खबर है..
नई दिल्ली
कोलंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में रविवार को विश्व कप टी20 2026 के रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को जबरदस्त शिकस्त दी है। भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन की जोरदार बल्लेबाजी ने भारत को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है। ईशान में मात्र 40 गेंद में 77 रन का बनाकर भारत को 175 रन तक पहुंचा जबकि पाकिस्तान बड़ी मशक्कत के बाद भी 114 रन ही बन सका। लिहाजा भारत को जबरदस्त जीत हाथ लगी है।
भारत की ओर से बनाए गए रनों का आंकड़ा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए बड़ी चुनौती आ रही 16 ओवर तक पाकिस्तान के नौ विकेट गिर चुके थे और उसकी झोली में सिर्फ 97 रन ही आ आए थे। भारत में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिस तरह से जोरदार जज्बे के साथ 175 रन का आंकड़ा तैयार किया। यह पाकिस्तान के खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती थी। पाकिस्तान की ओर से शुरुआत बहुत कमजोर रही और चंद ओवर में ही करीब 5 विकेट गिर चुके थे, जिसे पाकिस्तान को संभालना मुश्किल हो गया था। आखिरकार पाकिस्तान 114 रन पर सीमेंट गई और उसके सभी 10 खिलाड़ी आउट हो गए। हालांकि उसके पास दो ओवर बाकी रह गए थे। भारत में 61 रन से जीत हासिल की है।
