खेलों के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दे रहे युवा रेलकर्मी : शिव गोपाल

5वें टी0एन0बाजपेई खेल सप्ताह का समापन

खबर है..
लखनऊ

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र ने कहा कि युवा रेलकर्मी खेलों के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दे रहे हैं।
श्री मिश्र शनिवार को चारबाग रेलवे स्टेडियम में आयोजित 5वें टीएन बाजपेई खेल सप्ताह का समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने युवा रेल कर्मचारियों की खेल गतिविधियों तथा यूनियन में सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस खेल सप्ताह के आयोजक लखनऊ मण्डल को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी। इस मौके पर श्री मिश्र ने यूनियन की लोको रनिंग शेड में कार्यरत उन कर्मचारियों को भी सम्मानित किया, जिन्होने जरूरतमंदों को रक्तदान कर मानवता की मिसाल कायम की।
नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने 16 से 21 फरवरी के बीच 5वें टीएन बाजपेई खेल सप्ताह का आयोजन किया। इसका शुभारंभ उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने किया था, जबकि समापन शिव गोपाल मिश्र ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।


समापन समारोह के मौके पर सहायक मण्डलीय क्रीड़ा अधिकारी प्रभात ज्ञानेन्द्र सिंह के साथ नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन लखनऊ मण्डल के मण्डल अध्यक्ष सुधीर तिवारी, मण्डल मंत्री विभूति मिश्रा, सहायक मण्डल मंत्री शुभ्रांशु तिवारी एवं रंजन सिंह, कारखाना मण्डल के मण्डल मंत्री अनूप बाजपेई, एआईआरएफ की महिला चेयरपर्सन श्रीमती प्रवीणा सिंह, जोनल सेक्रेटरी एसयू शाह और लखनऊ मण्डल के निवर्तमान मण्डल मंत्री आरकेपाण्डेय, एलएन पाठक, श्रीमती प्रीति सिंह के साथ-साथ लखनऊ मण्डल, कारखाना मण्डल, ब्रिज मण्डल एवं लेखा मण्डल के समस्त शाखा अध्यक्ष एवं शाखा मंत्री अपने साथियों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इंजीनियरिंग पीवे शाखा क्रिकेट में बनी चैंपियन : इस वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता में बड़ा उलटफेर करते हुए इंजीनियरिंग पीवे शाखा ने गत तीन वर्षो की लगातार चैम्पियन रही सुल्तानपुर को सेमीफाइनल में ही हराकर फाइनल में जगह बनाई तथा फाइनल मैच में रोमांचक मुकाबले में डीजल शेड की टीम को हराकर विजेता बनी। इस खेल सप्ताह के दौरान शतरंज, बैडमिंटन, 100 मी दौड, महिला क्रिकेट मैच इत्यादि अन्य खेलों की भी प्रतियोगितायें आयोजित की गयीं। महिला क्रिकेट मैच में विजेता टीम को श्रीमती प्रवीणा सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान विजेता एवं उपविजेता टीम एवं खिलाड़ियों को महामंत्री ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
खेल सप्ताह के समापन कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का अनूप बाजपेई, मण्डल मंत्री/कारखाना ने धन्यवाद दिया और मंडल मंत्री विभूति मिश्रा, अध्यक्ष सुधीर तिवारी एवं यूनियन के पदाधिकारी शुभ्रांशु तिवारी, रंजन सिंह, मनोज गुप्ता को प्रयासों से खेल सप्ताह को सफल बनाने के लिए बधाई दी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *