खबर है..
लखनऊtra
यात्रियों की सुविधा के लिए उधना जंक्शन से अयोध्या कैंट के बीच एक स्पेशल ट्रेन का संचालन 13 फरवरी से किया जाएगा। यह ट्रेन लखनऊ होकर चलेगी तथा इसमें एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। ट्रेन को दोनों दिशाओं में सात–सात फेरों के लिए चलाया जाएगा।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन संख्या 09093 उधना जंक्शन से 13 फरवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 07:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन वडोदरा, गोधरा, रतलाम, उज्जैन, बीना, झांसी और कानपुर सेंट्रल होते हुए अगले दिन सुबह 07:45 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद बाराबंकी होते हुए सुबह 08:30 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 09094 अयोध्या कैंट से 14 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को शाम 05:17 बजे प्रस्थान करेगी और 06:40 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद उसी मार्ग से होते हुए अगले दिन शाम 05:15 बजे उधना जंक्शन पहुंचेगी।
