केंद्रीय बजट की तैयारी का अंतिम चरण, हलवा समारोह के साथ सम्पन्न केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और सहयोगी राज्य मंत्री पंकज चौधरी रहे उपस्थित

खबर है..नई दिल्ली केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारी प्रक्रिया के अंतिम चरण को चिह्नित करने वाला ‘हलवा समारोह’ आज नॉर्थ ब्लॉक स्थित बजट प्रेस में आयोजित किया गया। यह समारोह केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी की उपस्थिति में सम्‍पन्‍न हुआ। ‘हलवा समारोह’ बजट की तैयारियों से जुड़े अधिकारियों के ‘लॉक-इन’ (परिसर के भीतर ही रहने की प्रक्रिया) शुरू होने से ठीक पहले आयोजित किया जाता है। केंद्रीय बजट 2026-27 एक फरवरी, 2026 को पेश किया जाएगा। ‘हलवा समारोह’ के अवसर पर केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ वित्त मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाले सभी विभागों के सचिव और बजट निर्माण प्रक्रिया से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। समारोह के एक हिस्‍से के रूप में केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट प्रेस का दौरा किया और तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही, उन्‍होंने पूरी बजट टीम को अपनी शुभकामनाएं भी दीं। वार्षिक वित्तीय विवरण (जिसे आमतौर पर बजट कहा जाता है), अनुदान की मांगें, वित्त विधेयक आदि सहित केंद्रीय बजट के सभी दस्तावेज “यूनियन बजट मोबाइल ऐप” पर उपलब्ध होंगे। इससे सांसदों और आम जनता को डिजिटल माध्यम से बजट दस्तावेजों तक आसानी से पहुंच प्राप्त हो सकेगी। यह ऐप द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) है और एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्मों पर उपलब्ध होगा। इस ऐप को केंद्रीय बजट वेब पोर्टल ( www.indiabudget.gov.in ) से भी डाउनलोड किया जा सकता है।केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा 1 फरवरी, 2026 को संसद में बजट भाषण समाप्त होने के बाद बजट दस्तावेज मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे ।

Read More

इंडिया एनर्जी वीक में बोलें, प्रधानमंत्री भारत के ऊर्जा क्षेत्र में 500 अरब डॉलर के निवेश के अवसर

खबर है..गोवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएँ हैं। गैस डिस्ट्रीब्यूशन और पेट्रोकेमिकल सेक्टर निवेशकों के लिए अत्यंत आकर्षक क्षेत्र बनकर उभर रहे हैं।मोदी ने 27 जनवरी को गोवामें आयोजित इंडिया एनर्जी वीक के अवसर पर संबोधन में कहा गया किभारत की विशाल जनसंख्या और तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के चलते पेट्रोकेमिकल उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। इस मांग को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की आवश्यकता है, जिसमें निवेशकों को दीर्घकालिक ग्रोथ के अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही डाउनस्ट्रीम गतिविधियों में भी निवेश के कई नए रास्ते खुल रहे हैं।कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि भारत “रिफॉर्म्स एक्सप्रेस” पर आगे बढ़ रहा है। घरेलू हाइड्रोकार्बन सेक्टर को सशक्त बनाने के साथ-साथ, वैश्विक सहयोग के लिए एक पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। भारत अब केवल ऊर्जा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लक्ष्य की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है।भारत ऐसा ऊर्जा इकोसिस्टम विकसित कर रहा है जो देश की घरेलू मांग को पूरा करने के साथ-साथ किफायती रिफाइनिंग और ट्रांसपोर्टेशन के ज़रिए वैश्विक बाज़ार में प्रतिस्पर्धी निर्यात को भी संभव बनाएगा।बताया गया कि भारत के ऊर्जा क्षेत्र में लगभग 500 अरब डॉलर के निवेश अवसर मौजूद हैं। निवेशकों से “मेक इन इंडिया, इनोवेट इन इंडिया, स्केल विद इंडिया और इन्वेस्ट इन इंडिया” के मंत्र के साथ भारत के विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया गया।इंडिया एनर्जी वीक के अवसर पर देश-विदेश से आए निवेशकों और उद्योग जगत को शुभकामनाएँ भी दी गईं।

Read More

उत्तर प्रदेश की झांकी ने कर्तव्य पथ पर बिखेरा विरासत और विकास का अद्भुत संगम

खबर है..नई दिल्लीगणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर कर्तव्य पथ पर प्रस्तुत उत्तर प्रदेश की झांकी ने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तैयार इस झांकी में बुंदेलखंड की ऐतिहासिक विरासत और आधुनिक उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा का प्रभावशाली चित्रण देखने को मिला।झांकी के अग्रभाग में कालिंजर दुर्ग और एकमुख लिंग की प्रस्तुति ने प्रदेश की प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को जीवंत किया। मध्य भाग में बुंदेलखंड की मृद्भांड कला, मनका शिल्प और ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ODOP) योजना के तहत पारंपरिक हस्तशिल्प को दर्शाया गया, जिसने आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूती दी।बुंदेली लोकनृत्यों, नीलकंठ महादेव मंदिर और कालिंजर दुर्ग की झलकियों ने झांकी में सांस्कृतिक जीवंतता और पर्यटन की संभावनाओं को उकेरा। अंतिम हिस्से में ब्रह्मोस मिसाइल, एक्सप्रेसवे नेटवर्क और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर ने उत्तर प्रदेश के नए, सशक्त और विकसित स्वरूप को प्रस्तुत किया।विरासत और विकास के संतुलित संगम से सजी यह झांकी गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की गौरवशाली पहचान को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में सफल रही।

Read More

कर्तव्य पथ पर दिखी सांस्कृतिक विरासत और और समृद्ध शक्ति की झलक

खबर है..नई दिल्लीदेश की राजधानी दिल्ली में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया गया, जिसकी थीम ‘स्वतंत्रता के मंत्र– वंदे मातरम’ और ‘समृद्धि के मंत्र– आत्मनिर्भर भारत’ रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति तथा मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन का स्वागत किया।इस वर्ष पहली बार यूरोपीय संघ के दो शीर्ष नेता मुख्य अतिथि बने। परेड में सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 30 झांकियों के माध्यम से भारत की विविधता और आत्मनिर्भरता को प्रदर्शित किया गया। लगभग 2500 कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और देशभर से आमंत्रित 10,000 विशेष अतिथियों की भागीदारी रही।एक नई पहल के तहत दर्शक दीर्घाओं के नाम देश की प्रमुख नदियों पर रखे गए। कार्यक्रम को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए ‘माई भारत’ मंच के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समारोह के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

Read More

यातायात के ‘रक्षक’ बनेंगे युवा परिवहन विभाग ने स्काउट्स और NCC कैडेट्स को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर : दयाशंकर सिंह

खबर है..लखनऊउत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और जनहानि को न्यूनतम करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह (01 जनवरी से 31 जनवरी) के अंतर्गत व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेशभर के जिलों एवं संभाग स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।यह जानकारी देते हुए परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग, एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड्स, सिविल डिफेंस, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं यातायात पुलिस के समन्वय से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को यातायात का ‘रक्षक’ बनाकर समाज में जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। कार्यशालाओं में आपदा मित्र, सिविल डिफेंस, एनसीसी कैडेट्स, स्वयंसेवी संस्था CIA, डीलर्स एसोसिएशन, स्काउट्स एंड गाइड्स तथा यातायात पुलिस के कार्मिकों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।सुरक्षित सफर के लिए जरूरी जागरूकतापरिवहन मंत्री ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को अवगत कराया गया कि दोपहिया वाहन पर चालक और पीछे बैठी सवारी—दोनों के लिए BIS मानक वाला हेलमेट अनिवार्य है। वहीं, चौपहिया वाहनों में सभी यात्रियों के लिए सीट बेल्ट लगाना आवश्यक है।उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग से बचने, नशे की अवस्था में ड्राइविंग न करने, ओवरस्पीडिंग, रैश ड्राइविंग और स्टंट से परहेज करने की अपील की। कोहरे के मौसम में फॉग लाइट का प्रयोग करने और वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने पर भी विशेष जोर दिया गया।आपकी मदद से बच सकती है घायल की जानकार्यशालाओं में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के लिए उपलब्ध ‘कैशलेस उपचार सुविधा’ एवं ‘राहवीर योजना’ (Good Samaritan Law) की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि दुर्घटना की स्थिति में आमजन निर्भय होकर समय पर सहायता प्रदान कर सकें और बहुमूल्य जीवन बचाया जा सके।

Read More

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बोलीं राष्ट्रपति मतदान मात्र राजनीतिक प्रक्रिया नहीं, लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी का प्रतीक

खबर है..नई दिल्ली भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 25 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मतदान केवल राजनीतिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों के विश्वास और भागीदारी का प्रतीक है। राष्ट्रपति ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत की लोकतांत्रिक शक्ति मतदाताओं की संख्या के साथ-साथ लोकतांत्रिक चेतना की गहराई में भी निहित है, जिसमें बुज़ुर्ग, दिव्यांग और दूरदराज़ क्षेत्रों के मतदाता भी शामिल हैं। उन्होंने “कोई भी मतदाता पीछे न छूटे” के लक्ष्य के तहत चुनाव आयोग के प्रयासों की सराहना की।इस वर्ष की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट: भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में भारतीय नागरिक” को लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतिबिंब बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि मतदान का अधिकार संविधान में निहित समानता, न्याय और “एक व्यक्ति, एक वोट” के सिद्धांत को साकार करता है।उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे प्रलोभन, गलत सूचना और पूर्वाग्रह से मुक्त होकर अपनी अंतरात्मा के अनुसार मतदान करें। साथ ही, नए युवा मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि वे भारत के भविष्य के निर्माता हैं और जिम्मेदारी से मतदान कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे।

Read More

मन की बात की 130वीं कड़ी में बोलें मोदी

मतदाता शक्ति, स्टार्टअप, गुणवत्ता और जन-भागीदारी जरूरी खबर है..नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 130वीं कड़ी के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। यह वर्ष 2026 का पहला ‘मन की बात’ कार्यक्रम था। प्रधानमंत्री ने आगामी गणतंत्र दिवस और राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान, लोकतंत्र और नागरिक कर्तव्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला।प्रधानमंत्री ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र की आत्मा होते हैं और 18 वर्ष की आयु में मतदाता बनना किसी भी युवा के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने सुझाव दिया कि पहली बार वोटर बनने को सामाजिक उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए, जिससे मतदान के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो।स्टार्टअप इंडिया के 10 वर्ष, युवाओं को सलामप्रधानमंत्री मोदी ने जनवरी 2016 में शुरू हुई ‘स्टार्टअप इंडिया’ पहल की चर्चा करते हुए कहा कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। AI, स्पेस, सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भारतीय स्टार्टअप्स वैश्विक पहचान बना रहे हैं। उन्होंने नवाचार से जुड़े युवाओं की सराहना की।‘क्वालिटी’ को बनाए भारत की पहचानप्रधानमंत्री ने उद्योग और स्टार्टअप से जुड़े युवाओं से गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘चल जाएगा’ की सोच का युग समाप्त हो चुका है और अब ‘Zero Defect–Zero Effect’ के मंत्र के साथ उत्कृष्टता को मानक बनाना होगा।जन-भागीदारी से बदली तस्वीरप्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में तमसा नदी के पुनरुद्धार और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में जल संरक्षण परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए जन-भागीदारी को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से सूखे, प्रदूषण और जल संकट जैसी समस्याओं का समाधान संभव है।भक्ति का नया स्वरूप और सांस्कृतिक चेतनाप्रधानमंत्री ने युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहे ‘भजन क्लबिंग’ जैसे सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना की, जहां आधुनिक मंच पर भी भक्ति की गरिमा बनी रहती है। उन्होंने विदेशों में बसे भारतीय समुदाय, विशेषकर मलेशिया में भारतीय संस्कृति और भाषाओं के संरक्षण के प्रयासों की भी प्रशंसा की।सामुदायिक जीवन और पारिवारिक मूल्यगुजरात के चंदनकी गांव के सामुदायिक रसोई मॉडल, कश्मीर के अनंतनाग में नशा विरोधी जन आंदोलन और सामाजिक संस्थाओं के सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने भारतीय पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों को देश की शक्ति बताया।स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षणप्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश, असम, बेंगलुरु और चेन्नई में स्वच्छता से जुड़े अभियानों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत देश में 200 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाने की जानकारी दी।श्रीअन्न (मिलेट्स) से स्वास्थ्य और समृद्धिप्रधानमंत्री ने श्रीअन्न के बढ़ते उपयोग पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे किसानों की आय बढ़ने के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य में भी सुधार हो रहा है। तमिलनाडु और राजस्थान में महिला किसान समूहों व एफपीओ के प्रयासों को उन्होंने प्रेरणादायक बताया।आगामी कार्यक्रमप्रधानमंत्री ने फरवरी में होने वाले ‘India AI Impact Summit’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सम्मेलन AI के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेगा।कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और अगले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पुनः संवाद का भरोसा दिलाया।

Read More

मुख्यमंत्री योगी व भाजपा अध्यक्ष ने किए बांके बिहारी के दर्शन

पहली बार यूपी दौरे पर आए राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष, सीएम के साथ पहुंचे मंदिर खबर है..मथुरामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने रविवार को प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों नेताओं ने विधि-विधान से ठाकुर जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सिद्धि के लिए प्रार्थना की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने ठाकुर जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। दर्शन उपरांत मंदिर सेवायतों द्वारा उन्हें प्रसाद भेंट किया गया।भाजपा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद नितिन नबीन का यह पहला उत्तर प्रदेश दौरा रहा। ब्रज भूमि आगमन के अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ धार्मिक व संगठनात्मक कार्यक्रमों में सहभागिता की।इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री योगी के साथ कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, मेघश्याम सिंह, राजेश चौधरी, पूरन प्रकाश, विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया, ओमप्रकाश सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष निर्मल पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी बांके बिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

Read More

उधना से अयोध्या कैंट के बीच स्पेशल ट्रेन 13 फरवरी से

खबर है..लखनऊtra यात्रियों की सुविधा के लिए उधना जंक्शन से अयोध्या कैंट के बीच एक स्पेशल ट्रेन का संचालन 13 फरवरी से किया जाएगा। यह ट्रेन लखनऊ होकर चलेगी तथा इसमें एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। ट्रेन को दोनों दिशाओं में सात–सात फेरों के लिए चलाया जाएगा।उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन संख्या 09093 उधना जंक्शन से 13 फरवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 07:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन वडोदरा, गोधरा, रतलाम, उज्जैन, बीना, झांसी और कानपुर सेंट्रल होते हुए अगले दिन सुबह 07:45 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद बाराबंकी होते हुए सुबह 08:30 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।वापसी में ट्रेन संख्या 09094 अयोध्या कैंट से 14 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को शाम 05:17 बजे प्रस्थान करेगी और 06:40 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद उसी मार्ग से होते हुए अगले दिन शाम 05:15 बजे उधना जंक्शन पहुंचेगी।

Read More

केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ में क्लॉक लीडर एडवांस प्रशिक्षण सिविर-2026 शुरू

खबर है..लखनऊ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, केंद्रीय विद्यालय संगठन राज्य लखनऊ मंडल में फ्लॉक लीडर एडवांस प्रशिक्षण शिविर- 2026 का शनिवार को केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ लखनऊ में शुभारंभ हुआ। इसमें केंद्रीय विद्यालय संगठन के 5 संभाग वाराणसी, जबलपुर, आगरा, भोपाल एवं लखनऊ संभाग के 30 केंद्रीय विद्यालयों के 30 फ्लॉक लीडर्स भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय कुमार,सहायक आयुक्त, के.वि.सं. लखनऊ संभाग ने लॉर्ड बैंडन पॉवेल के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधिकारियों का विद्यालय के प्राचार्य एवं शिविर निदेशक राजेश कुमार शुक्ल ने हरित पौधे से स्वागत एवं अभिनंदन किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शिविर निदेशक ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किए। शिविर नायक श्रीमती दया मधानी, एल.टी. राजस्थान राज्य , समन्वयक श्रीमती वर्षा मलिक, ए.एल.टी , सहायक राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) लखनऊ संभाग, प्रशिक्षक रूप में विभिन्न विद्यालयों से आए हुए अतिथियों का पुस्तकोपहार से स्वागत किया गया। यह सात दिवसीय शिविर 30 जनवरी तक चलेगा।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में स्काउट गाइड का विद्यालयी शिक्षण में महत्व पर प्रकाश डाला एवं अपने जीवन के अनुभवों को सभी के साथ साझा किया। उनके संबोधन से सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ा दिया। सहायक आयुक्त ने शिक्षण के साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं और उसमें स्काउट गाइड को सर्वोपरि मानते हुए सभी को प्रोत्साहित किया। एल ओ सी गाइड ने कैंप रिपोर्ट प्रस्तुत की और विद्यालय के उप प्राचार्य महेन्द्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा प्रतिभागियों को शुभकामनाओं के साथ पूरी तन्यमयता एवं शिद्दत के साथ इस परीक्षण में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया। श्रीमती दीपिका एवं एचएन दुबे ने मंच संचालन किया।

Read More