यात्रियों में लोकप्रिय हो रही वंदे भारत स्लीपर ट्रेनकुछ ही घंटे में ट्रेन की सभी बर्थ बुक

खबर है..
नई दिल्ली
कामाख्या–हावड़ा के बीच शुरू की गई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों में अधिक लोकप्रिय हो रही है। टिकट बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों में पहली व्यावसायिक यात्रा के सभी टिकट बिक गए। यह ट्रेन 22 जनवरी 2026 से कामाख्या और 23 जनवरी 2026 से हावड़ा से चलना शुरू करेगी। तेज गति, आधुनिक सुविधाओं और आरामदायक रात्रिकालीन यात्रा के कारण यात्रियों में इस प्रीमियम रेल सेवा को लेकर भारी उत्साह देखा गया है। यह सेवा पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी।
मुख्य बिंदु
रेलगाड़ी संख्या: 27576 (वंदे भारत शयनयान)
मार्ग: कामाख्या (केवाईक्यू) – हावड़ा (एचडब्ल्यूएच)
उद्घाटन: 17 जनवरी 2026
टिकट बुकिंग शुरू: 19 जनवरी 2026, सुबह 8 बजे
सभी श्रेणियों के टिकट 24 घंटे से कम समय में बिके
पहली व्यावसायिक यात्रा:
कामाख्या से: 22 जनवरी 2026
हावड़ा से: 23 जनवरी 2026
आधुनिक, तेज और आरामदायक रात्रिकालीन यात्रा का अनुभव।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *