एआई इम्पैक्ट समिट में मानव-केंद्रित एआई पर चर्चा

खबर है..
नई दिल्ली
इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने “मानव-केंद्रित एआई” विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया, जिसमें एआई आधारित कौशल विकास और भविष्य के कार्यबल पर चर्चा हुई।
मुख्य वक्ता भास्कर चक्रवर्ती ने कहा कि एआई नेतृत्व केवल तकनीक नहीं, बल्कि विश्वास और प्रतिभा पर भी निर्भर करेगा। पैनल में अरुण कुमार पिल्लई समेत विशेषज्ञों ने बताया कि एआई प्रशिक्षण प्रणाली को अधिक प्रभावी और रोजगारोन्मुख बना रहा है।
कौशल विकास सचिव देबाश्री मुखर्जी ने कहा कि एआई कौशल विकास को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जोड़ना जरूरी है। विशेषज्ञों ने सरकार, उद्योग और शिक्षा जगत के सहयोग से मानव-केंद्रित एआई विकास पर जोर दिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *