- लखनऊ में संपन्न हुई 19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी का मामला
खबर है..
लखनऊ
राजधानी के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में बीते साल 23 से 29 तक आयोजित 19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के दौरान देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के लिए सुरक्षित परिवहन की जिम्मेदारी उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने निभाई थी। इस विशाल आयोजन में विभिन्न राज्यों से आए स्काउट एवं गाइड प्रतिभागियों के आवागमन को सुनिश्चित करने में मंडल प्रशासन ने उत्कृष्ट कार्य किया। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बेहतर कार्ययोजना के तहत परिवहन व्यवस्था को क्रियान्वित किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए शनिवार को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, साउथ सिटी, लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष , स्काउट एंड गाइड, द्वारा उत्तर रेलवे , लखनऊ मण्डल को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
