शरारती तत्वों पर निगरानी और चोरी रोकने में मदद मिलेगी सीसीटीवी कैमरों से

खबर है..नई दिल्ली भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से डिब्बों और इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम आरंभ कर दिया है। सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था से शरारती तत्वों की गतिविधियों, तोड़फोड़ और चोरी रोकने में मदद मिलेगी। साथ ही इन घटनाओं की जांच में भी सहायता मिलेगी। इसी अनुसार जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों ने डिब्बों और इंजनों में सीसीटीवी कैमरे खरीदने और लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।अब तक भारतीय रेलवे नेटवर्क पर चलने वाले लगभग 12,300 कोच (वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों के सभी परिचालन रेक सहित) और 460 लोकोमोटिव में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक बयान कहा कि भारतीय रेल परिचालन में यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। पिछले कुछ वर्षों में उठाए गए विभिन्न सुरक्षा उपायों से रेल दुर्घटनाओं में काफी कमी आई है। जानकारी के अनुसार रेल मंत्रालय ने सुरक्षा संबंधी गतिविधियों पर वर्ष 2013-14 में 39,200 करोड रुपए खर्च किए गए थे जबकि वर्ष 2025-26 में 1,17,693 करोड रुपए खर्च किए जाने का प्रावधान है।

Read More

एआई इम्पैक्ट समिट में मानव-केंद्रित एआई पर चर्चा

खबर है..नई दिल्लीइंडिया एआई इंपैक्ट समिट में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने “मानव-केंद्रित एआई” विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया, जिसमें एआई आधारित कौशल विकास और भविष्य के कार्यबल पर चर्चा हुई।मुख्य वक्ता भास्कर चक्रवर्ती ने कहा कि एआई नेतृत्व केवल तकनीक नहीं, बल्कि विश्वास और प्रतिभा पर भी निर्भर करेगा। पैनल में अरुण कुमार पिल्लई समेत विशेषज्ञों ने बताया कि एआई प्रशिक्षण प्रणाली को अधिक प्रभावी और रोजगारोन्मुख बना रहा है।कौशल विकास सचिव देबाश्री मुखर्जी ने कहा कि एआई कौशल विकास को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जोड़ना जरूरी है। विशेषज्ञों ने सरकार, उद्योग और शिक्षा जगत के सहयोग से मानव-केंद्रित एआई विकास पर जोर दिया।

Read More

होली स्पेशल ट्रेनों से मुसाफिरों की राह होगी आसान

खबर है..लखनऊरंगों के पर्व होली पर नियमित ट्रेनों में आरक्षण फुल होने के बाद मुसाफिरों को राहत पहुंचाने के लिए रेलवे ने पुलिस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से मुसाफिरों की राह आसान होगी। फिरोजपुर कैंट-दानापुर और योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता के बीच होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि 04616/4617 फिरोजपुर कैंट-दानापुर-फिरोजपुर कैंट होली स्पेशल फिरोजपुर कैंट से 12 बजे 26 फरवरी और 02 मार्च को चलेगी। वापसी में यह दानापुर से 06.17 बजे 27 फरवरी व 03 और 07 मार्च को चलेगी। यह ट्रेन एसी स्पेशल है।04312/04311 योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता- योग नगरी ऋषिकेश होली स्पेशल ऋषिकेश से 22.20 बजे 26 फरवरी और 02 मार्च को चलेगी। वापसी में यह कोलकाता से 13.55 बजे 28 फरवरी और 04 मार्च को चलेगी। इसमें जनरल, स्लीपर, एसी थर्ड और एसी टू की बोगियां लगाई जाएंगी।इसी क्रम में बडोदरा से गोरखपुर और मऊ के लिए होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।09111/09112 वडोदरा-गोरखपुर-वडोदरा साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन वडोदरा से 23 फरवरी, 02, 09, 16 एवं 23 मार्च को प्रत्येक सोमवार किया जाएगा। वापसी में गोरखपुर से 25 फरवरी, 04, 11, 18 एवं 25 मार्च प्रत्येक बुधवार को चलेगी। वडोदरा से 19.00 बजे चलेगी। वापसी यात्रा में गोरखपुर से 05.00 बजे चलेगी।09195/09196 वडोदरा-मऊ-वडोदरा साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन वडोदरा से 21 एवं 28 फरवरी और 07, 14, 21 एवं 28 मार्च को प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा। वापसी में यह मऊ से 22 फरवरी, 01, 08, 15, 22 एवं 29 मार्च को प्रत्येक रविावार को चलेगी। वडोदरा से 19.00 बजे चलेगी। वापसी यात्रा में मऊ से 23.15 बजे चलेगी। दोनों ट्रेनें लखनऊ होकर चलेंगी। इनमें जनरल, स्लीपर, थर्ड और सेकेंड एसी के कोच लगाए जाएंगे।

Read More

तिरुपति में कचरे से संसाधन बनाने की अनोखी पहल

खबर है..नई दिल्ली स्वच्छ भारत मिशन–शहरी 2.0 के अंतर्गत **तिरुपति नगर निगम ने कचरा प्रबंधन को सर्कुलर अर्थव्यवस्था से जोड़ते हुए एक अनुकरणीय मॉडल विकसित किया है। इस पहल के तहत फेंकी जाने वाली वस्तुओं को उपयोगी उत्पादों में बदलकर पर्यावरण संरक्षण के साथ आजीविका को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।शहर में विशेष रूप से तैयार किए गए अपसाइक्लिंग ड्रॉप बॉक्स लगाए गए हैं, जहां नागरिक पुरानी किताबें, कपड़े और जूते अलग-अलग सेक्शन में जमा कर सकते हैं। इन वस्तुओं को नियमित रूप से आरआरआर (रिड्यूस-रीयूज-रीसायकल) केंद्रों तक पहुंचाया जाता है, जहां उपयोग योग्य और अनुपयोगी सामग्री को अलग किया जाता है।अच्छी स्थिति वाले कपड़े और जूते जरूरतमंद लोगों, वृद्धाश्रमों और अनाथालयों को वितरित किए जाते हैं, जबकि पुरानी किताबों से नगर निगम स्कूलों में पुस्तकालय विकसित किए जा रहे हैं। वहीं अनुपयोगी कपड़ों को स्वयं सहायता समूहों को दिया जाता है, जो उन्हें डोरमैट, फुटमैट और कपड़े के थैलों जैसे पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों में बदलते हैं। इन उत्पादों की बाजार में बिक्री से महिलाओं की आय बढ़ रही है।इस पहल के तहत अब तक हजारों उपयोगी वस्तुओं का पुनः उपयोग किया जा चुका है और बड़ी मात्रा में कचरे को लैंडफिल में जाने से रोका गया है। तिरुपति का यह मॉडल दिखाता है कि सही सोच और जनभागीदारी से कचरे को संसाधन में बदला जा सकता है और स्वच्छ शहर का सपना साकार किया जा सकता है।

Read More

राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा पर नकद भुगतान एक अप्रैल से बंद !

र्टोल प्लाजा पर टोल भुगतान केवल फास्टैग या यूपीआई खबर है..नई दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्रणाली को पूरी तरह से डिजिटल बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एक अप्रैल, 2026 से देश भर के राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा पर नकद लेनदेन को पूरी तरह बंद करने पर विचार कर रहा है। इस कार्यान्वयन के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा पर सभी टोल भुगतान केवल फास्टैग या एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) का उपयोग करके डिजिटल माध्यमों से ही किए जाएंगे।प्रस्तावित उपाय का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह में हासिल की गई प्रगति को सुदृढ़ करना और राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा के संचालन की दक्षता और विश्वसनीयता को बढ़ाना है। यह परिवर्तन लेन की कार्यक्षमता में सुधार करके टोल प्लाजा पर भीड़भाड़ को कम करके और टोल लेनदेन में अधिक स्थिरता और पारदर्शिता लाकर राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए ‘आवागमन को सुगम’ बनाने में मदद करेगा‌ : पिछले कुछ वर्षों में 98 प्रतिशत से अधिक फास्टैग के उपयोग ने देश में टोल वसूली के तरीकों में महत्वपूर्ण बदलाव ला दिया है। वर्तमान में, टोल लेनदेन का एक बड़ा हिस्सा वाहनों में लगे आरएफआईडी-सक्षम फास्टैग के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक रूप से संसाधित किया जाता है, जिससे टोल प्लाजा पर निर्बाध और संपर्क रहित आवागमन संभव हो पाता है। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा पर यूपीआई भुगतान सुविधा भी शुरू कर दी गई है जिससे देशभर में राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रियों के लिए त्वरित और सुलभ डिजिटल भुगतान विकल्प उपलब्ध हो गए हैं।राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियमों के अनुसार वैध और चालू फास्टैग के बिना टोल प्लाजा में प्रवेश करने वाले वाहनों से नकद भुगतान करने पर लागू उपयोगकर्ता शुल्क का दुगुना शुल्क लिया जाता है। वहीं, यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं से लागू वाहन श्रेणी के लिए केवल 1.25 गुना उपयोगकर्ता शुल्क लिया जाता है। इन पहलों ने सामूहिक रूप से नकद लेनदेन पर निर्भरता कम करने और टोल प्रणाली को डिजिटल बनाने के उद्देश्य को आगे बढ़ाया है।प्लाज़ा स्तर पर किए गए आकलन से पता चलता है कि नकद भुगतान से भीड़भाड़ बढ़ती है, व्यस्त यातायात समय में प्रतीक्षा अवधि बढ़ जाती है और लेन-देन संबंधी विवाद उत्पन्न होते हैं। केवल डिजिटल भुगतान प्रणाली पर पूर्णतः परिवर्तन से परिचालन दक्षता में वृद्धि होगी, यातायात प्रबंधन में सुधार होगा, विलंब कम होगा और देश भर के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर स्थित 1,150 से अधिक टोल प्लाजाओं पर राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं का समग्र अनुभव बेहतर होगा।

Read More

फ्रांस सरकार के सहयोग से कानपुर में बनेगा विश्वस्तरीय राष्ट्रीय विमान उत्कृष्टता केंद्र

खबर है..नई दिल्लीप्रधानमंत्री श्नरेंद्र मोदी ने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) की प्रधानमंत्री कौशल और रोजगार क्षमता परिवर्तन उन्नत आईटीआई (पीएम-एसईटीयू) योजना के तहत फ्रांस की सरकार के सहयोग से कानपुर के राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई) में एरोनॉटिक्स और रक्षा क्षेत्र में कौशल विकास के लिए एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) की स्थापना की घोषणा की।प्रधानमंत्री ने यह घोषणा फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान की, जब वे भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष और संबंधित सहयोग पहलों का उद्घाटन कर रहें थे, जिनमें एरोनॉटिक्स में कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र भी शामिल है। कानपुर में प्रस्तावित यह उतकृष्टता केंद्र एरोनॉटिक्स में रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल (एमआरओ), हवाई अड्डा संचालन, रक्षा विनिर्माण और संबद्ध क्षेत्रों में उन्नत कौशल प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसे एक विश्व स्तरीय संस्थान के रूप में परिकल्पना की किया गयी है, जो देश के बढ़ते एयरोस्पेस और रक्षा इको-सिस्टम को सहायता प्रदान करते हुए विमानन कौशल में भारत की क्षमता को मजबूत करेगा।केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में पीएम-एसईटीयू भारत के आईटीआई इको-सिस्टम के भविष्य को नया रूप दे रहा है। कानपुर स्थित राष्ट्रीय विमानन उत्कृष्टता केंद्र न केवल वैश्विक स्तर पर सक्षम विमानन पेशेवरों की एक नई पीढ़ी तैयार करेगा, बल्कि उभरते और उन्नत प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में फ्रांस के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी को भी और मजबूत करेगा। इस केंद्र की स्थापना के लिए पीएम-सेतु योजना के अंतर्गत भारत सरकार के कौशल विकास औऱ उद्यमिता मंत्रालय तथा फ्रांस की सरकार के बीच एक आशय पत्र का आदान-प्रदान किया गया है। यह पहल भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी तथा वर्ष 2025 में कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन पर आधारित है।

Read More

प्रधानमंत्री ने कहा, भारत का एआई दृष्टिकोण ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’

खबर है..नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का एआई दृष्टिकोण ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ पर आधारित है। एआई मानव-केंद्रित, समावेशी और लोकतांत्रिक होना चाहिए, ताकि मनुष्य केवल डेटा न बन जाए।उन्होंने ‘मानव’ (MANAV) विजन प्रस्तुत किया—नैतिकता, जवाबदेह शासन, राष्ट्रीय संप्रभुता, सुलभता और वैधता पर आधारित एआई।प्रधानमंत्री ने पारदर्शिता, ओपन कोड, डीपफेक पर नियंत्रण, डिजिटल प्रामाणिकता और बच्चों की सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एआई रोजगार, नवाचार और कौशल विकास के नए अवसर पैदा करेगा और भारत वैश्विक एआई समाधान का केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है। कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित कई वैश्विक नेता उपस्थित रहे।

Read More

एस्टोनिया के राष्ट्रपति पहुंचे भारत, राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात की

खबर है..नई दिल्ली एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार करिस ने 19 फरवरी 2026 राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।एस्टोनिया गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में करिस की पहली भारत यात्रा पर उनका स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और एस्टोनिया के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, अंतर्राष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित हैं।राष्ट्रपति ने उल्लेख किया कि एस्टोनिया ने डिजिटल और एआई (AI) की दुनिया में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में एस्टोनिया की भागीदारी इस शिखर सम्मेलन के लिए अत्यंत मूल्यवान है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और एस्टोनिया का यह साझा विश्वास है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वैश्विक कल्याण का माध्यम बनना चाहिए। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि डिजिटल क्षेत्र में भारत और एस्टोनिया के बीच सार्थक सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि एस्टोनिया तकनीक और आईटी में उत्कृष्ट स्थान रखता है, जबकि भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम अत्यंत सशक्त और गतिशील है। एस्टोनिया की तकनीकी विशेषज्ञता और भारत के स्टार्टअप्स की ऊर्जा का संयोजन दोनों देशों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।राष्ट्रपति ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) के संबंध अब रणनीतिक गति के चरण में प्रवेश कर चुके हैं। भारत यूरोपीय संघ और उसके सदस्य देशों के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है। उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के सफल निष्कर्ष के लिए एस्टोनिया के समर्थन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह एफटीए समझौता नए अवसरों के द्वार खोलेगा।

Read More

रेल मंत्रालय का प्रस्ताव पर मुहर, आधा दर्जन महाप्रबंधकों की नियुक्ति

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक बने राजेश कुमार पांडे खबर है..नई दिल्ली कैबिनेट कमिटी आफ अपॉइंटमेंट ने रेल मंत्रालय के उसे प्रस्ताव पर मोहर लगा दी, जिसमें आधा दर्जन अधिक नये महाप्रबंधकों की नियुक्ति का किया जाना था। नई नियुक्तियों में राजेश कुमार पांडे उत्तर रेलवे दिल्ली के नए महाप्रबंधक बनाए गए हैं जबकि शलभ गोयल को सेंट्रल रेलवे मुंबई का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है।डीओपीटी के परिपत्र के अनुसार मनोरंजन प्रधान को रेल व्हील फैक्ट्री बेंगलुरु, आशुतोष पंत को बनारस लोकोमोटिव वर्क्स वाराणसी, मोहित चंद्र को चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स चितरंजन, आशीष बंसल को एनएफ रेलवे कंस्ट्रक्शन गुवाहाटी और अजय नंदन को रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला का महाप्रबंधक तथा प्रभास धनसाना को आरडीएसओ का महानिदेशक बनाया गया है।

Read More

टूरिस्ट वाहन संचालकों की बल्ले-बल्ले, मिलेंगी कई सुविधाएं

बदल गया टूरिस्ट वाहनों का परमिट नियम, मिलेगा बढ़ावा खबर है..नई दिल्ली केंद्र सरकार ने ऑल इंडिया टूरिस्ट व्हीकल परमिट रूल्स 2023 मैं संशोधन करके उसे व्यवहारिक और सकारात्मक बना दिया है। इससे टूरिस्ट वाहन संचालकों के लिए कई सुविधाएं बेहतर हो गई है। इससे देश भर के टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर को उनकी व्यावसायिक गतिविधियों को ज्यादा बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ-साथ पर्यटकों को भी कम लागत में वाहन की अच्छी सुविधा प्राप्त हो सकेगी।सरकार के इस सार्थक कदम के लिए ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट काँग्रेस (AIMTC), दिल्ली कॉन्ट्रैक्ट बस एसोसिएशन (DCBA) एवं देशभर के टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों की ओर से हम सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार का हृदय से आभार व्यक्त किया हैं। मंत्रालय ने 13 फरवरी 2026 को जारी अधिसूचना G.S.R. 131(E) के माध्यम से यह अधिसूचना जारी की है। यह जानकारी ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कंपनी अध्यक्ष हरीश सभरवाल ने दी।AIMTC और DCBA के निरंतर प्रयासों से टूरिस्ट ऑपरेटरों के हित में कई महत्वपूर्ण सकारात्मक बदलाव संभव हो सके हैं। 12 सितंबर 2025 को प्रस्तावित AITP नियम संशोधन पर संगठनों ने लगातार सुझाव दिए और मंत्रालय के साथ बैठकों में उद्योग का पक्ष मजबूती से रखा। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप 13 फरवरी 2026 को नए संशोधित नियम जारी किए गए।मुख्य फायदे

Read More