तीन रेलकर्मी संरक्षा सम्मान से नवाजे गए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल, डीआरएम ने किया सम्मानित

खबर है..
लखनऊ

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में सुरक्षित सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए सोमवार को तीन रेल कर्मचारियों को संरक्षक सम्मान से नवाजा गया। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘सेफ्टी अवार्ड’ प्रदान किए। सम्मानित किए गए कर्मचारियों में विनय कुमार गौड़ (पॉइंट्समैन/अयोध्या धाम जं.), शिवशंकर (गेटमैन/निहालगढ़) एवं कमलेश कुमार (लोको पायलट/रायबरेली) शामिल हैं।
इन कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान सतर्कता, समझदारी और साहस का परिचय देते हुए संभावित रेल दुर्घटनाओं को समय रहते टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संचालन के दौरान ट्रैक पर अवरोध या अन्य तकनीकी समस्या को देखते ही इन्होंने तुरंत आवश्यक कार्रवाई की, संबंधित अधिकारियों को सूचना दी और ट्रेनों का सुरक्षित संचालन किया।
इस अवसर पर श्री वर्मा ने कहा कि “रेल संरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिन कर्मचारियों ने सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ संभावित दुर्घटनाओं को टालने का कार्य किया है, वे वास्तव में प्रशंसा के पात्र हैं। ऐसे उदाहरण पूरे मंडल के लिए प्रेरणादायी हैं और हम सभी को संरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने की सीख देते हैं।”
इस मौके पर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *