राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बोलीं राष्ट्रपति मतदान मात्र राजनीतिक प्रक्रिया नहीं, लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी का प्रतीक

खबर है..
नई दिल्ली

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 25 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मतदान केवल राजनीतिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों के विश्वास और भागीदारी का प्रतीक है।

राष्ट्रपति ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत की लोकतांत्रिक शक्ति मतदाताओं की संख्या के साथ-साथ लोकतांत्रिक चेतना की गहराई में भी निहित है, जिसमें बुज़ुर्ग, दिव्यांग और दूरदराज़ क्षेत्रों के मतदाता भी शामिल हैं। उन्होंने “कोई भी मतदाता पीछे न छूटे” के लक्ष्य के तहत चुनाव आयोग के प्रयासों की सराहना की।
इस वर्ष की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट: भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में भारतीय नागरिक” को लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतिबिंब बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि मतदान का अधिकार संविधान में निहित समानता, न्याय और “एक व्यक्ति, एक वोट” के सिद्धांत को साकार करता है।
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे प्रलोभन, गलत सूचना और पूर्वाग्रह से मुक्त होकर अपनी अंतरात्मा के अनुसार मतदान करें। साथ ही, नए युवा मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि वे भारत के भविष्य के निर्माता हैं और जिम्मेदारी से मतदान कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *