैगन की मालगाड़ी पहुंची अनंतनाग खबर है..नई दिल्लीकश्मीर में हर मौसम रेल आवागमन की सुविधा विकसित होने से यात्री यातायात के साथ-साथ खाद्यान्न आपूर्ति भी आसान हो रही है। कश्मीर घाटी में अनंतनाग पहली बार पूरी 42 वैगन की मालगाड़ी पहुंची है, जिसमें 2,768 मीट्रिक टन चावल था।रेल मंत्रालय के अनुसार कश्मीर घाटी को हर मौसम में रेल कनेक्टिविटी मिलने से प्रतिकूल मौसम के दौरान भी खाद्यान्न की विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है और लॉजिस्टिक्स लागत कम हो रही है। 22 जनवरी 2026 को चावल से लदी 42 वैगनों वाली पहली पूरी रेलगाड़ी अनंतनाग पहुँची, जिसमें 2,768 मीट्रिक टन चावल था। यह मालगाड़ी पंजाब के संगरूर से लोड होकर 24 घंटे के भीतर अनंतनाग माल गोदाम पहुँची।पहले केवल 21 वैगनों वाली आंशिक रेलगाड़ियाँ चलाई जाती थीं; अब पूरी क्षमता वाली रेलगाड़ियों से परिवहन अधिक कुशल हुआ है। इस पहल से घाटी में खाद्यान्न भंडारण और वितरण प्रणाली मजबूत होगी, खासकर खराब मौसम के समय। सड़क परिवहन पर निर्भरता घटने से पर्यावरणीय लाभ और बेहतर परिचालन दक्षता मिलेगी। उधमपुर–श्रीनगर–बारामूला रेल लिंक कश्मीर में व्यापार, रसद और आपूर्ति श्रृंखला की दीर्घकालिक स्थिरता को मजबूती दे रहा है।

Read More

गोवा में भारत ऊर्जा सप्ताह का आगाज 27 जनवरी से, मोदी करेंगे उद्घाटन

देश-दुनिया से जुटेंगे 75000 से अधिक प्रतिनिधि होंगे शामिल, 600 से अधिक एक्जीबिटर्स आएंगे पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ने कहा चार वर्ष में बहुत बड़ा हो गया इंडिया एनर्जी वीक खबर है..नई दिल्लीभारत ऊर्जा सप्ताह-2026 का आगाज 27 जनवरी को गोवा में होगा। चार दिनों के इस आयोजन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस बार के आयोजन में 120 देश के 75000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें 600 से अधिक एक्जीबिटर्स भी आएंगे। इस दौरान कई देश के ऊर्जा में पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल होंगे।पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी शुक्रवार 23 जनवरी को उद्घाटन पर सम्मेलन में बताया कि भारत ऊर्जा सप्ताह 2026 के दौरान भारत की वैश्विक ऊर्जा साझेदारियों और ऊर्जा परिवर्तन के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया जाएगा। कार्यक्रम में भारत-अरब, भारत-जापान, भारत-आइसलैंड, भारत-नीदरलैंड और भारत-अमेरिका जैसे देशों के साथ ऊर्जा संवाद और गोलमेज सम्मेलन आयोजित होंगे, जिनका उद्देश्य ऊर्जा सहयोग, व्यापार और निवेश को सशक्त बनाना है।पुरी ने कहा कि भारत ऊर्जा सप्ताह की शुरुआत से ही इसमें हर साल उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। वर्ष 2023 में पहले संस्करण में लगभग 30,000 प्रतिनिधियों और 316 प्रदर्शकों ने भाग लिया था, जबकि 2024 में यह संख्या बढ़कर 45,000 से अधिक और 2025 में 68,000 प्रतिभागियों तक पहुंच गई। 4 वर्ष में यह आयोजन बहुत बड़ा हो गया है। 2026 का भारत ऊर्जा सप्ताह का अब तक का सबसे बड़ा संस्करण होने की उम्मीद है, जिसमें 75,000 से अधिक प्रतिनिधि, 180 अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शकों सहित 600 से अधिक प्रदर्शक, 500 से अधिक वैश्विक वक्ता और 120 से अधिक सम्मेलन सत्र शामिल होंगे।इस आयोजन में नवाचार और स्टार्टअप्स पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिसमें स्टार्टअप चैलेंज, हैकाथॉन और वैश्विक सहयोग पहलें शामिल होंगी, जो एआई, ऊर्जा दक्षता, हाइड्रोजन, कार्बन कैप्चर और चक्रीय अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित होंगी। साथ ही जैव ईंधन वित्तपोषण, सतत विमानन ईंधन और इंडिया बायोएनर्जी आउटलुक 2030 जैसे महत्वपूर्ण ज्ञानवर्धक उत्पाद लॉन्च किए जाएंगे।पुरी ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, नीदरलैंड, ओमान, ब्रुनेई, म्यांमार, तंजानिया और अन्य देशों के 17 मंत्रियों और उपमंत्रियों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है, साथ ही अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा मंच, बिम्सटेक और यूरेशियन आर्थिक संघ जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने भी अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का आयोजन 11 विषयगत क्षेत्रों में किया जाएगा, जिनकी मेजबानी प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम करेंगे। इनमें डिजिटलीकरण और एआई, हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल्स, जैव ईंधन, एलएनजी पारिस्थितिकी तंत्र, शहरी गैस वितरण, मेक इन इंडिया और नेट-जीरो समाधान जैसे क्षेत्र शामिल होंगे। इनमें परमाणु ऊर्जा क्षेत्र और सतत विमानन ईंधन क्षेत्र भी नए जोड़े गए हैं।कुल मिलाकर, भारत ऊर्जा सप्ताह 2026 ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक विकास और स्थिरता के बीच संतुलन बनाए रखते हुए भारत को एक प्रमुख वैश्विक ऊर्जा केंद्र और ऊर्जा परिवर्तन में विश्वसनीय नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करना है।

Read More

वसंत पंचमी पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती की धूमधाम से हुई पूजा

दिल्ली के द्वारका स्थित गंगोत्री अपार्टमेंट में वर्ल्ड पीस और सेव अर्थ की थीम पर सजा पंडाल खबर है..नई दिल्ली देश दुनिया में शुक्रवार 23 जनवरी को वसंत पंचमी पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती की धूमधाम से पूजा की गई। दिल्ली के द्वारका सेक्टर 12 स्थित गंगोत्री अपार्टमेंट में भी मां सरस्वती का पंडाल सजाया गया और धूमधाम से पूजा अर्चना की गई।यह आयोजन बसंत पंचमी के अवसर पर गंगोत्री पूजा समिति की ओर से किया गया। समिति की ओर से इस वर्ष यह 22वां सरस्वती पूजा पंडाल का आयोजन किया गया था। इस बार पंडाल का थीम वार्ड पीस और सेव अर्थ रखा गया था। समिति के एक पदाधिकारी का कहना है कि विश्व शांति और धरती की रक्षा किए बगैर जीवन में खुशहाली नहीं आ सकती है। लिया जा पंडाल के थीम को खूब सराहा गया। सोसाइटी के निवासियों ने मां शारदे की पूजा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें बच्चे,महिलाएं और बुजुर्गों शामिल थे। यहां के निवासियों ने मां सरस्वती से प्रार्थना की कि सबको सदबुद्धि दें और विश्व में शांति कायम रहे। गंगोत्री पूजा समिति के सभी सदस्यगण और आरडब्ल्यूए के सहयोग इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Read More

दिल्ली में झमाझम बारिश, पारा भी लुढ़का

बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, ठंड बढ़ने का आसार खबर है..नई दिल्ली अचानक मौसम के बदले मिजाज ने दिल्ली को झमाझम बारिश से बराबोर और कर दिया। इस वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवा के झोंकों ने ठंड पर बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जिस तरह से दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में तड़के से बारिश हो रही है उससे लगता है की बारिश का सिलसिला देर शाम तक चलने वाला है।मौसम विभाग की माने तो बारिश और तूफान की चेतावनी दी गई है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल 24 जनवरी को भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद की जा रही है। दिल्ली गाजियाबाद नोएडा में गुरुवार की देर रात से तेज हवाएं चल रही थी और शुक्रवार की सुबह बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। आकाश में काले-काले बादल भी छाए रहे। तेज हवाओं और बादलों के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Read More

मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन

खबर है..लखनऊउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मां का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन करने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर हजारों चालान भी किए गए हैं।यह जानकारी परिवहन आयुक्त श्रीमती किंजल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में दिए गए निर्देशों एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देशों के अनुपालन में अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। अभी तक (01 जनवरी 21 जनवरी 2026 तक) की गयी कार्यवाही में प्रदेश में कुल हेलमेट उल्लंघन मामले में 49,500 चालान, सीट बेल्ट मामले में 11,740 चालान, ओवरस्पीडिंग के 15,180 चालान, मोबाइल फोन का प्रयोग के मामले में 4,164 चालान, ड्रंक एंड ड्राइव के 304 चालान एवं रॉग साइड ड्राइविंग के अंतर्गत 5,546 चालान विभाग द्वारा किया गया है।श्रीमती किंजल ने बताया कि साप्ताहिक विशेष अभियान के तहत प्रथम सप्ताह यानी 1 जनवरी से 7 जनवरी के बीच पूरे प्रदेश में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया लोगों को सीट बेल्ट हेलमेट मोबाइल फोन का इस्तेमाल वाहन चलाते समय न करना रॉन्ग साइड ड्राइविंग ना करना इत्यादि के बारे में प्रमुख वाक्य अधिकारियों द्वारा जागरूक किया गया। अभियान के द्वितीय सप्ताह (08 जनवरी से 14 जनवरी 2026): में “नो हेलमेट नो फ्यूल” अभियान के साथ-साथ दो पहिया वाहनों पर हेलमेट, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट और मोबाइल फोन के प्रयोग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। मानकों का पालन न करने पर 75 स्कूली वाहनों की फिटनेस निरस्त की गई। अवैध पार्किंग के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए प्रदेश भर में 2,617 चालान किए गए।परिवहन आयुक्त ने बताया कि चतुर्थ सप्ताह में मुख्य मार्गों से हटाए गए वाहनों को खड़ा करने हेतु होल्डिंग एरिया चिन्हित करना शामिल है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अब तक 109 होल्डिंग एरिया चिन्हित कर लिए गए हैं। परिवहन विभाग द्वारा एक्सप्रेस-वे, नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे के किनारे अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध भी कार्यवाही निरंतर जारी है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम किया जा सके ।

Read More

एक्स पर कुलियों ने रेलमंत्री से साझा की पीड़ा

खबर है..लखनऊरेलवे में नौकरी की मांग को लेकर राष्ट्रीय कुली मोर्चा के बैनर तले बृहस्पतिवार को कुलियों ने सोशल मीडिया एक्स पर अभियान चलाया। रेलमंत्री सहित सांसदों से सोशल मीडिया पर कुलियों ने अपनी व्यथा जाहिर की।मोर्चा के संयोजक राम सुरेश यादव ने बताया कि कुलियों को रेलवे में स्थायी नौकरी देकर समायोजित करने, उनके लिए चलाई जा रही शिक्षा, स्वास्थ्य, वदीं, विश्रामगृह आदि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लागू करने व निजीकरण के खिलाफ यह मुहिम शुरू की गई है। सोशल मीडिया एक्स पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और रेलवे बोर्ड के पदाधिकारियों को टैग कर पोस्ट किए गए। इसका उद्देश्य बजट सत्र से पहले सरकार का ध्यान कुलियों की आजीविका और सामाजिक सुरक्षा की ओर आकृष्ट करना है। चंदेश्वर मुखिया, राहुल कुमार यादव, काजू, रमेश कुमार, आनन्द, अरुण कुमार महतो ने सोशल मीडिया पर ट्विट किए।

Read More

बदलती जीवनशैली का सेहत पर असर, संतुलित लाइफस्टाइल अपनाना बना समय की जरूरत

खबर हैआज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में लोगों की लाइफस्टाइल (जीवनशैली) तेजी से बदल रही है। काम का बढ़ता दबाव, मोबाइल और सोशल मीडिया पर बढ़ती निर्भरता तथा अनियमित खान-पान का सीधा असर लोगों की सेहत और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।विशेषज्ञों के अनुसार देर रात तक जागना, जंक फूड का अधिक सेवन और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण मोटापा, तनाव, नींद की समस्या और दिल से जुड़ी बीमारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं। वहीं, युवा वर्ग सबसे अधिक इस बदलती जीवनशैली से प्रभावित हो रहा है।डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि रोज़मर्रा की दिनचर्या में योग, व्यायाम, संतुलित आहार और डिजिटल डिटॉक्स को शामिल किया जाए तो कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके साथ ही परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना मानसिक सुकून के लिए बेहद जरूरी है।विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि वे स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं, समय पर सोएं-जागें और अपनी सेहत को प्राथमिकता दें, क्योंकि स्वस्थ शरीर और मन ही सफल जीवन की कुंजी है।

Read More