गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा हो निर्माण कार्य : बोरवणकर

  • महाप्रबंधक ने किया ऐशबाग स्टेशन के रि-डेवलपमेंट कार्यों का निरीक्षण
  • अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहा है ऐशबाग स्टेशन का पुनर्विकास

खबर है..
लखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने रविवार को डीआरएम गौरव अग्रवाल समेत एन अधिकारियों के साथ अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत ऐशबाग रेलवे स्टेशन के रि- डेवलपमेंट कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करें ताकि यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सके।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने प्लेटफार्म संख्या एक पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रस्तावित लेआउट प्लान का अवलोकन किया तथा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। इसी कड़ी में उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, बुकिंग कार्यालय, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, अनारक्षित टिकट खिड़की, प्लेटफॉर्म एवं प्लेटफॉर्म लाइटिंग, फसाड लाइटिंग, खानपान स्टॉल, फुट ओवर ब्रिज तथा द्वितीय प्रवेश द्वार की ओर सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन भवन, वाहन पार्किंग एवं अन्य निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, प्रतीक्षालय एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा परिचालनिक संरक्षा को और सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *